Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Chhattisgarh: Major reshuffle in Congress soon…List of district presidents to be released soon | छत्तीसगढ़-कांग्रेस में बड़ा फेरबदल…जिलाध्यक्षों की लिस्ट जल्द होगी जारी: 36 नए चेहरे,5 पुराने रिपीट होंगे; रायपुर में सुबोध-प्रवीण,दुर्ग में राकेश को मिल सकती है कमान – Raipur News
Breaking News

Chhattisgarh: Major reshuffle in Congress soon…List of district presidents to be released soon | छत्तीसगढ़-कांग्रेस में बड़ा फेरबदल…जिलाध्यक्षों की लिस्ट जल्द होगी जारी: 36 नए चेहरे,5 पुराने रिपीट होंगे; रायपुर में सुबोध-प्रवीण,दुर्ग में राकेश को मिल सकती है कमान – Raipur News

By adminNovember 2, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
2 1762073301
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ कांग्रेस में फेरबदल की संभावना

छत्तीसगढ़ कांग्रेस संगठन में इस बार बड़े बदलाव की तैयारी चल रही है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के 41 जिलाध्यक्षों में से केवल 5 मौजूदा पदाधिकारियों को दोबारा मौका मिलने की संभावना है।

.

कांग्रेस की इस नई लिस्ट में लगभग 36 नए चेहरे सामने आएंगे। पार्टी सूत्रों के अनुसार, यह बदलाव संगठन को “नया और सक्रिय स्वरूप” देने के उद्देश्य से किया जा रहा है। कांग्रेस इस संबंध में आदेश जल्द जारी करेगी।

संगठन सृजन की बैठक के दौरान कांग्रेस के पदाधिकारी-कार्यकर्ता। (फाइल फोटो)

संगठन सृजन की बैठक के दौरान कांग्रेस के पदाधिकारी-कार्यकर्ता। (फाइल फोटो)

पिछले छह महीनों में कांग्रेस ने 11 जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की थी, लेकिन कुछ जिलों में संगठन का प्रदर्शन उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा। इसी वजह से जिन जिलाध्यक्षों का काम संतोषजनक नहीं रहा, उन्हें बदला जा सकता है।

2 1762073277

इन पदाधिकारियों को मिल सकती है कमान

संगठन के सूत्रों के अनुसार रायपुर शहर कांग्रेस की कमान सुबोध हरितवाल, और रायपुर ग्रामीण की कमान प्रवीण साहू को मिल सकती है। वहीं दुर्ग ग्रामीण में राकेश ठाकुर, अंबिकापुर में बालकृष्ण पाठक और जगदलपुर में सुशील मौर्या को जिलाध्यक्ष बनाया जा सकता है। बिलासपुर और धमतरी में नए चेहरे देखने को मिलेंगे।

वहीं गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में पंकज तिवारी और मनोज गुप्ता, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में अशोक श्रीवास्तव और के. डमरू रेड्डी, दुर्ग शहर कांग्रेस में आर.एन. वर्मा और धीरज बाकलीवाल, भिलाई जिला में मुकेश चंद्राकर और साकेत चंद्राकर जिलाध्यक्ष बनने की रेस में लगे हुए है।

कांग्रेस के जिलाध्यक्षों के लिए संभावित नाम

जिला संभावित नाम
रायपुर शहर सुबोध हरितवाल
रायपुर ग्रामीण प्रवीण साहू
दुर्ग ग्रामीण राकेश ठाकुर
अंबिकापुर बालकृष्ण पाठक
जगदलपुर सुशील मौर्या
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही पंकज तिवारी, मनोज गुप्ता
मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर अशोक श्रीवास्तव, के. डमरू रेड्डी
दुर्ग शहर आर.एन. वर्मा, धीरज बाकलीवाल
भिलाई जिला मुकेश चंद्राकर, साकेत चंद्राकर

दिल्ली में हुई अहम बैठक, बड़े फैसले पर मुहर

कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान को लेकर गुरुवार, 23 अक्टूबर को दिल्ली में एक अहम बैठक आयोजित की गई।

दिल्ली में बैठक के दौरान चर्चा करते हुए छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नेता। (फाइल फोटो)

दिल्ली में बैठक के दौरान चर्चा करते हुए छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नेता। (फाइल फोटो)

इसमें एआईसीसी महासचिव के.सी. वेणुगोपाल, छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, टी.एस. सिंहदेव, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत और प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

पहले चरण में भूपेश बघेल और टी.एस. सिंहदेव से वन-टू-वन चर्चा हुई थी। दूसरे चरण में प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज और नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत से बातचीत हुई थी।

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट भी बैठक में मौजूद थे। (फाइल फोटो)

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट भी बैठक में मौजूद थे। (फाइल फोटो)

इन बैठकों के बाद राहुल गांधी की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नियुक्ति पर अंतिम निर्णय लिया गया है। इस बैठक में केसी वेणुगोपाल और सचिन पायलट भी शामिल हुए थे।

परफॉर्मेंस बेस्ड सिस्टम लागू

इस बार कांग्रेस संगठन ‘परफॉर्मेंस बेस्ड सिस्टम’ लागू कर रही है। इसके तहत जिलाध्यक्षों के कार्यों की हर छह महीने में समीक्षा की जाएगी। जो जिलाध्यक्ष संगठन को सक्रिय रखने, सदस्यता अभियान और जमीनी गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन करेंगे, उन्हें ही आगे मौका मिलेगा।

नई टीम का दिल्ली में होगी ट्रेनिंग

कांग्रेस जिलाध्यक्षों की नियुक्ति करने के बाद छत्तीसगढ़ कांग्रेस के सीनियर लीडर्स उनकी ट्रेनिंग दिल्ली में भी करवाएंगे। दिल्ली मुख्यालय जाकर नए जिलाध्यक्ष पार्टी की वर्किंग पैटर्न को सीखेंगे। यहां पर वे राहुल गांधी से भी मुलाकात करेंगे। सूत्रों के अनुसार 10 नवंबर से पहले ये सब प्रक्रिया कांग्रेस कर सकती है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

चरित्र संदेह में पति ने पत्नी को चूहामार दवा खिलाई:सिम्स में तीन दिन बाद होश आने पर पत्नी ने दर्ज कराई रिपोर्ट, आरोपी गिरफ्तार

May 7, 2026

दो युवक अवैध शराब बेचते गिरफ्तार:कोरबा में घूम-घूम कर फेरी लगाकर ब्लैक मार्केटिंग करते थे, 20 पाव जब्त

May 7, 2026

धमतरी में धान से भरा ट्रैक्टर पलटा:सड़क पर बिखरे धान, ड्राइवर और मजदूर बाल-बाल बचे, कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित

May 7, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069699
Views Today : 2
Views Last 7 days : 555
Views Last 30 days : 3680
Total views : 90743
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.