Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Chhattisgarh Mahasamund– Video of rape of a minor made | महासमुंद में नाबालिग से रेप का VIDEO बनाया: मिलने से किया इनकार तो किया कर दिया वायरल, इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती, आरोपी फरार – Chhattisgarh News
Breaking News

Chhattisgarh Mahasamund– Video of rape of a minor made | महासमुंद में नाबालिग से रेप का VIDEO बनाया: मिलने से किया इनकार तो किया कर दिया वायरल, इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती, आरोपी फरार – Chhattisgarh News

By adminOctober 17, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 712 1173450373717536784801753712237 1760706789
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म किया गया है। आरोपी युवक ने इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर उसे अपने दोस्त के सुने मकान में बुलाया और वारदात को अंजाम दिया। इस मामले में 15 अक्टूबर को किशोरी ने सिटी कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई

.

जानकारी के अनुसार, आरोपी ने किशोरी के अश्लील वीडियो और फोटो भी बनाए थे। इन्हीं वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर वह लगातार किशोरी का यौन शोषण करता रहा। जब किशोरी ने आरोपी की बात मानने से इनकार कर दिया, तो उसने एक फर्जी आईडी बनाकर इंस्टाग्राम पर उसके वीडियो वायरल कर दिए।

फिलहाल, पुलिस ने पीड़िता के शिकायत पर आरोपी के खिलाफ लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम (POCSO), भारतीय न्याय संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी कांग्रेस के पूर्व पार्षद का करीबी रिश्तेदार बताया जा रहा है। जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

आरोपी से खुद को बचाने की कोशिश करते हुए किशोरी के गले में खरोच आई थी।

आरोपी से खुद को बचाने की कोशिश करते हुए किशोरी के गले में खरोच आई थी।

जानिए क्या है पूरा मामला?

पीड़िता ने बताया कि जून 2025 को छिपियापारा के रहने वाले शिवा निहाल से इंस्टाग्राम के जरिए दोस्ती हुई थी। जो कि शादीशुदा है। 20 जून की शाम करीब 6 बजे उसके लालदाढ़ीपारा स्थित अपने दोस्त के घर में बुलाया। जहां वो अकेला था। वह बात करते-करते गेट बंद किया और मना करने के बाद भी किस किया।

इसके बाद जबरदस्ती बेड पर सुलाया और रेप किया। इस बीच उसने अश्लील वीडियो बनाया और फोटो भी लिए। आरोपी से खुद को बचाने की कोशिश करते हुए किशोरी के गले में खरोच भी आ गई। शिवा निहाल ने किशोरी को किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। जिससे डरी सहमी वह लौट आई।

इसी तलवार से आरोपी युवक किशोरी को धमकाता था।

इसी तलवार से आरोपी युवक किशोरी को धमकाता था।

डराने धमकाने के लिए दिखाता था तलवार

इसके बाद शिवा ने इंस्टाग्राम पर धमकी भरा मैसेज करने लगा। वीडियो काॅलिंग के जरिए डराने धमकाने के लिए तलवार दिखाया करता था। आए दिन मैसेज कर बुलाया करता था। नहीं जाने पर अश्लील तस्वीर और गंदी बातें लिखकर भेजा करता था।

फेक आईडी बनाकर पोस्ट किया वीडियो

मिलने जाने से इनकार करने पर उसने 12 अक्टूबर को इंस्टाग्राम पर फेक आईडी बनाकर अश्लील वीडियो को पोस्ट कर दिया। जिस इंस्टाग्राम पर वह चैट किया करती थी, उसे ब्लॉक कर दिया था। किशोरी को उनके परिजनों से इसकी खबर मिली। जिसके बाद वह 13 अक्टूबर को थाने पहुंची।

लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुआ। मेडिकल के बाद 15 अक्टूबर की शाम केस दर्ज किया गया। पीड़िता का कहना है कि आरोपी युवक कांग्रेस के पूर्व पार्षद बबूल हरपाल का करीबी रिश्तेदार है। जिसके कारण अभी तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

पुलिस ने वीडियो हटाया

फिलहाल, पुलिस ने इंस्टाग्राम से अश्लील वीडियो को हटा दिया है और केस दर्ज जांच शुरू कर दी है। मामले में एडिशनल एसपी प्रतिभा पाण्डेय ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाने में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और उसकी तलाश की जा रही है।

……………………………..

क्राइम से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…

अश्लील VIDEO बनाकर नाबालिग से जंगल में गैंगरेप: दोस्तों संग घूमने गई थी, 4 आरोपियों ने साथियों को पीटा, वीडियो डिलीट करने मांगे 2 लाख

जांजगीर चांपा जिले में नाबालिग से गैंग रेप किया था। अश्लील वीडियो बनाया था। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।

जांजगीर चांपा जिले में नाबालिग से गैंग रेप किया था। अश्लील वीडियो बनाया था। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।

छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले में 4 युवकों ने नाबालिग से गैंगरेप किया है। पीड़िता अपने दोस्तों के साथ घूमने गई थी, तभी बाइक सवार 4 युवकों ने लड़की के दोनों नाबालिग दोस्तों को पीटा, फिर लड़की और उसके दोस्त का अश्लील वीडियो बनाया। मामला शिवरीनारायण थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

सरगुजा में नई खदानों को लेकर विरोध तेज:जल-जंगल-जमीन बचाने के लिए आंदोलन का शंखनाद, बैज बोले- सरकार उद्योगपतियों की गुलाम

June 14, 2026

दुष्कर्म मामले में कांग्रेस नेता और पत्रकार गिरफ्तार:समझौते के नाम पर 1.30 लाख वसूली का आरोप, पहले भी तीन आरोपी जा चुके हैं जेल

June 14, 2026

जमीन कब्जा दिलाने 40 हजार रिश्वत ली,प्रधान-आरक्षक सस्पेंड,VIDEO:काम नहीं होने पर पैसे वापस मांगा, कांस्टेबल बोला-एसपी से शिकायत कर मुझे लाइन अटैच करा दो

June 14, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

073940
Views Today : 244
Views Last 7 days : 1817
Views Last 30 days : 6482
Total views : 98281
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.