छत्तीसगढ़ की कोंडागांव पुलिस ने सोमवार को दो म्यूल अकाउंट युवक-युवती को गिरफ्तार किया है। दोनों के बैंक अकाउंट से 51.32 लाख रुपए की अवैध ऑनलाइन ट्रांजेक्शन की पुष्टि हुई है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
.
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान यामिनी सोरी (21) और आदिल खान (24) के रूप में हुई है। दोनों जामकोटपारा के रहने वाला हैं। दोनों आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार किया है। जिन्हें कोर्ट में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
ऐसे हुआ मामले का खुलासा
दरअसल, डियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर की ओर से कोंडागांव साइबर सेल को संदिग्ध बैंक खातों से जुड़ी ट्रांजेक्शन की जानकारी दी गई थी। जांच के दौरान इंडियन ओवरसीज बैंक के एक अकाउंट में देश के अलग-अलग राज्यों से कुल छह ठगी की शिकायतें दर्ज पाई गईं।
खाते का एनालिसिस करने पर उसमें 51.32 लाख रुपए का संदिग्ध और अवैध लेन-देन पाया गया। जांच में स्पष्ट हुआ कि यामिनी सोरी और आदिल खान ने जल्दी पैसे कमाने के लालच में अपने बैंक खातों को साइबर अपराधियों को ट्रांजेक्शन के लिए उपलब्ध कराया था।

पुलिस ने जनता से की ये अपील
कोण्डागांव पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी अज्ञात व्यक्ति या संस्था के झांसे में आकर अपने बैंक खाते, एटीएम कार्ड, पासवर्ड, ओटीपी या अन्य गोपनीय जानकारी साझा न करें। अधिक लाभ का लालच देकर की गई ऐसी किसी भी साझेदारी को सायबर अपराध की श्रेणी में माना जाएगा, जिसके गंभीर कानूनी परिणाम हो सकते हैं।
<
