Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Chhattisgarh Khairagarh-CCM member Ramdher surrenders with 11 associates | CCM मेंबर रामधेर ने 11 साथियों संग किया सरेंडर: उत्तर बस्तर डिवीजन में सक्रिय रहे नक्सलियों ने खैरागढ़ में हथियार डाले, AK-47-इंसास और SLR सौंपे – Chhattisgarh News
Breaking News

Chhattisgarh Khairagarh-CCM member Ramdher surrenders with 11 associates | CCM मेंबर रामधेर ने 11 साथियों संग किया सरेंडर: उत्तर बस्तर डिवीजन में सक्रिय रहे नक्सलियों ने खैरागढ़ में हथियार डाले, AK-47-इंसास और SLR सौंपे – Chhattisgarh News

By adminDecember 8, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
image 2025 12 08t095418169 1765167771
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


सीसी मेंबर रामधेर मज्जी ने 11 साथियों के साथ खैरागढ़ में सरेंडर किया है।

उत्तर बस्तर डिवीजन में सक्रिय रहा सीपीआई (माओवादी) के शीर्ष नेता और सीसी मेंबर रामधेर मज्जी ने 11 साथियों के साथ सोमवार को खैरागढ़ में सरेंडर किया है। यह आत्मसमर्पण आज सुबह कुम्ही गांव, बकर कट्टा थाना में हुआ, जहां सभी कैडरों ने अपने हथियार पुलिस को

.

रामधेर मज्जी ने एक एके-47 राइफल के साथ आत्मसमर्पण किया। उनके साथ डिवीजन कमेटी मेंबर (DVCM) रैंक के चंदू उसेंडी, ललिता, जानकी और प्रेम भी शामिल थे, जिनमें से दो के पास एके-47 और इंसास जैसे हथियार थे। एरिया कमेटी मेंबर(ACM) स्तर के रामसिंह दादा और सुकेश पोट्टम ने भी हथियार डाले।

इसके अलावा पार्टी मेंबर (PM) की लक्ष्मी, शीला, योगिता, कविता और सागर ने भी पुलिस के सामने समर्पण किया। इस समूह से एके-47, इंसास, एसएलआर, 303 और .30 कार्बाइन जैसे हथियार बरामद हुए हैं। यह समूह एमएमसी (महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़) स्पेशल जोनल कमेटी का सक्रिय हिस्सा था।

जिसकी तीन राज्यों के छह जिलों में पैठ थी। सभी 12 नक्सली पुलिस हिरासत में हैं। उनसे पूछताछ की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

देखिए सरेंडर से जुड़ी तस्वीरें…

ये तस्वीर सीसी मेंबर रामधेर मज्जी की है।

ये तस्वीर सीसी मेंबर रामधेर मज्जी की है।

रामधेर मज्जी ने 11 साथियों के साथ खैरागढ़ में सरेंडर किया है।

रामधेर मज्जी ने 11 साथियों के साथ खैरागढ़ में सरेंडर किया है।

MP में 2.36 करोड़ के इनामी 10 नक्सलियों का सरेंडर

रविवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में 10 नक्सलियों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सामने अपने हथियार सौंपकर आत्मसमर्पण किया। इसमें 62 लाख रुपए के इनामी हार्डकोर नक्सली सुरेंद्र उर्फ कबीर भी शामिल हैं।

सभी 10 नक्सलियों पर मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में कुल 2 करोड़ 36 लाख रुपए का इनाम घोषित था। इनमें चार महिला और छह पुरुष नक्सली हैं। सरेंडर करने वाले नक्सलियों ने पुलिस को दो AK-47, दो इंसास रायफल, एक एसएलआर, दो एसएसआर, सात बीजीएल सेल और चार वॉकी-टॉकी सौंपे।

image 2025 12 08t093917279 1765166875

नक्सलियों ने वनकर्मियों से किया संपर्क

वनकर्मी गुलाब उईके और स्थानीय ग्रामीणों ने सरेंडर प्रक्रिया में अहम भूमिका निभाई। वनकर्मी ने बताया कि नक्सलियों ने खुद संपर्क किया और वाहन के माध्यम से बालाघाट लाए गए। ग्रामीणों का सहयोग न मिलने से नक्सलियों ने आत्मसमर्पण को प्राथमिकता दी।

………………………………..

नक्सली से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में 9 महिला समेत 18 नक्सली ढेर: 1.30 करोड़ का इनाम था, सभी के शव बरामद; 3 जवान शहीद, बीजापुर में दी श्रद्धांजलि

दंतेवाड़ा-बीजापुर बॉर्डर पर मुठभेड़ में 18 नक्सली मारे गए थे। DRG के 3 जवान भी शहीद हुए थे।

दंतेवाड़ा-बीजापुर बॉर्डर पर मुठभेड़ में 18 नक्सली मारे गए थे। DRG के 3 जवान भी शहीद हुए थे।

छत्तीसगढ़ में दंतेवाड़ा-बीजापुर बॉर्डर पर सुरक्षाबलों ने 6 और नक्सलियों को मार गिराया है। बुधवार को यहीं 12 नक्सलियों का एनकाउंटर हुआ था। गुरुवार को सभी 18 नक्सलियों के शवों को जिला मुख्यालय बीजापुर लाया गया। इनमें डिविजनल कमेटी मेंबर (DVCM) वेल्ला मोडियम भी शामिल है। मारे गए नक्सलियों से LMG, इंसास और SLR जैसे आधुनिक हथियार बरामद हुए हैं। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Chhattisgarh Electricity Price Hike July 2026

June 17, 2026

8 साल पहले जमा किए पैसे, नहीं लगा बिजली खंभा:किसान ने जनदर्शन में की बिजली-विभाग की शिकायत, पीएम आवास, छात्रवृत्ति समेत कई समस्याएं आईं

June 17, 2026

वन बंधु परिषद महिला समिति की हुई वार्षिक बैठक:शिक्षा, स्वास्थ्य और नारी सशक्तिकरण पर संस्था का फोकस, बच्चों को देती है एजुकेशन

June 17, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074411
Views Today : 160
Views Last 7 days : 5675
Views Last 30 days : 9710
Total views : 102241
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.