![]()
छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में एक बोलेरो ट्रक से टकरा गई। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई, जिसमें ड्राइवर और 3 महिलाएं शामिल हैं। जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। बोलेरो सवार सभी कोलकाता के रहने वाले बताए जा रहे हैं। घटना चिल्फी थाना क्षेत्र की है।
.
जानकारी के मुताबिक, यह हादसा चिल्फी घाटी के अकलघरिया मोड़ पर हुआ है। करीब 5 बजे रॉन्ग साइड से आ रही ट्रक से बोलेरो टकरा गई। हादसे में ड्राइवर और 3 शिक्षिका की मौत हो गई। वहीं बाकी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है। जहां उनका इलाज जारी है।
खबर अपडेट हो रही है…
<
