Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Chhattisgarh Jashpur – Farmers cheated of Rs 6 crore by creating a fake company | फर्जी कंपनी बनाकर 6 करोड़ की ठगी: जशपुर में किसानों को बनाया निशाना, ब्याज का लालच देकर फंसाते थे, सक्ती और जांजगीर-चांपा से 2 गिरफ्तार – Chhattisgarh News
Breaking News

Chhattisgarh Jashpur – Farmers cheated of Rs 6 crore by creating a fake company | फर्जी कंपनी बनाकर 6 करोड़ की ठगी: जशपुर में किसानों को बनाया निशाना, ब्याज का लालच देकर फंसाते थे, सक्ती और जांजगीर-चांपा से 2 गिरफ्तार – Chhattisgarh News

By adminOctober 19, 2025No Comments5 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
ccaa2cc3 015d 40f9 bafd d53d8fc425a4 1760879336448
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


जशपुर पुलिस ने सक्ती और जांजगीर-चांपा से दोनों आरोपी को गिरफ्तार किया है।

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में पुलिस ने 6 करोड़ रुपए की ठगी करने वाले दो मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी एक फर्जी ट्रेडिंग कंपनी बनाकर ग्रामीणों और किसानों को दैनिक ब्याज के लालच में फंसाते थे और उनकी जीवनभर की पूंजी हड़प लेते थे। मामला पत्थलगांव

.

इस मामले में पुलिस ने सक्ती के जैजपुर के रहने वाले हरिशरण देवांगन (52) और जांजगीर-चांपा के मुदुपर गांव में रहने वाले संतोष कुमार साहू (46) को गिरफ्तार किया है। जबकि अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं। जिनकी तलाश जारी है।

कैसे हुआ ठगी का भंडाफोड़ ?

दरअसल, पत्थलगांव के रहने वाले जागेश्वर लाल यादव ने 17 अक्टूबर को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि साल 2023 में एक अज्ञात कंपनी के प्रतिनिधि ने होटल मान्या में बैठक आयोजित कर निवेश का झांसा दिया था।

आरोपी संतोष कुमार साहू ने खुद को “सी बुल्स ग्लोबल सॉल्यूशन कंपनी” का प्रतिनिधि बताते हुए दावा किया कि कंपनी एक कृषि प्रोडक्ट आधारित प्लांट स्थापित कर रही है, जिसमें निवेश करने पर दैनिक 1% ब्याज मिलेगा।

image 2025 10 19t200020734 1760884152

शुरुआती महीनों में दिया गया ब्याज

शुरुआती महीनों में ब्याज मिलने के कारण ग्रामीणों का विश्वास बढ़ता गया और उन्होंने निवेश कर दिया। लेकिन कुछ समय बाद ब्याज मिलना बंद हो गया। जब निवेशकों ने पूछताछ की, तो उन्हें कंपनी के एमडी मोहम्मद सिराज आलम से मिलवाया गया।

जिसने उन्हें नए झांसे में फंसाते हुए कहा कि कंपनी “एग्रीकल्चर बेस” नहीं बल्कि “ट्रेडिंग कंपनी” है और सेबी में रजिस्टर्ड है। शुरुआती कुछ महीनों तक इस स्कीम के तहत निवेशकों को उनके ही पैसे से ब्याज दिया गया, जिससे लोगों का विश्वास और बढ़ा।

लेकिन जैसे ही नए निवेशक जुड़ना बंद हुए, कंपनी ने ब्याज देना बंद कर दिया और वेबसाइट भी बंद कर दी। इसके बाद कंपनी के सभी पदाधिकारी फरार हो गए।

ठगी का नेटवर्क और तरीका

पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की और हरिशरण देवांगन-संतोष कुमार साहू को गिरफ्तार किया। जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपियों ने कोरबा, चांपा, अंबिकापुर, बिलासपुर समेत कई जिलों में मीटिंग कर ग्रामीणों को निवेश के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने गारंटी के तौर पर बैंक चेक दिए और सेबी में रजिस्टर्ड होने का झूठा दावा किया। निवेशकों से आधार कार्ड, पैन कार्ड और हस्ताक्षर भी लिए गए, जिन्हें बाद में एक नई कंपनी “सी बुल्स सहयोग निधि रियल एस्टेट एंड फाइनेंस लिमिटेड” के डायरेक्टर बनाकर इस्तेमाल किया गया, ताकि कानूनी जिम्मेदारी से आरोपी बच सकें।

इसी झांसे में शिकायतकर्ता जागेश्वर यादव ने 1.80 करोड़ रुपए, साथी लक्ष्मण केशवानी ने 95 लाख, कमलेश यादव ने 10 लाख, भूषण पटेल ने 33 लाख, डॉ. पीताम्बर साय ने 25 लाख और राजेश देवांगन ने 15 लाख रुपए निवेश किए।

निवेशकों की रकम वापसी की मांग पर बदला ठगों का पैंतरा

निवेश के बाद जब निवेशकों ने रकम वापस मांगा तो ठगों ने ठगी का दूसरा चाल चला। साल 2024 में ओडिशा के सुंदरगढ़ में ठगों ने मीटिंग बुलाई। उसके बाद हेल्थ इंश्योरेंस कार्ड और रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स के नाम पर निवेशकों के आधार कार्ड, पैन कार्ड और हस्ताक्षर ले लिए।

उनके नाम पर कंपनी सहयोग निधि और रियल एस्टेट एंड फाइनेंस लिमिटेड नाम से कंपनी का रजिस्ट्रेशन करा दिया। इसके अलावा निवेशकों को कंपनी का डायरेक्टर बना दिया। बाद में कंपनी ने अपनी वेबसाइट बंद कर दी है।

जब सी बुल्स ग्लोबल सॉल्यूशन कंपनी के डायरेक्टर, अन्य सदस्यों से संपर्क किया गया, तो उन्होंने नुकसान का बहाना बनाकर पैसे लौटाने से बचते रहे।

पूछताछ में आरोपियों ने कबूला अपराध

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने जांजगीर-चांपा और सक्ती में दबिश दी। जहां से हरिशरण देवांगन और संतोष कुमार साहू को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया। दोनों के खिलाफ धारा 420, 120(B), और 34 के तहत मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

अन्य आरोपियों की पहचान, जल्द होगी गिरफ्तारी

SSP शशि मोहन सिंह ने बताया कि पत्थलगांव क्षेत्र में फर्जी ट्रेडिंग कंपनी बनाकर ग्रामीणों से करोड़ों रुपए की ठगी करने वाले दो मुख्य आरोपियों को जिला शक्ति और जांजगीर-चांपा से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की जांच में कई नए पहलू सामने आए हैं और ठगी से जुड़े अन्य आरोपी भी चिह्नित किए जा चुके हैं। जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर पूरा गिरोह बेनकाब किया जाएगा।

……………………………………….

ठगी से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…

50 करोड़ ठगकर रायपुर से भागने वाले थे विदेश: बिना बैंक जाए दिलाते थे लोन, 4 पार्टनर और 2 लड़कियों ने 250 लोगों को फंसाया

पुलिस ने 4 पार्टनर समेत 2 युवतियों को अरेस्ट किया था। सभी ने मिलकर 250 लोगों से 50 करोड़ की ठगी की थी।

पुलिस ने 4 पार्टनर समेत 2 युवतियों को अरेस्ट किया था। सभी ने मिलकर 250 लोगों से 50 करोड़ की ठगी की थी।

साइबर क्रिमिनल और ठग लोगों को ठगने के लिए हर रोज नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं। हाल ही में लोन दिलाकर ठगी का केस चर्चा में है। इस स्कैम में कंपनी के लोग पहले टारगेट को कॉल करते हैं, फिर लोन और उसके फायदे के बारे में बताते हैं। बिना बैंक जाए लाखों का लोन दिलाते थे। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

प्रदेश के 86 व्यावसायिक शिक्षकों की सर्विस समाप्त:विरोध में समग्र शिक्षा कार्यालय पहुंचे, NSUI संग प्रदर्शन; विभाग बोला- एक शैक्षणिक सत्र के लिए थी ज्वाइनिंग

June 19, 2026

900 रुपए के लेनदेन में युवक की हत्या:दुर्ग में बेरहमी से पिटाई सिर कुचलकर कुएं में फेंका, 7 नाबालिग गिरफ्तार

June 19, 2026

किसान ने जहर खाया, सरपंच पर खेत खोदने का आरोप:धमतरी में इलाज जारी,बिना नोटिस खुदाई से था नाराज,सरपंच बोले-निराधार है आरोप

June 19, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074716
Views Today : 150
Views Last 7 days : 5638
Views Last 30 days : 9794
Total views : 102787
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.