![]()
विश्व की सबसे बड़ी खाद्य प्रदर्शनी अनुगा-2025 में छत्तीसगढ़ ने अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज करा रहा है। जर्मनी के कोलोन में आयोजित प्रदर्शनी में राज्य के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व वाणिज्य व उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन कर रहे हैं। मंत्री देवांगन ने निवेश
.
राज्य सरकार औद्योगिक पार्क और फूड पार्क में निवेशकों को आकर्षक प्रोत्साहन योजनाएं और सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय खुद नई औद्योगिक विकास नीति 2024-30 पर हो रहे काम की लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं। प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ की सहभागिता को उद्योग जगत के विशेषज्ञों ने राज्य के लिए एक नई औद्योगिक संभावनाओं के द्वार खोलने वाला कदम बताया।
औद्योगिक नीति 2024-30 के मुख्य बिंदु
- खाद्य प्रसंस्करण, एग्री-बिजनेस और वन उत्पाद आधारित उद्योग पर जोर।
- निवेशकों को भूमि, कर, विद्युत और परिवहन में दी जा रही रियायतें।
- फूड पार्क और औद्योगिक पार्क के लिए विशेष प्रोत्साहन योजनाएं लागू।
कोलोन का अनुगा फूड एक्सपो खास क्यों…
- विश्व की सबसे बड़ी खाद्य और पेय उद्योग प्रदर्शनी।
- हर दो वर्ष में जर्मनी के कोलोन शहर में आयोजन।
- 100 देशों के 7500 से ज्यादा भागीदार और लाखों विजिटर आते हैं।
- यहां दुनिया भर की फूड टेक्नोलॉजी, प्रोसेसिंग और इनोवेशन पर चर्चा।
- अनेक राज्यों ने इसके जरिए विदेशी निवेश आकर्षित किया।
उद्योग मंत्री ने की कोल्नेमेस के अधिकारियों के साथ बैठक
मंत्री देवांगन से आयोजन स्थल पर कोल्नेमेस जीएमबीएच के मुख्य परिचालन अधिकारी ओलिवर फ्रेस्से ने मुलाकात की। मंत्री ने उनके साथ रायपुर में अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रदर्शनी आयोजित करने की संभावनाओं पर चर्चा की। साथ ही फ्रेस्से को छत्तीसगढ़ के तेजी से उभरते औद्योगिक माहौल के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान कोल्नेमेस के भारत व सार्क देशों के प्रबंध निदेशक मिलिंद दीक्षित और समूह निदेशक समीर मितिया के साथ छत्तीसगढ़ उद्योग विभाग के निदेशक प्रभात मालिक भी मौजूद रहे।
<
