Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Chhattisgarh: Illegal sand transportation in Raigarh, 9 tractors seized | रायगढ़ में रेत का अवैध परिवहन; 9 ट्रैक्टर जब्त: वाहन मालिकों पर खनिज अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज, अलग-अलग क्षेत्रों से पकड़े गए – Raigarh News
Breaking News

Chhattisgarh: Illegal sand transportation in Raigarh, 9 tractors seized | रायगढ़ में रेत का अवैध परिवहन; 9 ट्रैक्टर जब्त: वाहन मालिकों पर खनिज अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज, अलग-अलग क्षेत्रों से पकड़े गए – Raigarh News

By adminDecember 16, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
ret taskari abhiyan 1 1765812712
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


रेत तस्करी कर रहे ट्रैक्टरों को जब्त कर कलेक्ट्रेट परिसर में खड़ी किया गया है

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में रेत की तस्करी बेखौफ की जा रही है। इसे देखते हुए खनिज विभाग के द्वारा अवैध उत्खनन और अवैध परिवहन के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। जहां रेत की तस्करी करते हुए 9 ट्रैक्टरों को पकड़ा गया है। मामले में ट्रैक्टर मालिकों के खिलाफ प

.

जिले के मांड, महानदी, कुरकुट नदी के साथ ही अन्य जगहो से रेत का अवैध परिवहन किया जा रहा है। जिसकी शिकायते आए दिन सामने आ रही है।

ऐसे में कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के निर्देश पर खनिज विभाग के द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जहां सोमवार को खनिज अमला अलग-अलग जगहों पर निगरानी शुरू की।

इस दौरान खरसिया व पुसौर की ओर से अवैध रेत से लोड ट्रैक्टर आते नजर आए। जिन्हें जांच दल के द्वारा रूकवाया गया और पूछताछ करते हुए वैद्य अनुमति दस्तावेज मांगे गए। तब ट्रैक्टरों चालकों के पास कोई भी वैद्य दस्तावेज नहीं मिल सके।

ऐसे में अलग-अलग जगहों पर उन 9 वाहनों की विधिवत जांच के बाद रेत तस्करी करने वाले ट्रैक्टर के मालिकों के खिलाफ खनिज अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।

सभी मामलों में छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 के प्रावधानों तथा खान एवं खनिज अधिनियम 1957 के अंतर्गत कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से रेत लेकर अवैध परिवहन किया जा रहा था

जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से रेत लेकर अवैध परिवहन किया जा रहा था

इनके विरूद्ध की गई कार्रवाई जिन वाहन मालिकों के ऊपर कार्रवाई की गई है। उसमें जोरापाली के भानुकुमार चौहान, बाल्मिकी प्रजापति, कुरमापाली के नूतन साहू, गोपालपुर के प्रेम उरांव शामिल है।

इसके अलावा पतरापाली के समीर पटेल, बाबाधाम रायगढ़ के तिरथलाल यादव, रायगढ़ के प्यारेलाल साहू, धनागर के उत्तम सारथी, हण्डी चौक रायगढ़ के गणेश अग्रवाल शामिल है।

लगातार चलाया जाएगा अभियान इस संबंध में जिला खनिज अधिकारी रमाकांत सोनी ने बताया कि रेत तस्करी की शिकायत मिलने के बाद विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

जिले के सभी क्षेत्रों में अवैध रेत तस्करी पर निगरानी रखी जाएगी और जांच दल के द्वारा कार्रवाई की जाएगी। अवैध रेत परिवहन के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

हाईकोर्ट में बढ़े अवमानना केस,पूर्व-मंत्री ने राज्यपाल को लिखा पत्र:मोहम्मद अकबर बोले- भाजपा सरकार में बढ़ोतरी हुई, गवर्नर से दखल की मांग

June 22, 2026

Marwahi Blast Injury | Unknown Object Break Attempt

June 22, 2026

छात्र ने कीटनाशक पीने का प्रयास किया:एडमिशन न मिलने से परेशान, जांच में जहर की पुष्टि नहीं, डीईओ पहुंचे अस्पताल

June 22, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075047
Views Today : 201
Views Last 7 days : 2847
Views Last 30 days : 9267
Total views : 103209
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.