Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Chhattisgarh IAS Sarveshwar Bhure will go on central deputation | छत्तीसगढ़ के IAS सर्वेश्‍वर भूरे केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाएंगे: मुंबई में ज्वॉइंट टेक्सटाइल कमिश्नर की मिली पोस्टिंग, 3 साल का रहेगा कार्यकाल – Raipur News
Breaking News

Chhattisgarh IAS Sarveshwar Bhure will go on central deputation | छत्तीसगढ़ के IAS सर्वेश्‍वर भूरे केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाएंगे: मुंबई में ज्वॉइंट टेक्सटाइल कमिश्नर की मिली पोस्टिंग, 3 साल का रहेगा कार्यकाल – Raipur News

By adminSeptember 25, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
image 2025 09 24t213634156 1758729931
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी डॉ. सर्वेश्‍वर नरेंद्र भुरे केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जा रहे हैं। वर्तमान में राजनांदगांव के कलेक्टर पद पर कार्यरत डॉ. सर्वेश्‍वर नरेंद्र भुरे ने पिछले साल भारत सरकार के टेक्सटाइल विभाग में ज्वॉइंट कमिश्नर के लिए आवेद

.

19 सितंबर 2025 को केंद्र सरकार ने उन्हें ज्वॉइंट टेक्सटाइल कमिश्नर के रूप में मुंबई में पोस्टिंग देने की मंजूरी दी। इस पोस्टिंग के साथ ही डॉ. सर्वेश्‍वर नरेंद्र भुरे अब केंद्रीय मंत्रालय के अधीन काम करेंगे।

कार्यमुक्त के लिए लिखा पत्र

मुंबई स्थित टेक्सटाइल कमिश्नर ऑफिस में उनकी नियुक्ति सेंट्रल मिनिस्ट्री ऑफ टेक्सटाइल डिपार्टमेंट के अंतर्गत होगी। इस संबंध में एडिशनल टेक्सटाइल कमिश्नर अजय पंडित ने सामान्य प्रशासन विभाग को पत्र लिखकर सर्वेश भूरे की पोस्टिंग की सूचना दी और उनके कार्यमुक्त होने का आग्रह किया है।

ये तस्वीर आईएएस अधिकारी डॉ. सर्वेश्‍वर नरेंद्र भुरे की है। (फाइल फोटो)

ये तस्वीर आईएएस अधिकारी डॉ. सर्वेश्‍वर नरेंद्र भुरे की है। (फाइल फोटो)

तीन साल तक रहेगा कार्यकाल

डॉ. सर्वेश्‍वर नरेंद्र भुरे को इस केंद्रीय पद पर तीन साल का कार्यकाल मिलेगा। इसके बाद आवश्यकता और प्रदर्शन के आधार पर दो साल की अवधि और बढ़ाई जा सकती है। इससे पहले वे राजनांदगांव कलेक्टर के रूप में कार्यरत थे। उनके नेतृत्व में जिले में जलग्रहण मिशन सहित कई महत्वपूर्ण योजनाओं का संचालन हुआ।

सितंबर अंत तक होंगे रिलीव

डॉ. सर्वेश्‍वर नरेंद्र ​​​​​​​भुरे 2011 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और महाराष्ट्र के निवासी हैं। उनके केंद्रीय पद पर जाने के बाद राज्य प्रशासन में बदलाव की संभावना है। बताया जा रहा है कि वे इस महीने के अंत तक राजनांदगांव से रिलीव होकर मुंबई में अपने नए पद का कार्यभार संभालेंगे।

इस जिलों के रह चुके हैं कलेक्टर

सर्वेश भूरे पहले मुंगेली, दुर्ग और रायपुर जिलों के कलेक्टर भी रह चुके हैं। उनके प्रशासनिक अनुभव और कार्यकुशलता को देखते हुए केंद्रीय मंत्रालय ने उन्हें टेक्सटाइल विभाग में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उनके केंद्रीय पद पर जाने से छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के बीच प्रशासनिक सहयोग को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायपुर के स्टील-फैक्ट्री में छापा…बाल-श्रम निषेध दिवस पर एक्शन:9 बाल श्रमिकों को कराया गया मुक्त, संचालक, ठेकेदार समेत अन्य के खिलाफ एफआईआर की तैयारी

June 13, 2026

कोरबा में खाद्य सुरक्षा विभाग की दबिश:12 से ज्यादा दुकानों से बर्गर-मिठाई समेत खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए भेजे गए

June 13, 2026

कांकेर मनरेगा में ₹10 लाख के काम में गड़बड़ी:ग्रामीण बोले- मजदूरों की जगह मशीनों का उपयोग, पंचों को भी मिला भुगतान

June 13, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

073802
Views Today : 121
Views Last 7 days : 1009
Views Last 30 days : 5871
Total views : 97433
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.