कंपनी ने बिना सूचना दिए 100 से अधिक कर्मचारियों को निकाला
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में हिंडाल्को कंपनी के गारे पेलमा 4ध्4 कोल र्माइंस में काम कर रहे कर्मचारियों को बिना सूचना काम से निकाल दिया गया। इसे लेकर काफी संख्या में कर्मचारी कलेक्ट्रेट पहुंचे और संयुक्त कलेक्टर को अपनी समस्या से अवगत कराकर आवेदन सौंपा
.
कर्मचारियों ने बताया कि वे पिछले करीब 15 सालों से काम कर रहे हैं। पहले मोनेट कंपनी के अंर्तगत काम कर रहे थे और बाद में जब कोल माईंस हिंडाल्को कंपनी को मिला तो हिंडाल्को कंपनी के अंर्तगत काम करने लगे।
यही गारे पेलमा माईंस शारडा एनर्जी को मिला, तो हिंडाल्को कंपनी ने कर्मचारियों को शारडा एनर्जी में न देकर अपने पास ही रखा।
तकरीबन 120 कर्मचारी सालों से हिंडाल्को कंपनी में काम कर रहे थे, लेकिन 15 दिसबंर को अचानक से कंपनी द्वारा सूचना दिया गया कि कंपनी को अब उनकी जरूरत नहीं है और उनके काम का अंतिम तिथि 18 दिसबंर है।
इसके बाद बिना सूचना कंपनी के द्वारा काम से निकाल दिया गया। ऐसे में शुक्रवार को काफी संख्या में कर्मचारी कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर के नाम आवेदन देकर समस्या का निराकरण करने की मांग की है।

हिंडाल्को कंपनी के अंर्तगत काम कर रहे काफी संख्या में कर्मचारी कलेक्ट्रेट पहुंचे
कंपनी में निकाले गए कर्मचारियों की एंट्री बंद कंपनी के कर्मचारी गंगा शर्मा ने बताया कि हिंडाल्को गारे पेलमा 4 बाई 4 का कर्मचारी हैं। 15 तारीख को सूचना दिया गया कि इस कंपनी में अब जरूरत नहीं है।
ऐसे में अब हम बेरोजगार हो गए हैं। नौकरी से निकालने से 3 माह पहले सूचना देते हैं, लेकिन यहां ऐसा नहीं किया गया। सभी कर्मचारी कलेक्टर के पास आए हैं।
15-20 साल काम कर रहे हैं। प्रबंधन से बातचीत करते हैं तो जितना दे रहे उतना रखो बोलकर टालमटोल कर दिया जाता है। उन्होंने बताया कि बायोमैट्रिक पंच और कर्मचारियों की एंट्री भी बंद कर दिया गया है।
समस्या के निराकरण का प्रयास किया जाएगा राकेश कुमार गोलछा संयुक्त कलेक्टर ने बताया कि काफी कर्मचारी आए हैं। इनके द्वारा बताया गया है कि 15 दिसबंर को कर्मचारियों की छंटनी की गई है।
अपनी जो समस्या है उसे रखे हुए हैं। इनके द्वारा आवेदन देने के बाद श्रम विभाग के मर्फत प्रयास किया जाएगा कि इनकी समस्या का निराकरण हो सके।
<
