Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Chhattisgarh: Gold and silver jewellery stolen in Raigarh | रायगढ़ में सोने-चांदी के जेवरात समेत 65 हजार की चोरी: दशहरा मेला देखने गया था परिवार; महिलाओं के चिल्लाने पर भागा चोर – Raigarh News
Breaking News

Chhattisgarh: Gold and silver jewellery stolen in Raigarh | रायगढ़ में सोने-चांदी के जेवरात समेत 65 हजार की चोरी: दशहरा मेला देखने गया था परिवार; महिलाओं के चिल्लाने पर भागा चोर – Raigarh News

By adminOctober 5, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
chori navapara 1759593859
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


अलमारी को खोलकर उसमें रखे जेवरात को ले भागा चोर

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में अज्ञात चोर ने अलमारी का लॉकर खोलकर 65 हजार के जेवरात की चोरी की। ग्राम नवापारा में घर के कुछ सदस्य मेला देखने गए थे और महिलाएं घर पर थी। जिनके चीखने पर चोरी की घटना को अंजाम देकर चोर भाग निकला। मामला छाल थाना क्षेत्र का है।

.

जानकारी के मुताबिक, घटना दशहरा वाले दिन की है। महिलाएं घर के हॉल में बैठकर मोबाइल चला रही थी। तभी कमरे में घुसकर अज्ञात लोगों ने चोरी की। घर से नकद, सोने चांदी के कुछ जेवर और मोबाइल गायब थे। पुलिस मामला दर्ज कर उन चोरों की तलाश कर रही है।

घर के कई दराज को चोर ने चोरी के लिए चेक किया

घर के कई दराज को चोर ने चोरी के लिए चेक किया

ये है पूरी घटना

ग्राम नवापारा में रहने वाली संध्या सारथी (31 साल) ने छाल थाना में रिपोर्ट कराया है। उसने बताया कि गुरुवार (2 अक्टूबर) को गांव में दशहरा मेला लगा हुआ था। जिससे घर के अन्य सदस्य दशहरा मेला देखने के लिए गए हुए थे, लेकिन संध्या उसकी बहन शनिरो और बहू भारती घर पर ही रुक गए।

तीनों रात करीब 11 बजे एक कमरे पर बैठकर मोबाइल चला रहे थे। तभी बगल के कमरे से कुछ आवाज आने लगी। तब उन्होंने देखा कि कोई अज्ञात शख्स ताकझांक कर रहा है। जिसे देखकर वे लोग डर गए और जोर-जोर से चीखने चिल्लाने लगे।

तब अज्ञात शख्स घर के मेन दरवाजा को खोलकर भाग गया। इसके बाद उसे देखने के लिए संध्या और उसकी बहन उसे देखने के लिए उसके पीछे भागे, लेकिन वह भाग निकला था। इन्हें किसी घटना की शंका हुई और घर के दूसरे रूम में जाकर देखे तो वहां का अलमारी खुला हुआ था।

जेवरात लेकर भागा चोर

अलमारी व दराज में रखे अन्य सामान इधर-उधर बिखरे पड़े हुए थे। अलमारी को चेक करने पर उसमें रखा 65 हजार का सोने-चांदी का जेवरात व एक मोबाइल नहीं था। ऐसे में वे समझ गए कि अज्ञात शख्स ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है।

थाना में दी गई सूचना

देर रात जब परिवार के सदस्य घर पहुंचे, तो उन्हें इसकी जानकारी दी गई। इसके बाद अपने स्तर पर पतासाजी की जा रही थी, लेकिन आरोपी को कुछ पता नहीं चलने पर संध्या ने मामले की सूचना थाना में दी। जहां पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 305(a)-BNS, 331(4)-BNS के तहत अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

धमतरी में 72 लाख का गांजा जब्त,दो तस्कर गिरफ्तार:ओडिशा से महाराष्ट्र ले जा रहे थे, वन विभाग ने चेकिंग के दौरान कार से पकड़ा

April 21, 2026

पेड़ पर बैठा तोता,नीचे उतारने बहाया हजारों लीटर पानी,VIDEO:नारायणपुर में अधिकारी ने बुलाया फायर-ब्रिगेड, बौछारें पड़ने पर नीचे गिरा, गर्मी में पानी की बर्बादी

April 21, 2026

27 अप्रैल को विधानसभा का विशेष सत्र:महिला आरक्षण बिल पर सरकार लाएगी निंदा प्रस्ताव

April 21, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

068239
Views Today : 115
Views Last 7 days : 1087
Views Last 30 days : 4188
Total views : 89198
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.