Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Chhattisgarh Dhongi Baba Rape & Blackmail
Breaking News

Chhattisgarh Dhongi Baba Rape & Blackmail

By adminApril 23, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
gifs13 41776861472 1776878387
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


आरोपी निर्मल बाबा ने महिला को बॉडी पेन के इलाज का झांसा दिया था।

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक ढोंगी बाबा ने महिला से रेप किया है। महिला को शरीर में दर्द की परेशानी थी, इस समस्या के इलाज के लिए वह निर्मल बाबा (60) के पास गई थी। बाबा ने उसे चमत्कार से पूरा ठीक करने का झांसा दिया और प्रसाद खिलाया।

.

भरोसे में लेकर बाबा ने उसे मैहर बुलाया, जहां एक होटल में ले जाकर उसने महिला से दुष्कर्म किया और कुछ न्यूड फोटो खींच लिए। जब पीड़िता ने विरोध किया तो बाबा ने इंस्टाग्राम पर अश्लील फोटो वायरल कर दिए। मामला पामगढ़ थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने आरोपी को हिमाचल प्रदेश से गिरफ्तार किया है। आरोपी महाराष्ट्र के नासिक का रहने वाला है।

निर्मल बाबा (60) महाराष्ट्र के नासिक का रहने वाला है। पुलिस ने उसे हिमाचल से पकड़ा है।

निर्मल बाबा (60) महाराष्ट्र के नासिक का रहने वाला है। पुलिस ने उसे हिमाचल से पकड़ा है।

दर्द के इलाज के लिए पहुंची थी पीड़िता

पीड़िता ने 11 अप्रैल 2026 को पामगढ़ थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि चैत्र नवरात्रि के दौरान निर्मल बाबा पामगढ़ क्षेत्र में पदयात्रा करते हुए आया था। वह खुद को चमत्कारी बताकर लोगों की समस्याएं दूर करने का दावा कर रहा था।

पीड़िता को शरीर में दर्द की परेशानी थी। वह अपनी सहेली के साथ बाबा से इलाज के लिए मिलने पहुंची, जहां बाबा ने उसका हाथ देखकर सब ठीक होने का झांसा दिया और मोबाइल नंबर ले लिया।

इलाज का झांसा देकर मैहर ले गया

26 मार्च को आरोपी ने पीड़िता को कॉल कर मार्केट बुलाया और ‘प्रसाद’ देकर उसे अपने झांसे में ले लिया। बाबा ने पीड़िता से कहा कि इस प्रसाद से सब ठीक हो जाएगा। पीड़िता उसके झांसे में आ गई।

इसके बाद बाबा उसे एक दिन अपने साथ बिलासपुर ले गया और फिर ट्रेन से मध्यप्रदेश के मैहर पहुंचा, जहां एक होटल में ठहराया।

पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने वहां इलाज के नाम पर उसके साथ बार-बार दुष्कर्म किया और अश्लील फोटो खींची। 1 अप्रैल को आरोपी उसे बिलासपुर में छोड़कर भाग गया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है।

पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है।

सोशल मीडिया पर अश्लील तस्वीरें पोस्ट की

घटना के बाद भी आरोपी ने पीड़िता को लगातार फोन कर परेशान किया। जब पीड़िता ने उसका नंबर ब्लॉक कर दिया, तो आरोपी ने उसके नाम से एक फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाई और अश्लील तस्वीरें पोस्ट कर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।

शिकायत के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाल के निर्देश पर एक टीम बनाई गई।

ASP उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन और एसडीओपी अकलतरा प्रदीप कुमार सोरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तकनीकी जांच के आधार पर आरोपी का लोकेशन ट्रेस किया। हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(2)(एम) और आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत मामला दर्ज किया है और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

copy of small quote dainik bhaskar 29 1776862601

……………………….

इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें…

छत्तीसगढ़ के पाखंडी बाबा का विदेशी लड़कियों के साथ VIDEO: फॉरेनर युवतियों को गाड़ियों से घुमाया, 6 करोड़ में पहाड़ी पर जमीन खरीदी

बाबा तरुण का विदेशी लड़कियों साथ वीडियो वायरल हुआ हैं।

बाबा तरुण का विदेशी लड़कियों साथ वीडियो वायरल हुआ हैं।

छत्तीसगढ़ की धर्म नगरी डोंगरगढ़ की पहाड़ियों में गोवा जैसा आश्रम चलाने वाले कथित बाबा का विदेशी कनेक्शन भी सामने आया है। बाबा अपने आश्रम में विदेश से कई सामान मंगवाए हैं। आश्रम में पैकेट भी मिले हैं। इसके अलावा विदेशी लड़कियों के साथ वीडियो भी वायरल हो रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Surguja Petrol Diesel Crisis | Indian Oil HP BPCL Supply Halt Affects Transport

April 23, 2026

मॉल पार्किंग पर बड़ा फैसला: शुल्क वसूलना अवैध:उपभोक्ता फोरम की रोक के बावजूद रायपुर के मॉल्स में 10 से 30 रुपए तक वसूली जारी

April 23, 2026

मॉल पार्किंग पर बड़ा फैसला: शुल्क वसूलना अवैध:उपभोक्ता फोरम की रोक के बावजूद रायपुर के मॉल्स में 10 से 30 रुपए तक वसूली जारी

April 23, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

068427
Views Today : 61
Views Last 7 days : 1115
Views Last 30 days : 4152
Total views : 89395
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.