Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Chhattisgarh completes 25 years… state-wide shutdown today in fight for supremacy | छत्तीसगढ़ को 25 साल पूरे..महतारी की मूर्ति टूटने पर प्रदेश-बंद: दुकाने खुली रहेंगी; महाराजा अग्रसेन-गुरु घासीदास को अपशब्द कहे, वर्चस्व की लड़ाई में समाज एकजुट – Chhattisgarh News
Breaking News

Chhattisgarh completes 25 years… state-wide shutdown today in fight for supremacy | छत्तीसगढ़ को 25 साल पूरे..महतारी की मूर्ति टूटने पर प्रदेश-बंद: दुकाने खुली रहेंगी; महाराजा अग्रसेन-गुरु घासीदास को अपशब्द कहे, वर्चस्व की लड़ाई में समाज एकजुट – Chhattisgarh News

By adminOctober 31, 2025No Comments5 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 811761646633 1 1761883175
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ राज्य इस वक्त अपने वर्चस्व की लड़ाई लड़ रहा है। राजधानी रायपुर में छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति के तोड़फोड़ के विरोध में आज जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने प्रदेश बंद का ऐलान किया है। हालांकि चैबंर ऑफ कॉमर्स को इस बंद का समर्थन नहीं है। सभी दुकानें

.

एक तरफ राज्य गठन को 25 साल पूरे हो रहे है। कई जगह उत्सव मनाया जा रहा है। दूसरी तरफ वर्चस्व की लड़ाई चल रही है। मूर्ति टूटने के बाद शुरू हुए विवाद ने ना जाने कितना रूप ले लिया है। अलग-अलग समाज के लोग भी अपने वर्चस्व की लड़ाई में सामने आए है।

रायपुर में छत्तीसगढ़ियां क्रांति सेना के अध्यक्ष ने अग्रसेन, दीनदयाल के लिए अपशब्द कहे जिसका प्रदेश भर में विरोध हुआ। उन पर FIR हुई। रायगढ़ जिले में सिंधि समाज के युवक ने सतनामी समाज के गुरु के लिए अपशब्द कहे।

जिसका वीडियो वायरल होने के बाद सतनामी समाज ने विरोध किया। जिसके बाद उस युवक पर FIR हुआ और अब सिंधि समाज ने उस युवक को समाज से बहिष्कृत कर दिया है।

26 अक्टूबर को VIP चौक पर लगी छत्तीसगढ महतारी की मूर्ति टूटी।

26 अक्टूबर को VIP चौक पर लगी छत्तीसगढ महतारी की मूर्ति टूटी।

जानिए विवाद की शुरुआत कैसे हुई

1 नवंबर को छत्तीसगढ़ स्थापना के 25 साल पूरे हो जाएंगे। इससे पहले 26 अक्टूबर को एक मानसिक रूप से बीमार युवक ने VIP चौक पर लगे छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति को तोड़ दिया। जिसके बाद छत्तीसगढ़ियां क्रांति सेना ने इसका विरोध किया।

अगले दिन जब विरोध प्रदर्शन चल रहा था तब छत्तीसगढ़ियां क्रांति सेना के अध्यक्ष अमित बघेल ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी, अग्रसेन महाराज की मूर्ति क्यों नहीं टूटती है। इनकी मूर्ति पर पेशाब क्यों नहीं करते हैं। कौन है अग्रसेन महराज। चोर है या झूठा है। पाकिस्तानी सिंधी क्या जानते हैं। मछली वाले भगवान के बारे में। उन्होंने हमारी छत्तीसगढ़ी महतारी के गर्दन को काटकर अपमान किया है।

इस आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ प्रदेशभर में अग्रवाल समाज और सिंधी समाज भड़क उठा। रायपुर, रायगढ़ और सरगुजा समेत कई जिलों में समाज के लोगों ने विरोध जताते हुए FIR दर्ज करने की मांग की। इसके बाद कई जिलों में बघेल के खिलाफ मामला दर्ज हुआ।

फिर से नई मूर्ति लगा दी गई है। लेकिन इस अपमान

फिर से नई मूर्ति लगा दी गई है। लेकिन इस अपमान

छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति टूटने पर प्रदेश बंद का आह्वान

छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने की घटना पर जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने विरोध जताया है। इस घटना के विरोध में राज्योत्सव से एक दिन पहले यानी आज छत्तीसगढ़ महाबंद का ऐलान किया है। पार्टी का कहना है कि यह घटना केवल तोड़फोड़ नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की आस्था और अस्मिता पर हमला है।

जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी ने सभी व्यापारियों, सामाजिक संगठनों, कर्मचारी यूनियनों और राजनीतिक दलों से अपील की है कि वे एकजुट होकर रायपुर बंद में शामिल हों।

पार्टी ने कहा कि बंद शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से किया जाएगा, ताकि जनता की आवाज़ राज्य और केंद्र सरकार तक पहुंच सके। हालांकि इस बंद को चैंबर का समर्थन नहीं है। सभी दुकान खुले रहेंगे।

शराब के नशे में सिंधि समाज के युवक ने सतनामी समाज के गुरू के लिए अपशब्द कहे।

शराब के नशे में सिंधि समाज के युवक ने सतनामी समाज के गुरू के लिए अपशब्द कहे।

सिंधी समाज के युवक ने सतनामी समाज के गुरू को गाली दी

रायगढ़ जिले में 29 अक्टूबर की रात चक्रधर नगर के सिंधी कॉलोनी में रहने वाले विजय राजपूत ने शराब के नशे में बाबा गुरु घासीदास के बारे में आपत्तिजनक बातें कहीं। उसने सिग्नल चौक पर नशे में कई अभद्र टिप्पणियां भी की और उसका वीडियो भी बनवाया।

जब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तो सतनामी समाज के लोगों ने इसे देखकर नाराजगी जताई और पुलिस अधीक्षक (SP) से शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की। जिसके बाद युवक के खिलाफ पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है।

वहीं, सिंधी समाज ने भी आरोपी युवक ​का समाज से बहिष्कार कर दिया है। उन्होंने कहा है, उनके समाज से आरोपी का कोई वास्ता नहीं है। यह पूरा मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है।

पुलिस ने सतनामी समाज के अजय कुमार भारद्वाज की रिपोर्ट पर आरोपी विजय राजपूत के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उस पर धारा 296, 299, 302, 352, 3(5) BNS और SC/ST एक्ट की धारा 3(2)(क) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

सिंधी समाज और अग्रवाल समाज ने भी अपने वर्चस्व के लिए आवाज उठाया।

सिंधी समाज और अग्रवाल समाज ने भी अपने वर्चस्व के लिए आवाज उठाया।

अनुचित बयान देने वालों पर कार्रवाई हो – अग्रवाल समाज

छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज के केंद्रीय अध्यक्ष और भाजपा नेता अनुराग अग्रवाल ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ को बने 25 साल हो गया है। उत्सव के समय ऐसे में बंद उचित नहीं है। बंद नहीं होना चाहिए।

पर एक व्यक्ति ने छत्तीसगढ़ के महापुरुष बाबा घासीदास के बारे में जो अनुचित बयान दिया है ऐसे व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। छत्तीसगढ़ के शांत वातावरण को अशांत करने वाले किसी भी व्यक्ति को सहन नहीं किया जाएगा।

……………………

इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें…

अमित बघेल बोले-मारवाड़ी-सिंधी समाज ने छत्तीसगढ़ के लिए क्या किया:माफी मांगने पर कहा- FIR से पहले चर्चा क्यों नहीं की, जैसा करोगे, वैसा पाओगे

अमित बघेल ने दैनिक भास्कर डिजिटल की टीम से खास बातचीत की।

अमित बघेल ने दैनिक भास्कर डिजिटल की टीम से खास बातचीत की।

जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी और छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने रायपुर में छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति टूटने के बाद प्रदर्शन किया। इस दौरान पार्टी के प्रमुख अमित बघेल ने अग्रवाल और सिंधी समाज को लेकर टिप्पणी की। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

सगौना मुख्य मार्ग में कच्ची व उबड़-खाबड़ सड़क से जूझ रहे राजेन्द्र नगर के रहवासी

May 7, 2026

5 राज्यों के चुनाव परिणाम पर भाजपा ने मनाया जश्न

May 7, 2026

43 आईएएस के प्रभार में फेरबदल…:ऋचा पंचायत, सुबोध सिंह पावर कंपनी के अध्यक्ष, स्कूल शिक्षा संभालेंगे कमलप्रीत; 7 कलेक्टर बदले गए

May 7, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069713
Views Today : 16
Views Last 7 days : 569
Views Last 30 days : 3694
Total views : 90757
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.