बस से कुचलने से बाइक सवार युवक के शरीर के चिथड़े उड़ गए
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में यात्री बस के चालक ने बाइक सवार को जबरदस्त ठोकर मार कर कुचल दिया। इससे उसकी मौत हो गई और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना धरमजगढ़ थाना क्षेत्र की है।
.
मिली जानकारी के मुताबिक रविवार को रायगढ़ से अंबिकापुर की ओर जाने वाली प्रियदर्शी वासुदेव बस अपने निर्धारित समय पर गंतव्य स्थान के लिए निकली। शाम तकरीबन साढ़े 5 बजे जब बस धरमजयगढ़ से कापू जाने वाले रास्ते में पहुंची।
तब मिरीगुड़ा गांव के पास यात्री बस के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक सवार युवक और महिला को जबरदस्त ठोकर मार दिया। इसके बाद बस के चक्कों से युवक कुचल गया और महिला दूर फेंका गई।
इससे युवक के शरीर के चिथड़े उड़ गए गए और महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों की जमकर भीड़ इक्ट्ठा हो गई। वहीं मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

घटना के बाद आसपास के लोगों की काफी भीड़ इक्ट्ठा हो गई
मृतक के नाम की शिनाख्त नहीं हो सकी जहां धरमजयगढ़ पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए तथा महिला को ईलाज के लिए अस्पताल भेजवाया।
मृतक के नाम की जानकारी नहीं मिल सकी है, लेकिन बताया जा रहा है कि वह कापू क्षेत्र का रहने वाला है। फिलहाल मामले में पुलिस बस को जब्त करते हुए आगे की जांच में जूटी हुई है।
<
