Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Chhattisgarh Bastar Naxal spokesperson Rupesh surrender along with 140 comrades | छत्तीसगढ़ में रूपेश समेत 140 नक्सलियों ने किया सरेंडर: शाह बोले- 2 दिनों में 258 ने छोड़ी हिंसा, अबूझमाड़ और उत्तर बस्तर नक्सल मुक्त – Chhattisgarh News
Breaking News

Chhattisgarh Bastar Naxal spokesperson Rupesh surrender along with 140 comrades | छत्तीसगढ़ में रूपेश समेत 140 नक्सलियों ने किया सरेंडर: शाह बोले- 2 दिनों में 258 ने छोड़ी हिंसा, अबूझमाड़ और उत्तर बस्तर नक्सल मुक्त – Chhattisgarh News

By adminOctober 17, 2025No Comments7 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
7 1 1760625507
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


बीजापुर में सेंट्रल कमेटी मेंबर रूपेश के साथ करीब 140 माओवादियों ने सरेंडर कर दिया है।

छत्तीसगढ़ के बस्तर में नक्सली प्रवक्ता रूपेश समेत 140 नक्सलियों ने सरेंडर कर दिया है। सेंट्रल कमेटी मेंबर (CCM) सतीश उर्फ ​​टी वासुदेव राव उर्फ रूपेश माड़ डिवीजन और इंद्रावती एरिया कमेटी इलाके में एक्टिव था। राव पर 1 करोड़ रुपए का इनाम था, जबकि कुछ पर

.

सभी हथियार के साथ इंद्रावती नदी के उसपरी घाट पहुंचे। यहां से उन्हें बोट के जरिए बीजापुर पुलिस के पास लाया गया है। आत्मसमर्पण करने वालों में 10 सीनियर नक्सली शामिल हैं। इनमें रनिता (SZCM, माड़ DVC सचिव), भास्कर (DVCM, पीएल 32), नीला उर्फ ​​नंदे (DVCM, आईसी और नेलनार एरिया कमेटी की सचिव) और दीपक पालो (DVCM, आईसी और इंद्रावती एरिया कमेटी सचिव) शामिल हैं।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने एक्स पर कहा कि छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ और नॉर्थ बस्तर को आज नक्सली हिंसा से पूरी तरह मुक्त घोषित कर दिया गया है। अब छिटपुट नक्सली केवल साउथ बस्तर में बचे हुए हैं, जिन्हें हमारे सुरक्षा बल जल्द ही समाप्त कर देंगे। 2 दिनों में 258 नक्सलियों ने हथियार डाले हैं।

प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा जगदलपुर पहुंच गए हैं। बस्तर रेंज आईजी सुंदरराज पी ने जानकारी दी है कि कल शुक्रवार को सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के समक्ष 200 नक्सली आधिकारिक तौर पर सरेंडर करेंगे।

सीसी मेंबर रूपेश का एक वीडियो भी सामने आया है। रूपेश ने कहा कि हम सिर्फ हथियार छोड़ रहे हैं। आदिवासियों के लिए हमारा संघर्ष जारी रहेगा। ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर हमारी विचारधारा अभी भी कायम है। नक्सल संगठन का एक गुट हमसे नाराज है। लेकिन उन्हें हालातों को समझना होगा।

पहले देखिए ये तस्वीरें-

नक्सली प्रवक्ता रूपेश के साथ करीब 140 नक्सलियों ने हिंसा का रास्ता छोड़ने का फैसला लिया है।

नक्सली प्रवक्ता रूपेश के साथ करीब 140 नक्सलियों ने हिंसा का रास्ता छोड़ने का फैसला लिया है।

सीसी मेंबर रूपेश ने कहा कि हमे अपने साथियों की जान की फिक्र है।

सीसी मेंबर रूपेश ने कहा कि हमे अपने साथियों की जान की फिक्र है।

सीसी मेंबर रूपेश उर्फ सतीश पर 1 करोड़ का इनाम घोषित था।

सीसी मेंबर रूपेश उर्फ सतीश पर 1 करोड़ का इनाम घोषित था।

नक्सली इंद्रावती नदी किनारे उसपरी घाट पहुंचे, जहां से उन्हें बोट के जरिए बीजापुर पुलिस के पास लाया गया।

नक्सली इंद्रावती नदी किनारे उसपरी घाट पहुंचे, जहां से उन्हें बोट के जरिए बीजापुर पुलिस के पास लाया गया।

रूपेश अपने 100 से 130 साथियों के साथ बीजापुर पहुंचा है। सुरक्षा कारणों से पुलिस बल तैनात है।

रूपेश अपने 100 से 130 साथियों के साथ बीजापुर पहुंचा है। सुरक्षा कारणों से पुलिस बल तैनात है।

बुधवार को कांकेर में 50 से ज्यादा नक्सलियों ने सरेंडर किया था।

बुधवार को कांकेर में 50 से ज्यादा नक्सलियों ने सरेंडर किया था।

अमित शाह ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा कि जनवरी 2024 में छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार बनने के बाद से 2100 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। 1785 को गिरफ्तार किया गया है और 477 को न्यूट्रलाइज किया गया है। यह 31 मार्च 2026 से पहले नक्सलवाद को जड़ से खत्म करने के हमारे दृढ़ संकल्प का प्रतिबिम्ब है।

2 दिनों में 258 नक्सलियों ने हथियार डाले

इसके साथ ही शाह ने कहा कि छत्तीसगढ़ में गुरुवार को 170 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। कल 27 ने हथियार डाले थे। महाराष्ट्र में भी कल 61 नक्सली हथियार त्याग कर मुख्यधारा में लौटे। पिछले 2 दिनों में कुल 258 वामपंथी उग्रवादियों ने हिंसा का रास्ता छोड़ा है।

image 2025 10 16t180704279 1760618607

समाज की मुख्यधारा में लौटने की अपील

अमित शाह ने आगे लिखा हिंसा छोड़कर भारत के संविधान पर अपना विश्वास पुर्नस्थापित करने के इन सभी के निर्णय की सराहना करता हूं। नक्सलियों के खिलाफ हमारी नीति स्पष्ट है। जो आत्मसमर्पण करना चाहते हैं, उनका स्वागत है।लेकिन जो लोग हथियार उठाए रहेंगे, उन्हें हमारी सुरक्षा बलों की कठोर कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। सभी नक्सलियों से अपील है कि हथियार त्याग दें और मुख्यधारा में लौट आएं।

image 2025 10 16t180745187 1760618617

कांकेर में 50 से ज्यादा नक्सलियों का सरेंडर

बता दें कि एक दिन पहले 15 अक्टूबर को कांकेर जिले में करीब 50 से ज्यादा नक्सलियों ने सरेंडर किया था। इनमें टॉप लीडर राजू सलाम, कमांडर प्रसाद और मीना शामिल है। जंगलों से बाहर आकर इन नक्सलियों ने कामतेड़ा BSF कैंप में हथियार डाले हैं।

केंद्रीय गृह मंत्रालय के अनुसार नक्सलियों के छिपने की कोई जगह नहीं छोड़ रहे हैं। देश में अब नक्सली प्रभावित जिलों की संख्या 18 से घटकर 11 रह गई है। 31 मार्च, 2026 तक भारत नक्सलवाद के खतरे से मुक्त हो जाएगा।

अब देश में 3 जिले ही नक्सलियों से सबसे ज्यादा प्रभावित

केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ पर बताया कि देश में अब नक्सली प्रभावित जिलों की संख्या 18 से घटकर 11 रह गई है। इसमें भी जो सबसे ज्यादा प्रभावित जिले थे। उनकी संख्या 6 से 3 रह गई है। अब केवल छत्तीसगढ़ का बीजापुर, सुकमा और नारायणपुर ही 3 ऐसे जिले रह गए हैं। जो नक्सलियों से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं।

image 2025 10 16t160527600 1760610984

हम सिर्फ सशस्त्र आंदोलन छोड़ रहे- रूपेश

सीसी मेंबर रूपेश का एक बयान भी सामने आया है। रूपेश ने सरेंडर को लेकर कई अहम बातें कही है। रूपेश ने कहा कि नक्सल संगठन का एक गुट परिस्थितियों को समझने को तैयार नहीं है और हमसे नाराज है। हमने किन परिस्थितियों में सरेंडर किया है, ये उन्हें समझना होगा। हमे उनकी जान की फिक्र है।

रूपेश ने कहा कि हम सिर्फ सशस्त्र आंदोलन छोड़ रहे हैं। ग्रामीणों की समस्या को लेकर हमारी विचारधारा अभी भी कायम है। रूपेश का यह वीडियो सामने आने के बाद नक्सल संगठन में 2 फाड़ होने की पुष्टि हो चुकी है।

सीसी मेंबर रूपेश ने कहा- नक्सल संगठन का एक गुट हमसे नाराज है।

सीसी मेंबर रूपेश ने कहा- नक्सल संगठन का एक गुट हमसे नाराज है।

कांकेर में 50 से ज्यादा नक्सलियों ने किया सरेंडर

15 अक्टूबर को उत्तर बस्तर स्थित कांकेर जिले में 50 से ज्यादा नक्सलियों ने सरेंडर किया। इनमें टॉप लीडर राजू सलाम, कमांडर प्रसाद और मीना शामिल है। जंगलों से बाहर आकर इन नक्सलियों ने कामतेड़ा BSF कैंप में हथियार डाले हैं।

सभी नक्सलियों को बस के जरिए कैंप लाया गया। सुरक्षा कारणों के चलते BSF कैंप को हाई अलर्ट पर रखा गया था। इतनी बड़ी संख्या में नक्सलियों के मुख्यधारा में लौटने से इलाके में नक्सलवाद के खात्मे की उम्मीदें बढ़ गई हैं।

फिलहाल, कांकेर पुलिस आत्मसमर्पण करने वाले सभी नक्सलियों की पहचान करने में जुटी हुई है। संभावना है कि इन्हें जल्द ही जिला मुख्यालय या संभागीय मुख्यालय में मीडिया के सामने पेश किया जाएगा।

गढ़चिरौली में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में 61 नक्सलियों ने किया सरेंडर।

गढ़चिरौली में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में 61 नक्सलियों ने किया सरेंडर।

नक्सलियों के सरेंडर का सिलसिला जारी

इससे एक दिन पहले नक्सल संगठन के पोलित ब्यूरो मेंबर मोजुल्ला वेणुगोपाल राव उर्फ भूपति ने भी हिंसा का रास्ता छोड़ा और अपने अन्य 60 साथियों के साथ महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में सरेंडर किया। जिसके बाद से अब छत्तीसगढ़ में भी सरेंडर का सिलसिला लगातार जारी है।

6 करोड़ से ज्यादा के इनामी भूपति ने छोड़ा हिंसा का रास्ता।

6 करोड़ से ज्यादा के इनामी भूपति ने छोड़ा हिंसा का रास्ता।

डेढ़ करोड़ का इनामी था भूपति

दरअसल, भूपति नक्सल संगठन में पोलित ब्यूरो मेंबर है। यह तेलंगाना के करीब नगर का रहने वाला है। 80 के दशक से माओवाद संगठन के साथ जुड़कर काम कर रहा था। छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश ओडिशा, समेत अन्य राज्यों में यह मोस्ट वांटेड था।

छत्तीसगढ़ सरकार ने भूपति पर करीब 1 से डेढ़ करोड़ रुपए का इनाम रखा था। अन्य राज्यों को मिलाकर ये 6 करोड़ रुपए से ज्यादा का इनामी है।

शाह की डेडलाइन, 2026 तक करेंगे नक्सलवाद का खात्मा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अगस्त 2024 और दिसंबर 2024 में छत्तीसगढ़ के रायपुर और जगदलपुर आए थे। वे यहां अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने अलग-अलग मंचों से नक्सलियों को चेताते हुए कहा था कि हथियार डाल दें। हिंसा करोगे तो हमारे जवान निपटेंगे।

वहीं उन्होंने एक डेडलाइन भी जारी की है कि 31 मार्च 2026 तक पूरे देश से नक्सलवाद का खात्मा कर दिया जाएगा। शाह के डेडलाइन जारी करने के बाद से बस्तर में नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन काफी तेज हो गए हैं। महासचिव समेत कई बड़े कैडर के नक्सली मारे जा चुके हैं। बड़ी संख्या में माओवादी हथियार छोड़ कर मुख्यधारा में लौट रहे हैं।

20 महीने में 1,876 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया

बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने कहा कि पिछले 20 महीनों में अब तक 1,876 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। समाज की मुख्यधारा से जुड़ कर सरकार की पुनर्वास नीति का लाभ ले रहे हैं। हमें पूर्ण विश्वास है कि आने वाले समय में और भी माओवादी इस सकारात्मक रास्ते को अपनाएंगे।

image 2025 10 16t155656563 1760623266
image 2025 10 16t155705757 1760623281

………………………………….

इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें…

बस्तर IG बोले-20 महीनों में 1,876 नक्सलियों ने सरेंडर किया:कांकेर में 100,सुकमा में 27 माओवादियों ने डाले हथियार, बस से BSF कैंप लाए गए

टॉप नक्सली लीडर राजू सलाम, कमांडर प्रसाद और मीना ने किया सरेंडर।

टॉप नक्सली लीडर राजू सलाम, कमांडर प्रसाद और मीना ने किया सरेंडर।

छत्तीसगढ़ के उत्तर बस्तर स्थित कांकेर जिले में करीब 100 नक्सलियों ने सरेंडर कर दिया है। इनमें टॉप लीडर राजू सलाम, कमांडर प्रसाद और मीना शामिल है। जंगलों से बाहर आकर इन नक्सलियों ने कामतेड़ा BSF कैंप में हथियार डाले हैं। सभी नक्सलियों को बस के जरिए कैंप लाया गया। सुरक्षा कारणों के चलते BSF कैंप में हाई अलर्ट जारी किया गया है। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायपुर में रेत भरे हाईवा ने ससुर-दामाद को कुचला:नेशनल हाईवे पर बिखरे शरीर के चिथड़े, चालक गाड़ी छोड़कर फरार

April 27, 2026

रायगढ़ में IPL मैच में सट्टा खेलाते 6 पकड़ाए:अलग-अलग मामलों में की गई कार्रवाई, 7 मोबाइल और 15 हजार कैश जब्त

April 27, 2026

मुंगेली नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:5 हजार का फरार इनामी स्थायी वारंटी तखतपुर से पकड़ा गया

April 27, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

068950
Views Today : 105
Views Last 7 days : 1020
Views Last 30 days : 4134
Total views : 89936
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.