![]()
छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में पुलिस ने नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले हेडमास्टर को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने स्कूल के ऑफर में छात्रा से छेड़छाड़ की थी। मामला वाड्रफनगर पुलिस चौकी क्षेत्र का है।
.
जानकारी के मुताबिक, पीड़िता के पिता ने बेटी साथ हुई छेड़छाड़ की शिकायत की थी। वारदात के बाद आरोपी फरार चल रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। मंगलवार को सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी को उसी के गांव से गिरफ्तार किया।
पूछताछ में आरोपी ने जुर्म स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 74, 75(i) बीएनएस, 8, 10 पॉक्सो एक्ट और 3(1) ब (i) एसटीएससी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
<
