![]()
दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक ने नाबालिग को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को बेमेतरा जिले से गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। यह घटना चक्रधर नगर थाना क्षेत्र की है।
.
मिली जानकारी के अनुसार, 31 जुलाई 2025 को एक स्थानीय महिला ने चक्रधरनगर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी 14 साल की बेटी 29 जुलाई की सुबह बिना बताए घर से कहीं चली गई है।
परिजन ने आशंका जताई कि किसी अज्ञात व्यक्ति बेटी को बहला-फुसलाकर ले गया है। इसके बाद पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि नाबालिग सारंगढ़ जिले के सरिया निवासी 23 साल के सुमीत यादव के संपर्क में थी और मोबाइल से उससे बातचीत करती थी।
पुलिस ने संदेही युवक और नाबालिग की तलाश शुरू की और सूचना मिली कि दोनों थाना बेरला, जिला बेमेतरा में हैं। इसके बाद पुलिस की टीम शुक्रवार को बेमेतरा रवाना हुई।
किराए के मकान में रखा स्थानीय पुलिस की मदद से संदेही सुमीत यादव तक पहुंचकर उसके कब्जे से नाबालिग बच्ची को सुरक्षित बरामद कर थाने लाया गया। पीड़िता से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी सुमीत यादव ने उससे शादी करने का झांसा देकर घर से भगा ले गया और बेमेतरा में किराए के मकान में रखकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
आरोपी को जेल भेजा गया बालिका का महिला उप निरीक्षक द्वारा बयान दर्ज कराया गया और मेडिकल जांच की गई। जांच में धारा 87, 64(2)(M) BNS और 06 पॉक्सो एक्ट लागू होने की पुष्टि होने पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से रिमांड में जेल भेज दिया गया।
<
