Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Chhattisgarh 7 IPS officers transferred | 7 IPS अफसरों का ट्रांसफर, अंकिता राजनांदगांव SP बनीं: पंकज चंद्रा कोंडागांव SP बने, प्रफुल्ल ठाकुर को सक्ती की जिम्मेदारी; मोहित गर्ग मुख्यालय अटैच – Chhattisgarh News
Breaking News

Chhattisgarh 7 IPS officers transferred | 7 IPS अफसरों का ट्रांसफर, अंकिता राजनांदगांव SP बनीं: पंकज चंद्रा कोंडागांव SP बने, प्रफुल्ल ठाकुर को सक्ती की जिम्मेदारी; मोहित गर्ग मुख्यालय अटैच – Chhattisgarh News

By adminOctober 25, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
4 1761326488
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ शासन ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। गृह विभाग ने 4 जिलों के पुलिस अधीक्षकों (SP) समेत 7 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर आदेश जारी किए हैं। गृह विभाग के सचिव हिमशिखर गुप्ता ने ट्रांसफर ऑर्डर जारी किया है।

.

आदेश के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग को राजनांदगांव से DIG पुलिस मुख्यालय (मुख्यालय अटैच) किया गया है। वहीं मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के एसपी IPS चंद्रमोहन सिंह को दमकल-नगर सेना का डायरेक्टर बनाया गया है।

छत्तीसगढ़ में राजनांदगांव, सक्ती समेत 4 जिलों के एसपी बदले गए हैं।

छत्तीसगढ़ में राजनांदगांव, सक्ती समेत 4 जिलों के एसपी बदले गए हैं।

अंकिता शर्मा को अब राजनांदगांव की जिम्मेदारी

इसी तरह से सक्ती जिले की SP अंकिता शर्मा को राजनांदगांव का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। वहीं रतना सिंह को मनेंद्रगढ़ जिले का SP नियुक्त किया गया है। इसके अलावा प्रफुल्ल ठाकुर को सक्ती जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पंकज चंद्रा अब कोंडागांव जिले के नए SP होंगे। गृह विभाग ने स्पष्ट किया है कि सभी अधिकारी तुरंत पदभार ग्रहण करें और इसकी सूचना विभाग को भेजें।

7 ips 2 1761322565

30 सितंबर को हुआ था IAS अफसरों का ट्रांसफर

इससे पहले 30 सितंबर को छत्तीसगढ़ में नए मुख्य सचिव विकास शील के पदभार ग्रहण करते ही 14 IAS अफसरों के विभागीय प्रभार में फेरबदल किया गया था। जितेंद्र यादव राजनांदगांव कलेक्टर बनाए गए। वहीं पी.दयानंद जनसंपर्क विभाग से बाहर हो गए। उनकी जगह पर डॉ रोहित यादव की एंट्री हुई।

जारी आदेश के मुताबिक कई वरिष्ठ अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां सौंपी गई। वहीं कुछ अधिकारियों को उनके मौजूदा प्रभारों से मुक्त भी किया गया।

………………………………..

ट्रांसफर से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए…

मुख्य-सचिव बदलते ही प्रशासनिक सर्जरी, 14 IAS को नई जिम्मेदारी: राजनांदगांव कलेक्टर बने जितेंद्र यादव; पी. दयानंद DPR से बाहर, रोहित यादव की एंट्री

36 11759249391 1761316647

आदेश के अनुसार IAS रेणु जी पिल्ले (1991 बैच) को अध्यक्ष, व्यापमं के पद पर पदस्थ किया गया है। इसके साथ ही माध्यमिक शिक्षा मंडल का अतिरिक्त प्रभार उनको सौंपा गया है। वहीं, सुब्रत साहू (1992 बैच) को 1 अक्टूबर से सेवानिवृत्त हो रहे टोपेश्वर वर्मा की जगह अध्यक्ष, राजस्व मंडल, बिलासपुर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। पढ़ें पूरी खबर



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

कोंडागांव में 'हेलमेट बैंक' की शुरुआत:सड़क दुर्घटनाएं रोकने के लिए जिला प्रशासन की नई पहल, 400 से अधिक लोगों को मिला लाभ

April 30, 2026

Chhattisgarh 10th Board Results: Girls Top 5 Districts, Merit List Tight

April 30, 2026

कोंडागांव के सोनाबाल में शिक्षा प्रमाण पत्र वितरण:बच्चों को वार्षिक परिणाम के साथ 'न्यौता भोज' भी मिला

April 30, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069308
Views Today : 124
Views Last 7 days : 978
Views Last 30 days : 4083
Total views : 90312
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.