Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Chhattisgarh: 3 arrested for accepting bribe of Rs 27,000 | 27 हजार की रिश्वत लेते 3 गिरफ्तार: सक्ती में BMO 15 हजार और कोरिया में ASI-PLV 12 हजार की घूस लेते रंगेहाथों पकड़ाए – Chhattisgarh News
Breaking News

Chhattisgarh: 3 arrested for accepting bribe of Rs 27,000 | 27 हजार की रिश्वत लेते 3 गिरफ्तार: सक्ती में BMO 15 हजार और कोरिया में ASI-PLV 12 हजार की घूस लेते रंगेहाथों पकड़ाए – Chhattisgarh News

By adminOctober 17, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
s6 1760712690
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने शुक्रवार को 15 हजार की रिश्वत लेते BMO (ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर) को गिरफ्तार किया है। आरोपी अधिकारी ने अपने ही कर्मचारी से टीए (यात्रा भत्ता) पास करने के बदले में घूस की डिमांड की थी। मामला डभरा थाना

.

वहीं, कोरिया जिले में ACB की टीम ने ASI और PLV (न्यायालय की ओर से नियुक्त विधिक सलाहकार) को 12 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। उन्होंने मोटर व्हीकल एक्ट के मामले में गाड़ी के मालिक से रिश्वत मांगी थी। मामला पटना थाना क्षेत्र का है।

पहला मामला सक्ती के डभरा ब्लॉक का

पहला मामला सक्ती जिले के डभरा ब्लॉक है। जानकारी के मुताबिक, बीएमओ डॉ. राजेंद्र कुमार पटेल ने अपने ही कार्यालय में कार्यरत सहायक ग्रेड-2 उमेश कुमार चंद्र से 81 हजार का यात्रा भत्ता (टीए) पास करने के बदले 15 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी।

जिसके बाद उमेश ने मामले की शिकायत एसीबी की रायगढ़ यूनिट में की। शिकायत की जांच के बाद टीम ने बीएमओ को ट्रैप किया और दफ्तर में रिश्वत लेते हुए पकड़ा। एसीबी अधिकारियों के अनुसार, आरोपी बीएमओ के पास से रिश्वत की रकम बरामद कर ली गई है।

उन्होंने यह भी बताया कि आरोपी अधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है। विभाग स्तर पर भी बीएमओ के खिलाफ विभागीय जांच की तैयारी की जा रही है।

ये तस्वीर सक्ती के डभरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का है। जहां बीएमओ के रिश्वत लेते पकड़ा गया।

ये तस्वीर सक्ती के डभरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का है। जहां बीएमओ के रिश्वत लेते पकड़ा गया।

दूसरा मामला कोरिया का

दूसरा मामला कोरिया जिले के पटना थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, पटना थाने में पदस्थ ASI पोलीकार्प टोप्पो और PLV (न्यायालय की ओर से नियुक्त विधिक सलाहकार) राजू ने मोटर व्हीकल एक्ट के मामले में सोरगा के रहने वाले वाहन मालिक से 20 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी।

बाद में उनके बीच सौदा 12 हजार में तय हुआ। लंबे समय से मामले को लेकर परेशान वाहन मालिक ने इसकी शिकायत सरगुजा ACB से की थी। रिश्वत मांगने की पुष्टि होने पर सरगुजा ACB की टीम शुक्रवार (17) को पटना पहुंची।

थाने में ACB की टीम का छापा

टीम ने केमिकल लगे 12 हजार रुपए के नोट देकर शिकायतकर्ता को थाने में भेजा। उसने रिश्वत देने के बाद इशारा किया तो ACB के टीआई शरद सिंह की टीम ने थाने में पहुंचकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से रिश्वत की रकम बरामद की गई है।

ACB की टीम ने दोनों को हिरासत में लिया। आगे की कार्रवाई के लिए बैकुंठपुर रेस्ट हाउस लेकर पहुंची है। दोनों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। ACB के TI ने बताया कि कार्रवाई के बाद आगे की जानकारी दी जाएगी।

सरगुजा एसीबी की टीम ने ASI और अन्य को घूस लेते गिरफ्तार किया।

सरगुजा एसीबी की टीम ने ASI और अन्य को घूस लेते गिरफ्तार किया।

……………………………….

क्राइम से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें….

30 हजार रिश्वत लेते स्वास्थ्य-विभाग के दो बाबू गिरफ्तार: बालोद CMHO दफ्तर में रायपुर ACB की दबिश, वाहन ड्राइवर से मांगी थी घूस

बालोद में स्वास्थ्य-विभाग के दो बाबू को गिरफ्तार किया गया था।

बालोद में स्वास्थ्य-विभाग के दो बाबू को गिरफ्तार किया गया था।

बालोद जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) रायपुर की टीम ने स्वास्थ्य विभाग के दो बाबू को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से 30 हजार रुपए बरामद किया है। वाहन ड्राइवर से सर्विस बुक सत्यापन और एरियर निकालने के लिए पैसे मांगे थे। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर एसीबी आगे की कार्रवाई कर रही है। पढ़ें पूरी खबर…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

सरगुजा में नई खदानों को लेकर विरोध तेज:जल-जंगल-जमीन बचाने के लिए आंदोलन का शंखनाद, बैज बोले- सरकार उद्योगपतियों की गुलाम

June 14, 2026

दुष्कर्म मामले में कांग्रेस नेता और पत्रकार गिरफ्तार:समझौते के नाम पर 1.30 लाख वसूली का आरोप, पहले भी तीन आरोपी जा चुके हैं जेल

June 14, 2026

जमीन कब्जा दिलाने 40 हजार रिश्वत ली,प्रधान-आरक्षक सस्पेंड,VIDEO:काम नहीं होने पर पैसे वापस मांगा, कांस्टेबल बोला-एसपी से शिकायत कर मुझे लाइन अटैच करा दो

June 14, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

073939
Views Today : 237
Views Last 7 days : 1810
Views Last 30 days : 6475
Total views : 98274
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.