Uncategorized

छत्तीसगढ़ के भूपेंद्र नाग बने भाजयुमो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष:राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के निर्देश पर नियुक्ति, प्रदेश उपाध्यक्ष रह चुके हैं नाग — जानिए क्या हुआ

छत्तीसगढ़ के कांकेर के रहने वाले भूपेंद्र नाग को भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के निर्देश पर जारी नियुक्ति सूची में भूपेंद्र नाग का नाम शामिल है। संभाल चुके हैं प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी भूपेंद्र नाग इससे पहले छत्तीसगढ़ भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रह चुके हैं। प्रदेश स्तर पर संगठन में जिम्मेदारी निभाने के बाद अब उन्हें राष्ट्रीय टीम में जगह मिली है। कांकेर के रहने वाले नाग की नियुक्ति से छत्तीसगढ़ को भाजयुमो की राष्ट्रीय टीम में प्रतिनिधित्व मिला है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर 7 नेताओं को जिम्मेदारी भाजपा की ओर से जारी सूची में भूपेंद्र नाग के अलावा जम्मू-कश्मीर की विधायक शगुन परिहार, उत्तर प्रदेश के निखिल मणि तिवारी, नागालैंड के अरविंद दमानी, तेलंगाना की मालोथ कोमली नाइक, बिहार के राज राजेंद्र सिंह और पश्चिम बंगाल के विधायक सौमेन करफा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। राष्ट्रीय महामंत्री पद पर 3 नेताओं की नियुक्ति राष्ट्रीय महामंत्री के पद पर ओडिशा की अर्पिता अपराजिता बड़जेना, उत्तर प्रदेश के हर्ष वर्धन सिंह और आंध्र प्रदेश के मिटल वामशी कृष्णा को जिम्मेदारी दी गई है। भाजपा की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, सभी नई नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button