टॉप न्यूज़

दुर्ग में सड़क-हादसे में 3 बच्चे समेत 4 की मौत:नेशनल हाइवे पर खड़े ट्रैक्टर के पीछे घुसे स्कूटी सवार, 5 लोग थे सवार




दुर्ग-रायपुर नेशनल हाईवे-53 पर गुरुवार सुबह कुम्हारी के पास दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने स्कूटी को पीछे से टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि स्कूटी सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक मासूम बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। बताया जा रहा है की स्कूटी पर 5 लोग सवार थे जिसमें एक बच्चा जो करीब 10 साल का है वह घायल है जिसका इलाज जारी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, स्कूटी (CG 07 DE 5847) पर कुल पांच लोग सवार थे। हादसे में दो महिलाओं और दो बच्चियों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यह दुर्घटना सुबह करीब 10 से 10:30 बजे के बीच दुर्ग से रायपुर जाने वाली लेन में हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रैक्टर (CG 07 NA 0930) ने स्कूटी को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे सभी सवार सड़क पर गिर पड़े। इसके बाद ट्रैक्टर की चपेट में आने से चार लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू की। घायल बच्चे को तत्काल अस्पताल भेजा गया है। मृतकों की पहचान और उनके संबंध में विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है। इस बीच, कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने आरोप लगाया कि हादसे के समय हाईवे से नेताओं का काफिला गुजर रहा था। उनका कहना है कि पुलिस प्रोटोकॉल ड्यूटी में व्यस्त रही और दुर्घटना के तुरंत बाद राहत कार्य में अपेक्षित तेजी नहीं दिखाई गई। हालांकि, इस संबंध में पुलिस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। दुर्घटना के कारणों और प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा लगाए गए आरोपों की भी जांच की जाएगी। हादसे के बाद कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा, जिसे बाद में पुलिस ने सामान्य कराया।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button