![]()
सूर्योपासना का महापर्व छठ 25 अक्टूबर को नहाय-खास से शुरू होगा। व्रती 26 अक्टूबर को खरना करेंगे। संध्या अर्घ्य 27 को और प्रात: अर्घ्य 28 अक्टूबर को देंगे। महापर्व की तैयारियों में लोग जुटे हुए हैं। व्रती राजधानी के 50 तालाब घाटों में सूर्यदेव को अर्घ्
.
घाटों में महापर्व को भव्य बनाने के लिए आयोजन समितियां जुटी हुई हैं। फिलहाल घाटों की साफ-सफाई और रंगाई-पुताई का काम तेजी से चल रहा है। संध्या अर्घ्य से पहले घाटों में भोजपुरी लोकगायक व कलाकार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे। राजधानी में सबसे बड़ा आयोजन खारुन नदी के महादेव घाट, बीरगांव के व्यास तालाब, आमातालाब, भनपुरी तालाब, हीरापुर, मच्छी तालाब गुढ़ियारी, खो-खो तालाब कुशालपुर, डंगनिया तालाब, महादेवा तालाब चंगोराभाठा, झांझ तालाब नवा रायपुर, मोवा तालाब सहित अन्य स्थानों पर व्रती संध्या और प्रात: अर्घ्य देने पहुंचेंगे।
व्यास तालाब में जारी है साफ-सफाई
व्यास तालाब बीरगांव में भोजपुरी समाज और छठ पूजा समिति महापर्व के लिए घाट की साफ-सफाई और रंग-रोगन में जुटी हुई है। समिति अध्यक्ष राकेश सिन्हा ने बताया कि 27 अक्टूबर को भोजपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम में कोलकाता से श्याम सुंदर भोजपुरिया व राकेश पांडेय और टाटानगर से राधारानी और नेहा आ रही हैं।
सड्डू तालाब में बनाया जा रहा अस्थायी घाट
सड्डू तालाब स्थित छठ घाट में भी हर्षोल्लास से छठ पूजन महापर्व मनाया जाएगा। घाट में 27 अक्टूबर को लल्लू महाराज व भोजपुरी कलाकारों द्वारा छठ गीत प्रस्तुत किया जाएगा। समिति के अध्यक्ष डॉ. संजय शेखर ने बताया कि समिति तालाब में निगम प्रशासन के सहयोग से अस्थायी घाट निर्माण के साथ साफ-सफाई में जुटी हुई है।
छठ महापर्व को लेकर खास इंतजाम
- 50 तालाबों पर व्रती देंगे सूर्यदेव को अर्घ
- महादेव घाट पर 27 को मुंबई की स्वाति मिश्रा की प्रस्तुति
- सड्डू तालाब में अस्थायी घाट निर्माण पूरा होने की तैयारी
- व्यास तालाब में कोलकाता व टाटानगर से आएंगे कलाकार
- प्रशासन ने सफाई, रोशनी और सुरक्षा के दिए निर्देश
लोकगायकों की प्रस्तुति होगी खास
छठ महापर्व आयोजन समिति महादेव घाट द्वारा आयोजन स्थल पर 27 अक्टूबर संध्या अर्घ्य से पहले सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इसमें भोजपुरी और छत्तीसगढ़ी संस्कृति की प्रस्तुति होगी। समिति के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि इसके लिए मुंबई से लोकगायिका स्वाति मिश्रा छठ गीतों की प्रस्तुति देंगी। इसी तरह लोकधारा के कलाकार तिलक राजा साहू और केशरी साहू छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक प्रस्तुति देंगे। प्रयागराज के सोनाली और तरुण चोपड़ा की टीम नृत्य नाटिका प्रस्तुत करेगी। अंत में संध्या अर्घ्य के बाद महाआरती होगी।
<
