टॉप न्यूज़

Raigarh Road Repair Protest | Ravi Bhagat Warns Chakkajam in Lailunga


बदहाल सड़क का काम 31 जुलाई तक शुरू नहीं होने पर आंदोलन की दी चेतावनी

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला के लैलूंगा विधानसभा की कई सड़के बदहाल हालत में है। ऐसे में अब पूर्व भाजयुमो नेता रवि भगत ने इसे लेकर मोर्चा खोल दिया है। पिछले दिनों जहां राजपुर सड़क के सुधार की मांग करते हुए चक्काजाम किया गया था। वहीं इस बार कुंजारा-केशला तोलगे

.

पूर्व भाजपा नेता रवि भगत ने बताया कि कुंजारा-केशला, तोलगे मार्ग पिछले करीब 15-20 सालों से बदहाल हालत में है। सड़क की हालत इतनी खराब है कि इसमें चलना मुश्किल हो जाता है।

उन्होंने बताया कि इस रोड से हर दिन तकरीबन 15 ग्राम पंचायतों के हजारों लोग आना-जाना करते हैं, लेकिन सड़क की बदहाली के कारण काफी परेशान होना पड़ता है।

बताया जा रहा है कि सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे, उखड़ी डामर और कीचड़ के कारण सफर जोखिम भरा हो गया है। बरसात में हालात और भी खराब हो जाते हैं।

इन सभी स्थिति को देखते हुए रवि भगत समेत स्थानीय ग्रामीणों ने SDM को आवेदन सौंपा है। आवेदन में यह भी बताया है कि सड़क की खराब स्थिति की वजह से कई बार दुर्घटनाएं हो चुकी है।

एसडीएम के नाम आवेदन सौंपकर जर्जर सड़क की समस्या को दूर करने की मांग की

एसडीएम के नाम आवेदन सौंपकर जर्जर सड़क की समस्या को दूर करने की मांग की

काम शुरू नहीं होने पर चक्काजाम करेंगे उन्होंने अपने आवेदन में यह भी बताया है कि जनहित व जनसुरक्षा को देखते हुए 31 जुलाई तक इस सड़क की मरम्मत व आवश्यक सुधार का काम शुरू किया जाए।

अगर काम शुरू नहीं होता है तो लैलूंगा-घरघोड़ा मेन रोड पर स्थित केशला मोड़ के पास चक्काजाम कर आंदोलन किया जाएगा।

यह भी बताया जा रहा है कि इससे पहले भी कई बार इस रोड के सुधार की मांग की जा चुकी है, लेकिन हर बार सिर्फ आश्वसन मिला है।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button