Uncategorized
छत्तीसगढ़ में मंदिरों और दुर्गा पंडालों के आसपास नहीं लगेंगी अंडा-बिरयानी की दुकानें, नवरात्र में विशेष इंतजाम

छत्तीसगढ के कवर्धा में शारदीय नवरात्र के दौरान धार्मिक स्थलों और दुर्गा पंडालों के पास अंडा व बिरयानी की दुकानें नहीं लगेंगी। नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी और खाद्य कारोबारियों की बैठक में सात्विक माहौल बनाए रखने पर यह सहमति बनी है। पर्व के नौ दिनों में व्यापारियों के लिए पालिका अलग स्थल तय करेगी ताकि श्रद्धालुओं को असुविधा न हो।




