टॉप न्यूज़

धमतरी में मानसून बाइक रैली, नरहरा जलप्रपात तक पहुंचा प्रशासन:कलेक्टर ने नरहरा को बताया अमूल्य धरोहर, पौधरोपण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा




धमतरी जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने, प्राकृतिक पर्यटन स्थलों के संरक्षण और स्वच्छ व सुरक्षित पर्यटन के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने मानसून बाइक रैली का आयोजन किया। रुद्री चौक से शुरू हुई रैली नरहरा जलप्रपात तक पहुंची, जिसमें कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओ, अधिकारी, बाइक राइडर्स और बड़ी संख्या में आम नागरिक शामिल हुए। रैली के जरिए पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छ पर्यटन, सुरक्षित यातायात और जिम्मेदार नागरिक सहभागिता का संदेश दिया गया। रास्ते में पड़ने वाले गांवों के लोगों ने रैली का स्वागत कर अभियान का समर्थन किया। ‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत पौधरोपण नरहरा जलप्रपात पहुंचने के बाद प्रतिभागियों ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण किया। अधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी दिलाया। कलेक्टर ने लिया सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा कलेक्टर अविनाश मिश्रा और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जयंत नाहटा ने नरहरा जलप्रपात का निरीक्षण कर पर्यटकों के लिए उपलब्ध सुरक्षा और मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने बैरिकेडिंग, सुरक्षा संकेतक, स्वच्छता और अन्य सुविधाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। बारिश से बचाव के लिए बनेगा शेड निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने मानसून में पर्यटकों की सुविधा को देखते हुए स्थल का परीक्षण कर बारिश से बचाव के लिए शेड बनाने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए। पर्यटकों से की नियमों का पालन करने की अपील कलेक्टर अविनाश मिश्रा ने कहा कि धमतरी के प्राकृतिक पर्यटन स्थल जिले की अमूल्य धरोहर हैं और उनका संरक्षण सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने पर्यटकों से सुरक्षा निर्देशों का पालन करने, प्रतिबंधित क्षेत्रों में नहीं जाने, प्लास्टिक कचरा डस्टबिन में डालने और बच्चों के साथ जलप्रपात के पास विशेष सावधानी बरतने की अपील की।



Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button