Guru Samman and Friends Meet of 1998 batch after 28 years

.
मित्रता दिवस पर शासकीय आदर्श हरिहर उच्चतर माध्यमिक शाला, नवापारा-राजिम के वर्ष 1998 कक्षा 12वीं बैच के पूर्व विद्यार्थियों ने रायपुर रोड स्थित कलाम कोठी में गुरु सम्मान और मित्र मिलन समारोह किया।
करीब 28 साल बाद पुराने मित्र एक साथ जुटे। स्कूल जीवन की यादें ताजा हुईं। कार्यक्रम की शुरुआत गुरुजनों के सम्मान से हुई। पूर्व विद्यार्थियों ने गुरुजनों के चरण पखारे। स्मृति चिन्ह भेंट किए। गुरुजनों के प्रति आभार जताया। कहा कि मार्गदर्शन, शिक्षा, संस्कारों ने जीवन को सही दिशा दी। इसके बाद 1998 बैच के पूर्व विद्यार्थियों ने मित्र मिलन मनाया।
लंबे अंतराल के बाद मिलकर मित्र भावुक दिखे। उत्साहित भी रहे। पुराने किस्से, यादें, संस्मरण साझा किए गए। गीत, नृत्य, अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हुईं। समारोह के बाद सभी पूर्व विद्यार्थी कलाम कोठी से सदर रोड, गंज रोड होते हुए अपने पुराने विद्यालय हरिहर स्कूल पहुंचे। वहां आतिशबाजी की। परिसर में वृक्षारोपण किया। पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर 1998 बैच के बड़ी संख्या में पूर्व विद्यार्थी और गुरुजन मौजूद रहे। वर्षों बाद हुए इस मिलन से चेहरों पर खुशी दिखी। गुरुजनों के प्रति सम्मान, कृतज्ञता की भावना भी मजबूत हुई।




