Uncategorized

छत्तीसगढ़ के 12 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:40 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, अगले 3 दिन सुकमा से सरगुजा तक बिगड़ा रहेगा मौसम — जानिए क्या हुआ

छत्तीसगढ़ के 12 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट है। सुकमा से लेकर सरगुजा तक मौसम बिगड़ा रह सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले तीन दिनों के दौरान दक्षिणी हिस्सों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी आशंका है। हालांकि, प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में बारिश का असर सीमित रहने का अनुमान है। बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए खुले इलाकों में काम करने वाले लोगों और खेतों में मौजूद किसानों को सावधानी बरतने की जरूरत है। तापमान की बात करें तो अंबिकापुर में प्रदेश का सबसे कम न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, रायपुर में अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस रहा। रायपुर में कैसा रहेगा मौसम रायपुर में आज 19 (अक्टूबर) को मौसम साफ रहने का अनुमान है। यहां अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। रविवार को रायपुर में अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश में बीते 24 घंटे के दौरान कुछ स्थानों पर बारिश हुई। हालांकि, मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक कहीं भी ज्यादा बारिश दर्ज नहीं की गई। आने वाले दिनों में भी बारिश का असर सीमित इलाकों में रहने का अनुमान है। बारिश, बिजली और तेज हवा को लेकर इन जिलों में अलर्ट मौसम विभाग के मुताबिक, अगले तीन दिनों के दौरान दक्षिण छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। कुछ जगहों पर बिजली गिरने की भी आशंका है। वहीं, सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, कोरबा, जशपुर, सरगुजा और बलरामपुर जिलों के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से अंधड़ चलने की भी आशंका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button