टॉप न्यूज़

Amarkantak Kanwar Yatra 2026 | MLA Bhavana Bohra Starts 151km Padayatra

कवर्धा6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने सावन माह के द्वितीय सोमवार को अमरकंटक स्थित मां नर्मदा मंदिर में पूजा-अर्चना कर 151 किलोमीटर लंबी कांवड़ पदयात्रा की शुरुआत की।

उन्होंने मां नर्मदा और नर्मदेश्वर महादेव का विधिवत पूजन कर छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि, शांति, खुशहाली और निरंतर प्रगति की कामना की। इस दौरान 600 से अधिक कांवड़ यात्री उनके साथ यात्रा में शामिल हुए।

पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने 151 किलोमीटर लंबी कांवड़ पदयात्रा की शुरुआत की

पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने 151 किलोमीटर लंबी कांवड़ पदयात्रा की शुरुआत की

मूल धर्म में वापस लौटे बैगा भी यात्रा में सहभागी बने

भावना बोहरा की पहल से अपने मूल धर्म में वापसी करने वाले वनांचल क्षेत्र के 15 बैगा आदिवासी समाज के लोग भी कांवड़ यात्रा में सहभागी बने।

अमरकंटक से यात्रा शुरू होते ही ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। यात्रा 10 से 16 अगस्त तक चलेगी और जलेश्वर महादेव डोंगरिया और भोरमदेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक के साथ इसका समापन होगा।

पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने 151 किलोमीटर लंबी कांवड़ पदयात्रा की शुरुआत की

पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने 151 किलोमीटर लंबी कांवड़ पदयात्रा की शुरुआत की

पहले दिन लमनी पहुंचेगी यात्रा

पहले दिन कांवड़ यात्रा मां नर्मदा मंदिर से शुरू होकर गणेश मंदिर पहाड़, आमडोल और खपरा खोल होते हुए लमनी तक पहुंचेगी। घने जंगलों, दुर्गम पगडंडियों और प्राकृतिक रास्तों से गुजरने वाली इस यात्रा में श्रद्धालु उत्साह के साथ आगे बढ़े।

यात्रा के शुभारंभ से एक दिन पहले विधायक ने अमरकंटक के मेला मैदान में कबीरधाम जिले से पहुंचे कांवड़ यात्रियों से मुलाकात की। उन्होंने श्रद्धालुओं को भोजन परोसा और भजन संध्या में भी शामिल हुईं।

पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने 151 किलोमीटर लंबी कांवड़ पदयात्रा की शुरुआत की

पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने 151 किलोमीटर लंबी कांवड़ पदयात्रा की शुरुआत की

श्रद्धा, कृतज्ञता और सेवा-भाव का संकल्प है यात्रा

भावना बोहरा ने कहा कि यह यात्रा केवल धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि मां नर्मदा और भगवान भोलेनाथ के प्रति श्रद्धा, कृतज्ञता और सेवा-भाव का संकल्प है।

उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा आस्था, तपस्या, अनुशासन और समर्पण का प्रतीक है। इसका उद्देश्य नई पीढ़ी को सनातन संस्कृति, धार्मिक परंपराओं और प्रकृति से जोड़ना भी है।

यात्रा में विधायक गोमती साय, सुशांत शुक्ला, दीपेश साहू समेत भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, समाज प्रमुख और बड़ी संख्या में शिवभक्त मौजूद रहे।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button