Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Charcha defeated Parsa-B team 1-0 in the final match and captured the title. | चरचा ने फाइनल मैच में परसा-बी की टीम को 1-0 से दी शिकस्त, खिताब पर कब्जा – Ambikapur (Surguja) News
Breaking News

Charcha defeated Parsa-B team 1-0 in the final match and captured the title. | चरचा ने फाइनल मैच में परसा-बी की टीम को 1-0 से दी शिकस्त, खिताब पर कब्जा – Ambikapur (Surguja) News

By adminOctober 19, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
2 176079767468f3a3eaf05d8 photo08
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



2 176079767468f3a3eaf05d8 photo08

.

उदयपुर ब्लॉक के परसा स्थित शहीद वीर नारायण खेल मैदान में राजस्थान विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (आरआरवी यूएनएल) की सीएसआर पहल के तहत आयोजित 9वां पीईकेबी फुटबॉल टूर्नामेंट 2025 का शनिवार को समापन हुआ। टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में चरचा टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए परसा-बी टीम को 1-0 से हराकर चैंपियनशिप ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।

इस वर्ष टूर्नामेंट में कुल 24 टीमों के 360 खिलाड़ियों ने अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया। वर्ष 2015 से लगातार हो रहे इस आयोजन की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि फाइनल मुकाबले के दिन बड़ी संख्या में दर्शक खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए उपस्थित रहे। 17 अक्टूबर को खेले गए फाइनल मुकाबले में चरचा टीम और परसा-बी टीम आमने-सामने थीं।

चरचा टीम के खिलाड़ी सचिन ने निर्णायक गोल दागकर अपनी टीम को 1-0 से जीत दिलाई। इससे पहले 16 अक्टूबर को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबलों में चरचा टीम ने एटीके रायपुर को 3-2 से मात दी थी, जबकि परसा-बी टीम ने वृन्दावन टीम को 3-0 से पराजित कर फाइनल में जगह बनाई थी। बता दें कि समापन समारोह में विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार दिया गया। विजेता चरचा टीम को पीईकेबी ट्रॉफी और 61,000 नकद, उपविजेता परसा-बी टीम को रनर-अप ट्रॉफी और 41,000 रुपए देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य वैयमुनिया करियाम, जनपद पंचायत उदयपुर अध्यक्ष ओम प्रकाश पैकरा, श्रवण वरकडे, तुलसी उईके, रमेश्वरी पोर्ते मौजूद रहे।

जनपद अध्यक्ष ओम प्रकाश पैकरा ने पीईकेबी ट्रॉफी के आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई दी और भविष्य में इस आयोजन को और बड़े स्तर पर आयोजित करने की शुभकामनाएं दीं। बता दें कि अदाणी फाउंडेशन द्वारा तीरंदाजी के क्षेत्र में भी आयोजन किए जा रहे हैं, जिससे ग्रामीण युवाओं को विविध खेलों में भागीदारी का अवसर मिल रहा है। ऐसे आयोजनों से युवाओं में आत्मविश्वास, अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। साथ ही, यह उनके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को भी सुदृढ़ करता है। स्थानीय समुदाय ने इस आयोजन की सराहना की और इसे युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया। अदाणी फाउंडेशन की इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण युवाओं को खेल के माध्यम से एक सकारात्मक मंच प्रदान करना है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

प्रदेश के 86 व्यावसायिक शिक्षकों की सर्विस समाप्त:विरोध में समग्र शिक्षा कार्यालय पहुंचे, NSUI संग प्रदर्शन; विभाग बोला- एक शैक्षणिक सत्र के लिए थी ज्वाइनिंग

June 19, 2026

900 रुपए के लेनदेन में युवक की हत्या:दुर्ग में बेरहमी से पिटाई सिर कुचलकर कुएं में फेंका, 7 नाबालिग गिरफ्तार

June 19, 2026

किसान ने जहर खाया, सरपंच पर खेत खोदने का आरोप:धमतरी में इलाज जारी,बिना नोटिस खुदाई से था नाराज,सरपंच बोले-निराधार है आरोप

June 19, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074715
Views Today : 149
Views Last 7 days : 5637
Views Last 30 days : 9793
Total views : 102786
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.