![]()
कोटा | ग्राम उमरमरा के गोंडवाना स्पोर्ट्स क्लब के प्रतिभाशाली वॉलीबॉल खिलाड़ी चंदन सिंह राज का चयन ईस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी वॉलीबॉल पुरुष वर्ग चैंपियनशिप के लिए किया गया है। वे अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय, बिलासपुर की टीम का प्रतिनिधित्व करते ह
.
लगातार दो वर्षों की कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद मिली यह उपलब्धि क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। सीएसआर कॉलेज पीपरतराई में अध्ययनरत चंदन सिंह राज आर्थिक रूप से साधारण गोंड आदिवासी मजदूर परिवार से आते हैं। माता के निधन के बाद वे केवल पिता के सहारे जीवनयापन करते हुए खेल में निरंतर प्रगति कर रहे हैं। इससे पहले कांकेर में आयोजित इंटर कॉलेज राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उन्होंने बिलासपुर सेक्टर को विजय दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, जिसके प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन राष्ट्रीय स्तर की यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
<
