Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » CGPSC scam….2021 paper was leaked in 2020 | CGPSC घोटाला…2021 का पेपर 2020 में हो गया था लीक: आरती वासनिक ने ध्रुव से पेपर-लीक कराया; नीतेश-निशा ने इंटरव्यू नहीं दिया, फिर भी चयन – Chhattisgarh News
Breaking News

CGPSC scam….2021 paper was leaked in 2020 | CGPSC घोटाला…2021 का पेपर 2020 में हो गया था लीक: आरती वासनिक ने ध्रुव से पेपर-लीक कराया; नीतेश-निशा ने इंटरव्यू नहीं दिया, फिर भी चयन – Chhattisgarh News

By adminOctober 3, 2025No Comments6 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
101758288563 1759425774
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) घोटाला मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने बीते शुक्रवार को 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार आरोपियों में PSC की पूर्व परीक्षा नियंत्रक आरती वासनिक, PSC के पूर्व सचिव और रिटायर्ड IAS जीवनलाल ध्रुव, उनके बेट

.

CBI ने सोमवार (29 सितंबर) को इन आरोपियों के खिलाफ 2000 पन्नों की चार्जशीट पेश की है। CBI की जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। CBI के अधिकारियों के अनुसार 2021 में होने वाली परीक्षा का प्रश्न पत्र 2020 में ही लीक हो गया था। परीक्षा नियंत्रक आरती वासनिक ने PSC सचिव जीवन किशोर ध्रुव के माध्यम से पर्चा लीक करवाया था।

PSC के तत्कालीन चेयरमैन और रिटायर IAS टामन सिंह सोनवानी का भतीजा नीतेश सोनवानी और बहू निशा कोसले मुख्य इंटरव्यू में शामिल ही नहीं हुए थे। फिर भी चयन सूची में दोनों का नाम आया। नीतेश टामन का दत्तक पुत्र है। जांच के मुताबिक इंटरव्यू पैनल में खुद टामन बैठे थे। यह खुलासा PSC के दस्तावेजों से हुआ है।

image 83 1759425449

रिश्तेदारी छिपाने फॉर्म में नहीं लिखा पति का नाम

टामन के भाई की बहू दीपा आदिल का चयन आबकारी अधिकारी के तौर पर हुआ। उनके दस्तावेज में भी चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। उन्होंने PSC के फॉर्म में पति का नाम नहीं लिखा। कॉलम खाली छोड़ दिया। जबकि शादी हुई है या नहीं वाले कॉलम में हां लिखा। शादी की तारीख 7 मई 2008 दर्ज की। दीपा, टामन के बड़े भाई स्व. दीमान सिंह की बहू है।

CBI के अनुसार परीक्षा से पहले दीपा, निशा, साहिल और नीतेश को टामन ने प्री और मेन्स का पेपर उपलब्ध कराया था। चारों ने मिलकर तैयारी की और चयन पहले से तय था। टामन के भतीजे विनीत और श्वेता के चैट से इसका खुलासा हुआ है। दोनों चयन को लेकर चर्चा कर रहे थे। चैट मिलने के बाद CBI ने दोनों के बयान दर्ज किए।

टामन सोनवानी पर घोटाले के पैसे से संपत्ति खरीदने का आरोप है।

टामन सोनवानी पर घोटाले के पैसे से संपत्ति खरीदने का आरोप है।

छापेमारी में हुई थी पेपर पहले मिलने की पुष्टि

17 जुलाई 2024 को CBI ने PSC सचिव जेके ध्रुव के घर में छापा मारा था। जेके ध्रुव के घर से पेपर और प्रैक्टिस आंसर सीट मिली थी। CBI ने अपनी जांच में लिखा है कि परीक्षा नियंत्रक आरती वासनिक ने पीएससी सचिव जेके ध्रुव को 2021 की परीक्षा का पेपर 2020 में ही दे दिया।

टामन सिंह और आरती वासनिक ने PSC मुख्य परीक्षा 2021 का पेपर एक साल पहले यानी 2020 में ही PSC सचिव जीवन किशोर ध्रुव को दे दिया था। इस पेपर से उनका बेटा सुमित ध्रुव लगातार अभ्यास करता रहा।

CBI ने जीवन ध्रुव के घर से प्रश्नपत्र और उत्तर की कॉपी बरामद की। पेपर-2 और पेपर-7 पहले से सुमित के पास थे। इनमें 47 में से 42 प्रश्न उसे उपलब्ध कराए गए थे। पेपर-2 में क्रिप्टो करेंसी, टोनही प्रथा और दंतेवाड़ा पर निबंध लिखना था, जिसका सुमित एक साल से अभ्यास कर रहा था। उसके घर से अन्य सबूत भी मिले हैं।

अब पढ़िए टामन सोनवानी के रिश्तेदारों ने चैट में क्या बात की-

कोर्ट में पेश की गई चार्जशीट में इन बातों का उल्लेख है।

कोर्ट में पेश की गई चार्जशीट में इन बातों का उल्लेख है।

कोर्ट में पेश की गई चार्जशीट में इन बातों का उल्लेख है।

कोर्ट में पेश की गई चार्जशीट में इन बातों का उल्लेख है।

जिन मॉडरेटरों ने पेपर तैयार नहीं किया उनका नाम रजिस्टर में दर्ज

पेपर सेट नहीं करने वाले मॉडरेटरों के नाम रजिस्टर में शामिल नहीं थे। CBI ने आरती वासनिक के पास से एक रजिस्टर जब्त किया, जिसमें पेपर तैयार करने वाले मॉडरेटरों के नाम दर्ज थे।

इसमें प्रो.डॉ. बीपी यादव, प्रो.जेएल भारद्वाज, ज्ञानेंद्र शुक्ला, डॉ. सीमा खान, डॉ. नीरज झा और डॉ. आरएल दवे शामिल थे। ये सभी PSC के पेपर बनाने में संलग्न थे। CBI ने इन सभी से बयान भी दर्ज किए। डॉ. नीरज झा ने साफ किया कि उन्होंने पेपर-7 तैयार नहीं किया था।

प्रो. भारद्वाज, डॉ. खान और डॉ. दवे ने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई याद नहीं है। वहीं, प्रो. नागरत्ना गणवीर और आरके पुरोहित ने भी मॉडरेशन किया था, लेकिन उनका नाम रजिस्टर में नहीं था।

CBI ने अभ्यर्थियों के घर में रेड मारकर साक्ष्य जब्त किए थे।

CBI ने अभ्यर्थियों के घर में रेड मारकर साक्ष्य जब्त किए थे।

स्ट्रॉन्ग रूम के रजिस्टर में नहीं मिला पेपर का रिकॉर्ड

आरती वासनिक ने 2020 में PSC मुख्य परीक्षा के 2 अलग सेट तैयार करवाए थे। इनमें से एक सेट से ही परीक्षा आयोजित कराई गई। दूसरे सेट को स्ट्रॉन्ग रूम में रखने का निर्देश दिया गया था, लेकिन उसकी कोई एंट्री रिकॉर्ड में नहीं मिली। परिणामस्वरूप, यह पेपर आरती के पास ही सुरक्षित रहा। इसी पेपर का उपयोग कर 2021 की मुख्य परीक्षा आयोजित की गई। इस परीक्षा के लिए कोई नया पेपर तैयार नहीं किया गया।

जानिए क्या है CGPSC घोटाला

यह मामला 2020 से 2022 के बीच हुई भर्ती प्रक्रियाओं से जुड़ा है। आरोप है कि आयोग की परीक्षाओं और इंटरव्यू में पारदर्शिता को दरकिनार कर राजनीतिक और प्रशासनिक रसूख वाले परिवारों के उम्मीदवारों को उच्च पदों पर चयनित किया गया।

इस दौरान योग्य अभ्यर्थियों की अनदेखी कर डिप्टी कलेक्टर, डीएसपी और अन्य राजपत्रित पदों पर अपने नजदीकी लोगों को पद दिलवाने का खेल हुआ। प्रदेश सरकार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच CBI को सौंपी। जांच एजेंसी ने छापेमारी में कई दस्तावेज और आपत्तिजनक साक्ष्य बरामद किए हैं।

image 85 1759425670

171 पदों के लिए हुई थी भर्ती परीक्षा

CGPSC परीक्षा 2021 में 171 पदों के लिए भर्ती परीक्षा आयोजित की गई थी। प्री-एग्जाम 13 फरवरी 2022 को कराया गया। इसमें 2 हजार 565 पास हुए थे। इसके बाद 26, 27, 28 और 29 मई 2022 को हुई मेंस परीक्षा में 509 अभ्यर्थी पास हुए। इंटरव्यू के बाद 11 मई 2023 को 170 अभ्यर्थियों की सिलेक्शन लिस्ट जारी हुई थी।

12 आरोपी हो चुके हैं गिरफ्तार

CBI ने 19 सितंबर को 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इनमें PSC की पूर्व परीक्षा नियंत्रक आरती वासनिक, PSC के पूर्व सचिव और रिटायर्ड IAS जीवनलाल ध्रुव, उनके बेटे सुमित ध्रुव, निशा कोसले और दीपा आदिल शामिल हैं।

इससे पहले 18 नवंबर को CBI ने तत्कालीन अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी और बजरंग पावर एंड इस्पात के तत्कालीन निदेशक श्रवण कुमार गोयल को गिरफ्तार किया था।

इसके बाद 10 जनवरी को 5 और आरोपियों को हिरासत में लिया गया। जिनमें नितेश सोनवानी (तत्कालीन अध्यक्ष का भतीजा, डिप्टी कलेक्टर चयनित), ललित गणवीर (तत्कालीन डिप्टी परीक्षा नियंत्रक, CGPSC), शशांक गोयल, भूमिका कटियार (दोनों डिप्टी कलेक्टर चयनित) और साहिल सोनवानी (डीएसपी चयनित) शामिल हैं। ये सभी फिलहाल जेल में बंद हैं।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

ट्रेलर ड्राइवर गिरफ्तार, शासकीय स्टॉपर चोरी का आरोप:बलरामपुर में नेशनल हाईवे से चुराए थे दो स्टॉपर

April 21, 2026

लेंसकार्ट के दफ्तर पहुंचकर कर्मचारियों को लगाया जबरन टीका:कहा-तिलक लगाकर बैठा कीजिए, लोगों को बताइए आप हिंदू हो

April 21, 2026

परसाभदेर में बस स्टैंड जमीन STP को देने पर आपत्ति:पूर्व नपा अध्यक्ष विक्रम पटेल सहित आम जनता ने दर्ज कराई शिकायत

April 21, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

068240
Views Today : 117
Views Last 7 days : 1089
Views Last 30 days : 4190
Total views : 89200
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.