Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » CGMSC घोटाले की कीमत चुका रहे सरकारी अस्पताल, 614 दिनों से दवाओं का टेंडर नहीं
Breaking News

CGMSC घोटाले की कीमत चुका रहे सरकारी अस्पताल, 614 दिनों से दवाओं का टेंडर नहीं

By adminOctober 7, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
07 10 2025 cgmsc 2025107 151418
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ में दवाइयों और उपकरणों की खरीदी को लेकर हुए सीजीएमएससी घोटाले का खामियाजा सरकारी अस्पतालों को उठाना पड़ रहा है। रिएजेंट घोटाले के कारण दवाओं और उपकरणों के लिए नए टेंडर नहीं हो रहे हैं। औषधियों की खरीद के लिए जारी की गई कुल 16 निविदाएं दो वर्ष से लंबित हैं।

Publish Date: Tue, 07 Oct 2025 03:09:59 PM (IST)

Updated Date: Tue, 07 Oct 2025 03:16:01 PM (IST)

CGMSC घोटाले की कीमत चुका रहे सरकारी अस्पताल, 614 दिनों से दवाओं का टेंडर नहीं
दवाओं का टेंडर नहीं

जितेंद्र सिंह दहिया, रायपुर: छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विस कार्पोरेशन (सीजीएमएससी) घोटाले के कारण दवाओं और उपकरणों के लिए नए टेंडर नहीं हो रहे हैं। रीएजेंट घोटाले का खुलासा होने के बाद से कई सप्लायरों और निर्माण कंपनियों के भुगतान अटक गए हैं।

कई दवा कंपनियां जिन्होंने दो साल पहले ही दवाओं की सप्लाई कर दी है उनका भुगतान नहीं हुआ है। इस वजह से दवा कंपनियों ने सीजीएमएससी से दूरियां बना ली हैं। अब दवाओं की खरीदी अटक गई है। इसका फायदा पूरी तहर से पुरानी कंपनियों को हो रहा है।

naidunia_image

सीजीएमएससी द्वारा दवा एवं औषधियों की खरीद के लिए जारी की गई कुल 16 निविदाएं दो वर्ष से लंबित हैं। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि 614 दिन बीतने के बावजूद एक भी निविदा की ‘कवर ए’ तक नहीं खोली गई है। इनमें से कई टेंडर 2023-24 और 2024-25 की अवधि के हैं और उनमें बार-बार पूर्व की कंपनियों से ही री-टेंडर किया जा रहा है।

100 से अधिक दवा और उपकरण की खरीदी में विलंब सबसे पुराने टेंडर को 614 दिन हो चुके हैं। इसके अलावा सबसे नए को 246 दिन हो चुके हैं। कुछ निविदाओं में 100 से अधिक दवा व उपकरण शामिल हैं।

सरकारी अस्पतालों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को गुणवत्तापूर्ण दवाइयों की आपूर्ति के लिए सीजीएमएसी की भूमिका अहम है, लेकिन निविदाएं दो वर्ष से अटकी पड़ी हैं। इससे दवाओं की आपूर्ति बाधित हो रही है और सरकारी व्यवस्था की पारदर्शिता एवं तत्परता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

बिना टेंडर के ही हो रही है खरीदी

बीते आठ माह में बिना नए टेंडर के तकरीबन 100 करोड़ की खरीदी हो चुकी है। चुनंदा दवाएं जिनका रेट कांट्रेक्ट डेढ साल पहले खत्म हो चुका है। सिर्फ नाइन एम फार्मा कंपनी से बिना नए टेंडर के 100 प्रकार की दवाएं खरीदी जा रही हैं। जबकि इसी कंपनी की आधा दर्जन गुणवत्ताहीन दवाएं सप्लाई करने के मामले सामने आ चुकें है। जिनके प्रोडक्ट क्वालिटी जांच में फेल हो चुके हैं।

सप्लाई और निर्माण किया नहीं हुआ भुगतान

सीजीएमएससी में रीएजेंट घोटाले का खुलासा होने के बाद से प्रदेश में चल रहे अस्पतालों के काम अटक गया है। इसके अलावा कई दवा कंपनियां जिन्होंने दो साल पहले ही दवाओं की सप्लाई कर दी है उनका भुगतान अटका हुआ है। निर्माण कार्य रुकने से प्रदेश को मिलने वाले नए अस्पताल समय पर नहीं बन पा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- पं. धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रम में सलमान ने परिवार के साथ अपनाया सनातन धर्म, बने राजवीर

जिन दवाओं और उपकरणों की निविदा लंबित है उन्हें जल्द ही पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा सरकारी ई-मार्केटप्लेस (जेम) से खरीदी की जा रही है।

-श्याम बिहारी जायसवाल, मंत्री, स्वास्थ्य



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे आने से मासूम की मौत:मनेंद्रगढ़ में हादसा, चालक के खिलाफ FIR दर्ज, जांच जारी

June 4, 2026

CSEB ने अभिनव इन्फ्रा का ठेका 3 महीने बढ़ाया:अवधि खत्म होने के बाद मिला एक्सटेंशन, शिकायतों पर SE ने जांच का दिया आश्वासन

June 4, 2026

रायगढ़ में 22.63 लाख की धोखाधड़ी:पति को पत्नी समेत ससुराल पक्ष के 3 लोगों ने ठगा, पति की शिकायत पर FIR दर्ज

June 4, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072838
Views Today : 31
Views Last 7 days : 1365
Views Last 30 days : 5721
Total views : 96365
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.