Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » CGBSE Board Rechecking Revaluation Application Opens May 4, Deadline May 14
Breaking News

CGBSE Board Rechecking Revaluation Application Opens May 4, Deadline May 14

By adminMay 1, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
1000961284 1777610184
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


रायपुर12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
1000961284 1777610184

हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी मुख्य परीक्षा 2026 के परिणाम जारी होने के बाद विद्यार्थियों के लिए पुनर्गणना, पुनर्मूल्यांकन और उत्तरपुस्तिका की छायाप्रति प्राप्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

वहीं दूसरी मुख्य परीक्षा 2026 के लिए आवेदन तिथियों की भी घोषणा कर दी गई है।

14 मई तक कर सकेंगे आवेदन

मंडल की ओर से जारी सूचना के अनुसार परीक्षार्थी रिजल्ट घोषित होने की तारीख से 15 दिनों के भीतर यानी 14 मई 2026 तक पुनर्गणना (Re-totaling), पुनर्मूल्यांकन (Revaluation) और उत्तरपुस्तिका की छायाप्रति अवलोकन के लिए आवेदन कर सकते हैं।

विद्यार्थी चाहें तो तीनों प्रक्रियाओं के लिए, किसी दो प्रक्रिया के लिए या केवल एक प्रक्रिया के लिए भी आवेदन कर सकते हैं।

ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों सुविधा

आवेदन के लिए निर्धारित प्रारूप मंडल की आधिकारिक वेबसाइट CGBSE Official Website से डाउनलोड किया जा सकता है।

परीक्षार्थी आवेदन पत्र जिला, तहसील और विकासखंड स्तर की अग्रेषण संस्थाओं में निर्धारित शुल्क के साथ जमा कर सकते हैं। इसके अलावा छात्र स्वयं भी वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

मंडल ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित अंतिम तिथि के बाद कोई आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

दूसरी मुख्य परीक्षा के फॉर्म 4 मई से

मंडल ने हाईस्कूल, हायर सेकेंडरी और अवसर परीक्षा 2026 की द्वितीय मुख्य परीक्षा के आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया भी घोषित कर दी है।

द्वितीय मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन पत्र 4 मई 2026 से 30 मई 2026 तक सामान्य शुल्क के साथ ऑनलाइन भरे जाएंगे।

कौन कर सकेगा आवेदन

दूसरी मुख्य परीक्षा में वे सभी विद्यार्थी आवेदन कर सकेंगे जो प्रथम मुख्य परीक्षा 2026 में पंजीकृत थे। इनमें—

  • पूरक (Supplementary) श्रेणी के छात्र
  • अनुत्तीर्ण विद्यार्थी
  • उत्तीर्ण छात्र जो श्रेणी सुधार करना चाहते हैं सभी शामिल हैं।

इसके अलावा मुख्य परीक्षा 2025 में पहली बार पंजीकृत होकर अनुत्तीर्ण या पूरक आए विद्यार्थी भी क्रेडिट योजना के तहत पात्रतानुसार अनुत्तीर्ण विषयों के लिए आवेदन कर सकेंगे।

स्कूल और समन्वय संस्थाओं से होंगे आवेदन

नियमित परीक्षार्थियों को आवेदन अपने विद्यालय के माध्यम से करना होगा, जबकि स्वाध्यायी और अवसर परीक्षार्थी समन्वय संस्थाओं के जरिए आवेदन कर सकेंगे।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायपुर एयरपोर्ट के रनवे पर पहुंचा बंदर, बड़ा हादसा टला:लखनऊ-रायपुर फ्लाइट की लैंडिंग के दौरान मचा हड़कंप, 132 यात्रियों की जान बची; कुछ देर रोकी गई उड़ानें

May 1, 2026

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में लगी भीषण आग:कई एकड़ में फैली आग से खेती परीक्षण को भारी नुकसान, घंटों बाधित रही बिजली; 20 लाख से ज्यादा का नुकसान

May 1, 2026

CGBSE D.El.Ed Exam Schedule 2026 Released

May 1, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069432
Views Today : 83
Views Last 7 days : 1003
Views Last 30 days : 4129
Total views : 90441
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.