Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » CGBSE 12th Result Declared | Girls Outperform Boys Last 5 Years
Breaking News

CGBSE 12th Result Declared | Girls Outperform Boys Last 5 Years

By adminApril 29, 2026No Comments5 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
1777433681 21726233358 1777431709
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


रायपुर7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
छत्तीसगढ़ 12वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे आज दोपहर ढाई बजे जारी होंगे। - Dainik Bhaskar

छत्तीसगढ़ 12वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे आज दोपहर ढाई बजे जारी होंगे।

छत्तीसगढ़ 12वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे आज दोपहर ढाई बजे जारी होंगे। माध्यमिक शिक्षा मंडल हायर सेकेंडरी के परिणाम घोषित करेगा। स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने एक्स पर पोस्ट कर ये जानकारी दी।

बता दें कि इस साल 10वीं-12वीं के टोटल 5.66 स्टूडेंट्स ने बोर्ड एग्जाम दिया था। इनमें से 12वीं के 2,45,785 स्टूडेंट्स शामिल हैं। छात्र अपना रिजल्ट मंडल की वेबसाइट पर रोल नंबर डालकर सीधे देख सकते हैं। 9 वेबसाइट पर स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

इन 9 वेबसाइट पर चेक करें रिजल्ट।

इन 9 वेबसाइट पर चेक करें रिजल्ट।

लड़कियों का प्रदर्शन, लड़कों से बेहतर

12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणामों का ट्रेंड बताता है कि छत्तीसगढ़ में हायर सेकेंडरी का रिजल्ट लगातार बेहतर हो रहा है। बीते चार सालों के आंकड़ों पर नजर डालें तो सफलता का ग्राफ 80 फीसदी या उससे ऊपर ही बना हुआ है, जो शिक्षा के स्तर में मजबूती का संकेत है।

इस शैक्षणिक सुधार के बीच सबसे खास बात यह है कि बेटियों ने अपनी बादशाहत कायम रखी है। परिणामों के विश्लेषण से साफ है कि हर साल लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों की तुलना में काफी बेहतर रहा है, जिससे यह साबित होता है कि प्रदेश की छात्राएं पढ़ाई के मोर्चे पर लड़कों को लगातार पीछे छोड़ रही हैं।

2025 लड़कियां: 83.72% लड़के: 76.91% अंतर: 6.81%

2024 लड़कियां: 83.72% लड़के: 76.91% अंतर: 6.81%

2023 लड़कियां: 83.64%-83.84% लड़के: 75.36% अंतर: करीब 8%

2022 लड़कियां: 81.15% लड़के: 77.03% अंतर: 4% से ज्यादा

यह बताता है कि हायर सेकेंडरी स्तर पर छात्राओं की लगातार बढ़त कायम है।

10009529941777364118 1 1777365144

2025 में चार साल का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

साल 2025 में 12वीं बोर्ड का पास प्रतिशत 81.87 फीसदी रहा, जो पिछले चार सालों में सबसे बेहतर माना जा सकता है। करीब 2.38 लाख परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए और बड़ी संख्या में छात्र सफल रहे।

इससे पहले 2024 में 80.74 फीसदी, 2023 में 79.96 फीसदी और 2022 में 79.30 फीसदी परिणाम दर्ज किया गया था। यानी 12वीं का रिजल्ट भी लगातार सुधार की दिशा में बढ़ा है।

10 2 1777372390

4 साल में बढ़ा सफलता प्रतिशत

अगर 2022 से 2025 तक के आंकड़े देखें, तो पास प्रतिशत में करीब 2.5 फीसदी का सुधार दिखता है। यह बताता है कि हायर सेकेंडरी में परिणामों की गुणवत्ता बेहतर हुई है।

  • 2022: 79.30%
  • 2023: 79.96%
  • 2024: 80.74%
  • 2025: 81.87%

ये डेटा दिखाता है कि 12वीं का रिजल्ट लगातार ऊपर की ओर बढ़ा है और अब 80 फीसदी से ऊपर स्थिर होता दिख रहा है।

10वीं से बेहतर रहा 12वीं का प्रदर्शन

एक अहम ट्रेंड यह भी है कि 12वीं का पास प्रतिशत लगातार 10वीं से बेहतर रहा है। जहां 10वीं के परिणाम 75-76 फीसदी के आसपास रहे, वहीं 12वीं में परिणाम 80 फीसदी के ऊपर रहे। इससे संकेत मिलता है कि उच्च कक्षाओं में प्रदर्शन बेहतर रहा।

परीक्षार्थियों की संख्या में बदलाव

पिछले चार सालों में परीक्षार्थियों की संख्या में उतार-चढ़ाव जरूर दिखा, लेकिन रिजल्ट पर इसका नकारात्मक असर नहीं दिखा।

  • 2022: 2.87 लाख
  • 2023: 3.23 लाख (अनुमानित)
  • 2024: 2.58 लाख
  • 2025: 2.38 लाख

क्या कहता है ट्रेंड?

पूरे विश्लेषण से तीन बड़े निष्कर्ष सामने आते हैं। पहला, 12वीं बोर्ड का रिजल्ट 80 फीसदी के आसपास मजबूत और स्थिर बना हुआ है। दूसरा, हर साल परिणामों में क्रमिक सुधार दिख रहा है। तीसरा, लड़कियां लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं और यह ट्रेंड अब स्थायी हो चुका है।

इस बार के लिए क्या संकेत?

अगर पिछले चार साल का पैटर्न जारी रहता है, तो 2026 में 12वीं का पास प्रतिशत 82 फीसदी या उससे अधिक रहने की संभावना बनती है। साथ ही छात्राओं के बेहतर प्रदर्शन की परंपरा जारी रहने के संकेत हैं।

2025 में 12वीं बोर्ड का पास प्रतिशत 81.87 फीसदी रहा, जो पिछले चार सालों में सबसे बेहतर माना जा सकता है। करीब 2.38 लाख परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए और बड़ी संख्या में छात्र सफल रहे।

रिजल्ट पर टिकी लाखों परिवारों की नजर

रिजल्ट सिर्फ बच्चों के लिए नहीं, बल्कि उनके परिवारों और स्कूलों के लिए भी इंपोर्टेंट है। 10वीं के छात्र जहां विषय चयन और आगे की पढ़ाई की दिशा तय करेंगे, वहीं 12वीं के छात्र कॉलेज एडमिशन और करियर की अगली तैयारी में जुटेंगे।

मंत्री गजेन्द्र यादव ने अपील स्टूडेंट्स से अपील की है कि वे धैर्य बनाए रखें और रिजल्ट को सकारात्मक दृष्टिकोण से स्वीकार करें। अच्छे नंबर आने पर आगे की तैयारी में जुटें, वहीं अपेक्षा के अनुरूप परिणाम न आने पर निराश होने की बजाय नए अवसरों पर ध्यान दें। ……………………

इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें…

CG 12वीं बोर्ड पेपर लीक का सच:एग्जाम से 10 घंटे पहले टेलीग्राम पर पर्चा आया, स्टूडेंट्स बोले- इंपोर्टेंट क्वेश्चन लगा, सुबह वही सवाल आए

रायपुर में 12वीं हिंदी पेपर लीक, NSUI ने मंडल कार्यालय घेरा था।

रायपुर में 12वीं हिंदी पेपर लीक, NSUI ने मंडल कार्यालय घेरा था।

लीक, लीक, लीक…एक रैंडम टेलीग्राम ग्रुप पर 13 मार्च, रात करीब 11 बजकर 10 मिनट पर ये मैसेज आया। मैसेज के साथ एक इमेज अटैच थी। आगे लिखा था 12th बोर्ड हिंदी पेपर, दो इमोजी और अगली लाइन…सीजी बोर्ड 2026 रियल क्वेश्चन पेपर। ग्रुप के सभी मेंबर्स ने बिना देरी किए सबसे पहले ये इमेज मोबाइल पर सेव कर ली। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

900 रुपए के लेनदेन में युवक की हत्या:दुर्ग में बेरहमी से पिटाई सिर कुचलकर कुएं में फेंका, 7 नाबालिग गिरफ्तार

June 19, 2026

किसान ने जहर खाया, सरपंच पर खेत खोदने का आरोप:धमतरी में इलाज जारी,बिना नोटिस खुदाई से था नाराज,सरपंच बोले-निराधार है आरोप

June 19, 2026

बिलासपुर में टायर फटा, धमाके से 15-फीट उछले चार लोग,VIDEO:हादसे में हेल्पर की मौत, ऑपरेटर, मैकेनिक समेत 3 घायल, हवा भरते समय हुई घटना

June 19, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074710
Views Today : 141
Views Last 7 days : 5629
Views Last 30 days : 9785
Total views : 102778
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.