Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » CG Weather Update: मोंथा तूफान की वजह से दक्षिण छत्तीसगढ़ के कई जिलों में तेज बारिश के आसार, धान की कटाई हुई बंद
Breaking News

CG Weather Update: मोंथा तूफान की वजह से दक्षिण छत्तीसगढ़ के कई जिलों में तेज बारिश के आसार, धान की कटाई हुई बंद

By adminNovember 1, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
31 10 2025 cg weather update 31 october 20251031 10634
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ दक्षिणी इलाके में मोंथा का असर दिखाई दे रहा है। यहां कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश के आसार जताए गए हैं। दंतेवाड़ा, बीजापुर, सुकमा और बस्तर जिलों में सर्वाधिक बारिश दर्ज की गई है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक अब चक्रवाती प्रणाली का असर धीरे-धीरे कमजोर होगा, जिससे बारिश थमेगी।

Publish Date: Fri, 31 Oct 2025 10:04:00 AM (IST)

Updated Date: Fri, 31 Oct 2025 10:10:47 AM (IST)

CG Weather Update: मोंथा तूफान की वजह से दक्षिण छत्तीसगढ़ के कई जिलों में तेज बारिश के आसार, धान की कटाई हुई बंद
‘मोंथा’ के असर से हवा चलने से आरंग क्षेत्र में धान की फसल गिरी ।

HighLights

  1. अभी भी कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
  2. मेघ गर्जन और बिजली गिरने की आशंका भी बनी हुई है।
  3. नागरिकों को सतर्क रहने और जरूरी होने पर ही यात्रा की सलाह।

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ भले ही कमजोर पड़ गया हो, लेकिन इसके अवशेषों से दक्षिण छत्तीसगढ़ के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, तूफान के अवशेषों से प्रदेश के दक्षिणी हिस्से में सुस्पष्ट निम्न दबाव क्षेत्र बना हुआ है, जिसका असर अब उत्तर छत्तीसगढ़ तक फैलने लगा है। इसी कारण 31 अक्टूबर को कई स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग का कहना है कि यह दबाव क्षेत्र अगले 24 घंटों में पूर्वी मध्य प्रदेश और उत्तर छत्तीसगढ़ की ओर आगे बढ़ते हुए कमजोर पड़ जाएगा। इसके साथ ही, 31 अक्टूबर से पूरे प्रदेश में बारिश की तीव्रता में कमी आने की संभावना है। प्रदेश में बुधवार को अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में और न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस पेंड्रारोड में दर्ज किया गया।

दक्षिण के जिलों में रुक-रुक कर बारिश जारी रही। दंतेवाड़ा, बीजापुर, सुकमा और बस्तर जिलों में सर्वाधिक बारिश दर्ज की गई है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, चक्रवाती प्रणाली का असर धीरे-धीरे कमजोर होगा, लेकिन अभी भी कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, एक-दो स्थानों पर मेघ गर्जन और बिजली गिरने की आशंका भी बनी हुई है।

बारिश के आंकड़े (सेमी में)

  • बड़े बचेली 6
  • भोपालपट्टनम 4
  • कुसमी 3
  • कुटरू 2
  • नवलनार 2
  • भैरमगढ़ 2
  • दुर्गकोंदल 2
  • औंधी 1
  • कांकेर 1
  • मैनपुर 1
  • जगदलपुर 1
  • ओरछा 1
  • धमतरी 1
  • बस्तर 1
  • बीजापुर 1
  • दुलदुला 1
  • पत्थलगांव 1

रायपुर के लिए पूर्वानुमान

31 अक्टूबर को आसमान आंशिक रूप से बादलयुक्त रहेगा और हल्की बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान लगभग 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने नागरिकों को सतर्क रहने और जरूरत पड़ने पर ही यात्रा करने की सलाह दी है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

ड्यूटी से गायब मिले सफाई कर्मचारी:ठेकेदार पर जुर्माना, निरीक्षक को नोटिस, रायपुर नगर निगम की कार्रवाई

May 6, 2026

6 साल की मासूम को करैत सांप ने काटा,मौत:उल्टी-दस्त का इलाज कर रहे थे परिजन, आधे घंटे बाद बिस्तर पर दिखा सांप

May 6, 2026

छत्तीसगढ़ दिनभर, 10 बड़ी खबरें:गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड का ट्रेन से कटकर सुसाइड, सालियों की गोली मारकर हत्या; मधुमक्खियों का हमला, आंधी-बारिश का अलर्ट

May 6, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

069688
Views Today : 41
Views Last 7 days : 595
Views Last 30 days : 3834
Total views : 90732
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.