Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » CG Weather Update: छत्तीसगढ़ वालों को गर्मी से मिलेगी राहत, रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर सहित इन इलाकों में होगी झमाझम बारिश
Breaking News

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ वालों को गर्मी से मिलेगी राहत, रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर सहित इन इलाकों में होगी झमाझम बारिश

By adminOctober 2, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
27 09 2025 chhattisgarh rain bilaspur rainfall raipur
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून ने विदाई से पहले एक बार फिर जोर पकड़ लिया है। शुक्रवार को बिलासपुर सहित कई जिलों में मौसम ने अचानक करवट ली और दोपहर बाद घने बादलों के साथ झमाझम वर्षा शुरू हो गई। तेज हवाओं और गरज-चमक के बीच हुई इस बारिश से निचले इलाकों में पानी भर गया और जनजीवन प्रभावित हुआ। राहत की बात यह रही कि बारिश थमने के बाद जलभराव तेजी से निकल गया।

मौसम विभाग ने पहले ही अनुमान जताया था कि 26 और 27 सितंबर को प्रदेश में वर्षा की गतिविधियां तेज होंगी। शुक्रवार को हुई बारिश ने इस पूर्वानुमान को सही साबित किया। बिलासपुर शहर में अचानक बारिश होने से तोरवा, विनोबा नगर, सिरगिट्टी और बस स्टैंड जैसे क्षेत्रों में पानी भर गया।

अलर्ट और पूर्वानुमान

27 सितंबर: रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर संभाग में मध्यम से भारी वर्षा का अलर्ट। कई जिलों में गरज-चमक और वज्रपात की संभावना।

28 सितंबर: वर्षा की तीव्रता बनी रहेगी, कई हिस्सों में तेज बारिश की आशंका।

29 सितंबर: मौसम सामान्य होने लगेगा।

30 सितंबर: कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी संभव।

असर जनजीवन पर

अचानक हुई बरसात से दफ्तर और बाजार लौटते समय लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। कुछ देर के लिए शहर की सड़कों पर जाम की स्थिति बन गई। रिक्शा और ऑटो चालकों की आमदनी बढ़ी, लेकिन दुकानों के बाहर पानी भरने से कारोबार प्रभावित हुआ। कई इलाकों में बिजली बंद होने से दिक्कतें बढ़ गईं।

दुर्गा पूजा तैयारियां प्रभावित

नवरात्र की पंचमी तिथि पर दुर्गा पंडालों की तैयारियां जोरों पर थीं, लेकिन अचानक हुई बारिश ने आयोजनकर्ताओं की चिंता बढ़ा दी। कई जगह पंडाल निर्माण का काम रुका और बिजली कटने से सजावट भी प्रभावित हुई। आयोजकों को आशंका है कि आने वाले दिनों में लगातार हुई बारिश से पूजा की तैयारियों पर असर पड़ सकता है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

स्कूलों के बाहर बिक रहा था तंबाकू-गुटखा:खमतराई, भनपुरी और गोगांव स्कूल के आसपास छापा,25 ठेले हटाए गए

June 27, 2026

बिलासपुर में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का अनोखा मॉडल:इस गांव में है चलती-फिरती पाठशाला, दीवारें बनीं 'ओपन क्लासरूम', बिना कोचिंग और किताबों के हो रही तैयारी

June 27, 2026

बेमेतरा में युवक की गला रेतकर हत्या:वारदात के बाद आरोपी ने थाने में किया सरेंडर, पुलिस कर रही पूछताछ

June 27, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076677
Views Today : 629
Views Last 7 days : 4039
Views Last 30 days : 11844
Total views : 106844
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.