Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में सर्दी ने दी दस्तक, एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना
Breaking News

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में सर्दी ने दी दस्तक, एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना

By adminOctober 15, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
14 10 2025 cg weather 1410 20251014 8289
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


CG Weather: प्रदेश का मौसम अब पूरी तरह करवट बदल रहा है। छत्तीसगढ़ से मानसून लगभग पूरी तरह लौट चुका है। इसके साथ ही हल्की सर्दी ने दस्तक दे दी है। प्रदेश भर में रात के तापमान में गिरावट देखी जा रही है, जबकि दिन के समय मौसम की स्थिति सामान्य बनी हुई है।

Publish Date: Tue, 14 Oct 2025 08:24:27 AM (IST)

Updated Date: Tue, 14 Oct 2025 08:29:07 AM (IST)

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में सर्दी ने दी दस्तक, एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना
छत्तीसगढ़ में ठंढ ने दी दस्तक

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर: प्रदेश में मानसून अब अपनी वापसी के अंतिम दौर में है। मौसम अब पूरी तरह करवट लेने लगा है। सुबह की ओस और रात की ठंडी हवा ने सर्दी की दस्तक का एहसास करा दिया है। प्रदेश के उत्तरी और दक्षिणी जिलों में तापमान में गिरावट देखी जा रही है। मध्य छत्तीसगढ़ में भी दिन के तापमान में थोड़ी सी गिरावट दर्ज की गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को प्रदेश में मौसम की स्थिति सामान्य रहने की संभावना है। कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। इसके आलावा प्रदेश भर में तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है।

रायपुर का मौसम

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार को राजधानी रायपुर का तापमान सामान्य रहने की संभावना है। दिन के समय हल्की गर्मी और उमस के कारण लोगों को थोड़ी परेशानी हो सकती है। हालांकि रात के तापमान में गिरावट होने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में रात के तापमान में गिरावट शुरू होगी और सर्द हवाएं असर दिखाने लगेंगी। दिनभर मौसम सामान्य बना रहा, लेकिन धूप अब पहले जैसी तीखी नहीं रही। हल्के बादलों और ठंडी हवाओं ने दिन को सुहावना बनाए रखा। शाम होते ही हवा में ठंडक घुलने लगी, जिससे लोगों को उमस से राहत मिली। ग्रामीण इलाकों में पत्तों पर जमी ओस की बूंदें अब रोज सुबह की नई तस्वीर बन चुकी हैं।

बिलासपुर का हाल

बिलासपुर में सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.2 डिग्री कम रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 1.7 डिग्री अधिक रहा।

मौसम विशेषज्ञ अब्दुल सिराज खान के अनुसार, मानसून अब विदाई की ओर है और उत्तर दिशा से आ रही ठंडी हवाएं तापमान में गिरावट का संकेत दे रही है। 15 अक्टूबर से पहले मानसून के विदाई का अनुमान है। अक्टूबर के मध्य तक न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की कमी संभव है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Chhattisgarh Sand Smuggling Murder | BJP Leader Burnt Alive

June 19, 2026

23 जून को होगी साय कैबिनेट बैठक:मंत्रालय में कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर, वित्त-स्वास्थ्य, कृषि और बुनियादी ढांचे के बिंदुओं पर होगी चर्चा

June 19, 2026

उमेश पटेल बोले- बढ़ी हुई बिजली दरें वापस ले सरकार:जशपुर में कहा- स्मार्ट मीटरों को हटाया जाए, UP गवर्नमेंट वापस ले चुकी है योजना

June 19, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074676
Views Today : 97
Views Last 7 days : 5585
Views Last 30 days : 9741
Total views : 102734
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.