Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में झमाझम, IMD ने जारी किया रायपुर-दुर्ग संभाग में भारी बारिश का अलर्ट
Breaking News

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में झमाझम, IMD ने जारी किया रायपुर-दुर्ग संभाग में भारी बारिश का अलर्ट

By adminSeptember 27, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
26 09 2025 up weather update
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ में एक बार फिर झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया है। पिछले दो दिनों से रायपुर बिलासपुर समेत प्रदेश के अधिकांश इलाकों में बारिश हो रही है। वहीं मौसम विभाग की ओर से शुक्रवार को प्रदेश के अधिकांश में भी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

Publish Date: Fri, 26 Sep 2025 07:51:43 AM (IST)

Updated Date: Fri, 26 Sep 2025 08:04:04 AM (IST)

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में झमाझम, IMD ने जारी किया रायपुर-दुर्ग संभाग में भारी बारिश का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट (सांकेतिक फोटो)

HighLights

  1. प्रदेश के अधिकांश इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट
  2. पिछले 24 घंटों में रायपुर, दुर्ग और बस्तर में भारी बारिश
  3. राजधानी में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर: बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तंत्र का असर अब छत्तीसगढ़ पर दिखने जा रहा है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए बताया कि प्रदेश में शुक्रवार को अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी।

वहीं रायपुर और दुर्ग संभाग के जिलों सहित इससे लगे बिलासपुर संभाग के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश की संभावना जताई गई है। भारी बारिश का मुख्यतः मध्य छत्तीसगढ़ के दक्षिण भाग, रायपुर और दुर्ग संभाग के जिले तथा इससे लगे बिलासपुर संभाग के जिले संभावित है।

अलर्ट जारी

प्रदेश में शुक्रवार को अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात होने तथा भारी बारिश होने की संभावना है। पिछले 24 घंटों में रायपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग के कई हिस्सों में भारी से अति भारी बारिश दर्ज की गई। जगदलपुर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि बिलासपुर में अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

ऊपरी हवा का चक्रीय परिसंचरण सक्रिय

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी, दक्षिण ओडिशा और उत्तर आंध्र प्रदेश तट के ऊपर ऊपरी हवा का चक्रीय परिसंचरण सक्रिय है, जो लगभग 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक फैला हुआ है।

इसके अलावा पूर्व-मध्य और उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी में भी चक्रीय परिसंचरण बना हुआ है, जिसके प्रभाव से अगले 24 घंटों में उत्तर बंगाल की खाड़ी में निम्न दाब का क्षेत्र बनने की संभावना है। यह सिस्टम 26 सितंबर तक और प्रबल होकर अवदाब के रूप में तब्दील हो सकता है और 27 सितंबर को दक्षिण ओडिशा व उत्तर आंध्र प्रदेश तट से टकरा सकता है।

मुख्य बारिश आंकड़े (मिमी में)

  • गोबरा नवापारा 140 मिमी
  • पंडरिया 140 मिमी
  • आरंग 130मिमी
  • पाटन 110 मिमी
  • मंदिर हसौदा 110 मिमी
  • गोंडरदेही 110 मिमी
  • बालौद 110 मिमी
  • मोहला 110 मिमी
  • बलौदाबाजार 110 मिमी
  • खड़गांव 100 मिमी
  • सिमगा 90 मिमी
  • डौंडी 90 मिमी
  • पखांजूर 90 मिमी
  • गुरुर 90 मिमी
  • रायपुर एयरपोर्ट 80 मिमी
  • महासमुद 80 मिमी
  • पिथौरा 80 मिमी

यह भी पढ़ें- जेल में बंद कैदी ने पेशाब नली में डाला 9cm लंबा पेंसिल, डॉक्टरों ने 3 घंटे के ऑपरेशन के बाद निकाला

यह है राजधानी की स्थिति

26 सितंबर को आसमान सामान्यतः मेघमय रहेगा। गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी, दक्षिण उड़ीसा तट तथा उत्तर आंध्र प्रदेश तट के ऊपर स्थित है और यह 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

आरटीई फीस में बढ़ोत्तरी नहीं होने पर आज स्कूल बंद:प्रायवेट स्कूलों में लगा ताला, एसोसिएशन के आह्वान पर स्कूल हुए एकजुट; पदाधिकारी बोले मांग पूरी नहीं होने तक असहयोग आंदोलन रहेगा जारी

April 18, 2026

सरगुजिहा बोलने वाले बच्चे को मिला फ्री एडमिशन:बचपन प्ले स्कूल में दाखिला, एडमिशन नहीं देने वाले स्कूल को DEO का नोटिस

April 18, 2026

बालोद में पिकअप पलटने से एक की मौत,17 घायल:धमतरी से 35 लोग चौथिया लेकर जा रहे थे,3 महीने पहले खरीदी पिकअप,नशे में था ड्राइवर

April 18, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

067729
Views Today : 67
Views Last 7 days : 972
Views Last 30 days : 4008
Total views : 88659
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.