Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » CG Weather Update: उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में शीतलहर का अलर्ट, रात के तापमान में गिरावट से बढ़ेगी ठिठुरन
Breaking News

CG Weather Update: उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में शीतलहर का अलर्ट, रात के तापमान में गिरावट से बढ़ेगी ठिठुरन

By adminDecember 14, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
14 12 2025 weather news 5 1765144113239
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


CG Weather: प्रदेश में ठंड लगातार बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार कुछ जिलों में शीतलहर चलने की संभावना है। वहीं आने वाले 2-3 दिनों में रात के तापमान में गिरावट होने की संभावना है। जिससे ठिठुरन और बढ़ेगी। वहीं बदलते मौसम के साथ बीमारियां भी बढ़ रही हैं।

Publish Date: Sun, 14 Dec 2025 06:58:56 AM (IST)

Updated Date: Sun, 14 Dec 2025 07:02:42 AM (IST)

CG Weather Update: उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में शीतलहर का अलर्ट, रात के तापमान में गिरावट से बढ़ेगी ठिठुरन
तापमान में गिरावट की संभावना

HighLights

  1. न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट की संभावना
  2. प्रदेश में दुर्ग में अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
  3. सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड हुआ

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर: छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज शुष्क बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अगले तीन दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। हालांकि 14 दिसंबर के बाद पूरे प्रदेश में शीतलहर की स्थिति में धीरे-धीरे कमी आने की संभावना जताई गई है।

राजधानी रायपुर में रविवार को अधिकतम तापमान 29.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.2 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.7 डिग्री कम है। सुबह 8:30 बजे आद्र्रता 85 प्रतिशत और शाम 5:30 बजे 51 प्रतिशत दर्ज की गई। शहर में हवा की गति औसतन 2 किमी प्रति घंटा रही और वर्षा नहीं हुई।

प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी ठंड का असर देखा गया। दुर्ग में अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे अधिक रहा। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकार्ड किया गया। माना एयरपोर्ट पर न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री, बिलासपुर में 11.8 डिग्री, पेंड्रारोड में 7.8 डिग्री और जगदलपुर में 9.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आज का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार मध्य छत्तीसगढ़ के एक-दो क्षेत्रों में शीतलहर की स्थिति बनी रही। प्रदेश में कहीं भी वर्षा दर्ज नहीं की गई। आगामी 24 घंटों में प्रदेश का मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इसके साथ ही कुछ जिलों के एक-दो स्थानों पर शीतलहर चलने की चेतावनी भी जारी की गई है।

रायपुर शहर के लिए स्थानीय पूर्वानुमान के अनुसार 14 दिसंबर को आसमान आंशिक रूप से साफ रह सकता है। अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने नागरिकों को सुबह और रात के समय ठंड से बचाव के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी है।

यह भी पढ़ें- MP Weather Update: भोपाल, इंदौर सहित प्रदेश के कई शहरों में ठिठुरन बरकरार, नहीं मिलेगी कड़ाके की ठंड से राहत

बिलासपुर में फिर बढ़ेगी ठंड

आने वाले एक से दो दिनों में एक बार फिर ठंड अपने पूरे सबाब पर आने वाला है। हालाकि अभी ठंड कुछ कम हुई है, लेकिन आने वाले एक से दो दिन में फिर से शीतलहर के साथ कड़ाके की ठंड पड़ेगी। जिसने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ाकर रख दी है। इस ठंड में लोगों के बीमार होने की आशंका बढ़ गई है। खासकर बच्चें और वैसे लोग जिनका रोग प्रतिरोधक क्षमता कम है, वे ठंड के चपेट में सकते है। ऐसे में ठंड को लेकर सावधानी बरतने की हिदायत स्वास्थ्य विभाग ने दी है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

कार पेड़ से टकराई, 7 व्यापारी घायल:धमतरी में हादसा, गंभीर घायलों को रायपुर रेफर किया गया

June 25, 2026

Durg Police Arrest Youth with Banned Alprazolam Drugs

June 25, 2026

मितानिनों का मानदेय वृद्धि,संविलियन की मांग को लेकर प्रदर्शन:कोरबा सहित छत्तीसगढ़ में एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन, मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन जारी रखने का अल्टीमेटम

June 25, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

075546
Views Today : 914
Views Last 7 days : 2811
Views Last 30 days : 10773
Total views : 105381
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.