Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » CG liquor Scam: ED के बाद अब EOW की गिरफ्त में चैतन्य बघेल, 13 दिन होगी पूछताछ
Breaking News

CG liquor Scam: ED के बाद अब EOW की गिरफ्त में चैतन्य बघेल, 13 दिन होगी पूछताछ

By adminSeptember 27, 2025No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
25 09 2025 chaitnya bhaghel eow 2025925 9720
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को ईडी ने रिमांड पर लिया है। ईओडब्ल्यू ने अपने यहां दर्ज केस में चैतन्य को पूछताछ के लिए 13 दिन की रिमांड पर गिरफ्तार किया है।

Publish Date: Thu, 25 Sep 2025 09:02:08 AM (IST)

Updated Date: Thu, 25 Sep 2025 09:07:35 AM (IST)

CG liquor Scam: ED के बाद अब EOW की गिरफ्त में चैतन्य बघेल, 13 दिन होगी पूछताछ
कड़ी सुरक्षा में कोर्ट में लाए गए चैतन्य बघेल

HighLights

  1. ईओडब्ल्यू ने चैतन्य को गिरफ्तार कर 6 अक्टूबर तक रिमांड पर लिया
  2. अनवर ढेबर के करीबी दीपेन चावड़ा शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार
  3. कवासी लखमा के करीबी शराब कारोबारी अवधेश यादव गिरफ्तार

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया,रायपुर: शराब घोटाले में ईडी की गिरफ्त में आकर रायपुर जेल में बंद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की मुश्किले बढ़ गई है। बुधवार को ईओडब्ल्यू ने अपने यहां दर्ज केस में चैतन्य को गिरफ्तार कर पूछताछ के लिए 13 दिन यानि छह अक्टूबर तक की पुलिस रिमांड पर लिया है।

चैतन्य को गिरफ्तार करने जांच एजेंसी ने विशेष कोर्ट में प्रोडेक्शन वारंट आवेदन लगाया था, जिस पर सुनवाई हुई। इस दौरान चैतन्य को जेल से कोर्ट लाया गया। गिरफ्तारी की कार्रवाई के बाद जांच एजेंसी ने मामले में पूछताछ करने रिमांड पर लेने कोर्ट में आवेदन लगाया। दोनों पक्षों की बहस के बाद कोर्ट ने छह अक्टूबर तक चैतन्य को ईओडब्ल्यू को सौंपने का आदेश दिया।

कड़ी सुरक्षा में लाया गया कोर्ट

चैतन्य बघेल को कड़ी सुरक्षा के बीच रायपुर जेल से कोर्ट लाया गया। पहले भी ईओडब्ल्यू ने उनकी गिरफ्तारी के लिए प्रोडक्शन वारंट मांगा था, लेकिन उस समय चैतन्य के वकील ने हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल कर दी थी। हाईकोर्ट ने इसे विशेष कोर्ट में सुनवाई योग्य बताया। बाद में स्पेशल कोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका रद कर दी।

ईडी ने गिरफ्तार कर भेजा था जेल

ईडी ने 18 जुलाई 2025 को चैतन्य बघेल को मनी लाड्रिंग केस में गिरफ्तार किया था। उन पर आरोप है कि 3,200 करोड़ रुपये के शराब घोटाले से उन्हें 16.70 करोड़ रूपए मिले थे। इस रकम को रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स में इन्वेस्ट किया गया और फिर फर्जी निवेश और लेन-देन दिखाकर काले धन को सफेद बनाने की कोशिश की गई।

ढेबर का करीबी दीपेन चावड़ा 29 तक रिमांड पर, होगी पूछताछ

रायपुर जेल में बंद अनवर ढेबर के करीबी सहयोगी दीपेन चावड़ा को ईओडब्ल्यू ने शराब घोटाले में भी शामिल होने पर गिरफ्तार कर लिया। पखवाड़े भर पहले जांच एजेंसी ने कस्टम मिलिंग घोटाला मामले में दीपेन चावड़ा को गिरफ्तार कर विशेष अदालत में पेशकर सात दिन की पुलिस रिमांड पर लेने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया था। पिछले दिनों गिरफ्तार किए गए पूर्व आइएएएस निरंजन दास समेत नितेश व यश पुरोहित से पूछताछ

के दौरान दीपेन चावड़ा का नाम सामने आया। इसके बाद जांच एजेंसी ने दीपेन को गिरफ्तार कर 29 सितंबर तक पुलिस रिमांड पर लिया है। अब दीपेन से घोटाले के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जाएगी।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में दिव्यांगों के नाम पर 1,000 करोड़ का भ्रष्टाचार, High Court ने CBI को दिए जांच के आदेश

लखमा के करीबी अवधेश यादव की होगी गिरफ्तारी

शराब घोटाले की जांच में जुटी ईओडब्ल्यू अब जेल में बंद पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा के करीबी शराब कारोबारी अवधेश यादव को गिरफ्तार करने की तैयारी की है। अवधेश पर बस्तर के सात जिलों में अवैध शराब बेचकर करोड़ों रुपये की कमाई करने के आरोप है।

पिछले दिनों ईओडब्ल्यू की टीम ने रायपुर समेत झारखंड के पलामू और बिहार के औरंगाबाद जिले में अवधेश के ठिकानों पर छापामार कार्रवाई की थी। वहां से घोटाले से जुड़े अहम दस्तावेज, मोबाइल, इलेक्ट्रानिक उपकरण आदि जब्त किए गए है। अवधेश से लगातार एजेंसी के अधिकारी पूछताछ कर शराब सिंडिकेट में शामिल लोगों के बारे में जानकारी ले रहे है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

जिला बदर डीजल चोरी का सरगना नवीन कश्यप गिरफ्तार:गैंग के तीन सदस्य पकड़े गए, पहले 12 जा चुके हैं जेल; दो स्कॉर्पियो जब्त

June 2, 2026

बिलासपुर जीआरपी ने ट्रेन में चोर को दबोचा:पिट्ठू बैग से लैपटॉप-टैबलेट चोरी, 56 हजार का सामान बरामद

June 2, 2026

तहसीलदार-नायब तहसीलदार हड़ताल पर, तहसीलों में कामकाज ठप:भाजपा विधायक की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े, विधायक ने अब तक नहीं दी गिरफ्तारी

June 2, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072755
Views Today : 31
Views Last 7 days : 1670
Views Last 30 days : 5670
Total views : 96278
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.