Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » CG Liquor Scam: शराब घोटाले के 28 आरोपी अधिकारी EOW कोर्ट में पेश, सुप्रीम कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत पर हुई रिहाई
Breaking News

CG Liquor Scam: शराब घोटाले के 28 आरोपी अधिकारी EOW कोर्ट में पेश, सुप्रीम कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत पर हुई रिहाई

By adminSeptember 28, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
23 09 2025 cg liquor scam update
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


CG Liquor Scam: छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाले में आरोपी 28 अधिकारियों को मंगलवार को EOW की विशेष अदालत में पेश किया गया। सुप्रीम कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत के आधार पर, सभी अधिकारियों ने एक-एक लाख रुपये का जमानत-पट्टा जमा कर जमानत प्राप्त कर ली। यह कार्रवाई प्रदेश के बड़े आर्थिक घोटालों में से एक है, जिसकी जांच EOW कर रही है।

By Deepak Shukla

Publish Date: Tue, 23 Sep 2025 02:00:19 PM (IST)

Updated Date: Tue, 23 Sep 2025 02:00:19 PM (IST)

CG Liquor Scam: शराब घोटाले के 28 आरोपी अधिकारी EOW कोर्ट में पेश, सुप्रीम कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत पर हुई रिहाई
शराब घोटाले के 28 आरोपी अधिकारी EOW कोर्ट में हुए पेश

HighLights

  1. 28 आरोपी अधिकारी EOW कोर्ट में पेश।
  2. सुप्रीम कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत पर रिहाई।
  3. आरोपियों ने 1-1 लाख जमानत पट्टा जमा किया।

नई दुनिया, रायपुर: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। घोटाले के आरोपी 28 अधिकारियों को मंगलवार को EOW की विशेष अदालत में पेश किया गया। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के मुताबिक सभी अधिकारी अग्रिम जमानत के कागजात लेकर कोर्ट पहुंचे थे। कोर्ट में 1-1 लाख रुपए का जमानत पट्टा जमा करने पर उन्हें जमानत मिल गई।

naidunia_image

जमानतदारों के साथ अदालत पहुंचे आरोपी

सभी आरोपी अधिकारी अपने-अपने जमानतदारों के साथ अदालत पहुंचे थे। इससे पहले, सुप्रीम कोर्ट ने इन्हें गिरफ्तारी से राहत देते हुए अग्रिम जमानत दी थी। गौरतलब है कि यह मामला प्रदेश के सबसे बड़े आर्थिक घोटालों में से एक माना जा रहा है, जिसकी जांच EOW कर रही है।

शराब घोटाला क्या है?

ED के मुताबिक छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के शासनकाल के दौरान साल 2019 से 2022 तक लाइसेंसी शराब दुकानों पर डुप्लिकेट होलोग्राम लगाकर बड़ी मात्रा में अवैध शराब बेची जाती थी, जिसके चलते छत्तीसगढ़ के राजस्व विभाग को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ था। उस दौरान शराब को स्कैनिंग से बचाने के लिए नकली होलोग्राम भी लगाया जाता था, ताकि वह किसी की पकड़ में न आ सके।

इस होलोग्राम को बनाने के लिए घोटाले में संलिप्त लोगों ने उत्तर प्रदेश के नोएडा में होलोग्राफी का काम करने वाली प्रिज्म होलोग्राफी सिक्योरिटी फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को टेंडर दिया था। ईडी ने अपनी जांच के बाद यह बताया है कि यह कंपनी होलोग्राम बनाने के लिए पात्र नहीं थी, फिर भी नियमों में संशोधन करके यह टेंडर उसी कंपनी को दे दिया गया था।

टेंडर दिलाने के एवज में कंपनी के मालिक विधु गुप्ता से भारी कमीशन लिया गया था। यह जानकारी सामने आने के बाद जब कंपनी के मालिक विधु गुप्ता को ईडी ने गिरफ्तार किया तो उसने कांग्रेस सरकार में सीएसएमसीएल में एमडी अरुणपति त्रिपाठी, होटल कारोबारी अनवर ढेबर और अनिल टुटेजा का नाम लिया।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

CGBSE 10th & 12th Supplementary Exams Start July 8, 2026

June 2, 2026

जिला बदर डीजल चोरी का सरगना नवीन कश्यप गिरफ्तार:गैंग के तीन सदस्य पकड़े गए, पहले 12 जा चुके हैं जेल; दो स्कॉर्पियो जब्त

June 2, 2026

बिलासपुर जीआरपी ने ट्रेन में चोर को दबोचा:पिट्ठू बैग से लैपटॉप-टैबलेट चोरी, 56 हजार का सामान बरामद

June 2, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072758
Views Today : 34
Views Last 7 days : 1673
Views Last 30 days : 5673
Total views : 96281
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.