Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » CG DMF Scam: ईडी की जांच के घेरे में पूर्व कलेक्टर, सप्लायरों से हो रही पूछताछ
Breaking News

CG DMF Scam: ईडी की जांच के घेरे में पूर्व कलेक्टर, सप्लायरों से हो रही पूछताछ

By adminOctober 13, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
12 10 2025 dmf scam ed 20251012 94225
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़ के डीएमएफ घोटाला मामले में पूर्व कलेक्टर अब ईडी की जांच के घेरे में आ गए हैं। वहीं जांच एजेंसी को डीएमएफ घोटाले में शामिल करीब 12 से अधिक सप्लायरों के जिला अधिकारियों से मिलीभगत के सबूत मिले हैं। इस आधार पर ईडी जांच के उन स्पलायरों से भी पूछताछ कर रही है।

Publish Date: Sun, 12 Oct 2025 09:36:50 AM (IST)

Updated Date: Sun, 12 Oct 2025 09:43:18 AM (IST)

CG DMF Scam: ईडी की जांच के घेरे में पूर्व कलेक्टर, सप्लायरों से हो रही पूछताछ
डीएमएफ घोटाला मामले में पूर्व कलेक्टरों की भूमिका भी जांच के दायरे में

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया,रायपुर: 575 करोड़ के डीएमएफ (जिला खनिज न्यास) घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जांच की रफ्तार बढ़ाई है। करोड़ों रुपये के इस फंड के दुरुपयोग को लेकर कई अहम दस्तावेज ईडी के हाथ लगे हैं। इनमें ऐसे फैसले और भुगतान की जानकारियां शामिल हैं, जिन्हें जिला स्तर पर मंजूरी दी गई थी। लिहाजा अब पूर्व कलेक्टरों की भूमिका भी जांच के दायरे में आ गई है।

जांच एजेंसी के सूत्रों के मुताबिक डीएमएफ फंड से बिना टेंडर के काम आवंटन, तय दर से अधिक मूल्य पर सामग्री की आपूर्ति, अधूरे कार्यों का भुगतान और फर्जी बिलों के आधार पर लेन-देन जैसे गंभीर अनियमितताओं के साक्ष्य मिले हैं। चूंकि डीएमएफ की निगरानी जिला कलेक्टरों के अधीन होती है, इसलिए उनकी जवाबदेही भी तय हो सकती है।

ईडी की जांच का सबसे ज्यादा असर उन सप्लायरों पर पड़ा है जिन्होंने कथित तौर पर अपात्र ठेके लिए या बिना काम किए भुगतान उठाया। कई सप्लायर को समन भेजकर पूछताछ की जा रही है। मोबाइल चैट, बैंक ट्रांजैक्शन और ईमेल रिकॉर्ड के आधार पर उनकी भूमिका की गहराई से जांच हो रही है।

सप्लायरों की अफसरों से मिलीभगत

जांच एजेंसी को डीएमएफ घोटाले में शामिल करीब 12 से अधिक सप्लायरों के जिला अधिकारियों से मिलीभगत के सबूत मिले हैं। इसके आधार पर सप्लायरों से पूछताछ चल रही है। शक है कि इस घोटाले में राजनीतिक और प्रशासनिक गठजोड़ की भी अहम भूमिका रही है। आने वाले दिनों में कुछ बड़े नामों पर शिकंजा कसने की पूरी संभावना है।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ के 3 जिलों के किसानों को मिलेगा पीएम धन्य-धान्य और दलहन आत्मनिर्भरता योजना का लाभ

ये है घोटाले के आरोपी

निलंबित आइएएस रानू साहू, आदिवासी विभाग की सहायक आयुक्त रही माया वारियर, कारोबारी सूर्यकांत तिवारी, उपसचिव रही सौम्या चौरसिया,मनोज द्विवेदी,कोरबा डीएनएफ की तत्कालीन नोडल अधिकारी भरोसा राम ठाकुर, तत्कालीन जनपद सीईओ भुनेश्वर सिंह राज, राधेश्याम मिर्झा,वीरेंद्र कुमार राठौर को गिरफ्तार किया गया था, जबकि संजय शेंडे, ऋषभ सोनी और राकेश कुमार शुक्ला फिलहाल गिरफ्त से बाहर हैं।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

रायगढ़ में शादी का वादा कर युवती से रेप:मेट्रिमोनियल साइट पर हुई जान-पहचान, खुद को रेलवे का जेई बताया, रायपुर से आरोपी गिरफ्तार

April 27, 2026

रायपुर नगर निगम की विशेष सामान्य सभा आज:विपक्ष बोला- जल संकट, सड़क और पेंशन जैसे मुद्दों पर क्यों नहीं बुलाई बैठक

April 27, 2026

सरगुजा में लू के थपेड़े,अधिकतम तापमान 42 डिग्री के करीब:रविवार रहा सर्वाधिक गर्म, मौसम विभाग ने जारी किया हीट वेव का अलर्ट

April 27, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

068890
Views Today : 42
Views Last 7 days : 957
Views Last 30 days : 4071
Total views : 89873
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.