Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » CG में सिपाही ने स्विमिंग पूल में लगाई जंप, फर्श से टकराया सिर और टूट गई गर्दन की हड्डी… दर्दनाक मौत का पीएम रिपोर्ट में खुला राज
Breaking News

CG में सिपाही ने स्विमिंग पूल में लगाई जंप, फर्श से टकराया सिर और टूट गई गर्दन की हड्डी… दर्दनाक मौत का पीएम रिपोर्ट में खुला राज

By adminMay 18, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
17 05 2026 cg police constable dies
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। माना थाने में तैनात सिपाही रमाकांत सिंह की VIP रोड स्थित पुजारी फार्म हाउस के स्विमिंग पूल में हुई मौत के मामले में पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से बड़ा खुलासा हुआ है। शुरुआती जांच में इसे सामान्य डूबने का मामला माना जा रहा था, लेकिन शनिवार को आई शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में मौत की असली वजह सामने आ गई।

रिपोर्ट के मुताबिक सिपाही रमाकांत सिंह ने स्विमिंग पूल में जंप लगाया था। इसी दौरान उनका सिर सीधे पूल के फर्श से टकरा गया, जिससे गर्दन की हड्डी टूट गई। गंभीर चोट लगने के बाद वह पानी के भीतर ही बेहोश हो गए और बाहर नहीं निकल सके।

साथी समझते रहे मजाक

घटना के दौरान मौजूद साथी काफी देर तक यह समझते रहे कि रमाकांत मजाक कर रहे हैं या लुका-छिपी खेल रहे हैं। जब काफी समय तक वह पानी से बाहर नहीं आए तो उन्हें बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।

बताया जा रहा है कि ड्यूटी खत्म होने के बाद रमाकांत अपने एक साथी पुलिसकर्मी और अन्य लोगों के साथ फार्म हाउस में पिकनिक मनाने पहुंचे थे। हादसे के बाद पूरे पुलिस महकमे में शोक का माहौल है।

फार्म हाउस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

घटना के बाद फार्म हाउस की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। जानकारी के अनुसार अब तक फार्म हाउस संचालकों से पूछताछ नहीं की गई है। यह भी सवाल उठ रहा है कि बिना सुरक्षा गार्ड के स्विमिंग पूल संचालन की अनुमति कैसे दी गई।

पुलिस अब पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। फार्म हाउस में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और घटना के समय मौजूद लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

स्विमिंग जानने के बावजूद हुआ हादसा

रमाकांत सिंह को स्विमिंग आती थी, इसलिए उनकी मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हादसा केवल जंप के दौरान संतुलन बिगड़ने से हुआ या इसके पीछे कोई अन्य वजह भी थी।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गर्दन की हड्डी टूटने की पुष्टि हुई है। फिलहाल मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।

गृहग्राम में हुआ अंतिम संस्कार

शनिवार को बेमेतरा जिले स्थित उनके गृह ग्राम में पूरे सम्मान के साथ सिपाही रमाकांत सिंह का अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम विदाई के दौरान स्वजन और साथी पुलिसकर्मियों की आंखें नम हो गईं।

रमाकांत अपने पीछे पत्नी, 10 साल की बेटी और पांच साल के बेटे को छोड़ गए हैं। परिवार का सहारा अचानक छिन जाने से गांव में भी शोक का माहौल बना हुआ है।

तनाव में रहने की भी चर्चा

साथी पुलिसकर्मियों के अनुसार रमाकांत सिंह को चार दिन पहले किसी कारण से पेट्रोलिंग ड्यूटी से हटाया गया था। बताया जा रहा है कि उन्हें इसकी स्पष्ट वजह नहीं बताई गई थी, जिसके चलते वह मानसिक तनाव में थे। इस संबंध में पुलिस अधिकारियों ने कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

मामले की जांच शुरू कर दी गई है। साक्ष्य जुटाए गए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर फार्म हाउस संचालक के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।

– मनीषा ठाकुर रावटे, एसपी, रायपुर ग्रामीण



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

साइबर ठगों के स्लीपर सेल का भंडाफोड़, म्यूल अकाउंट सिंडिकेट के 3 आरोपी दबोचे, देशभर में दर्ज हैं 60 से अधिक शिकायतें

May 18, 2026

साड़ी बेचने की आड़ में चोरी करने वाला झारखंड का शातिर गिरोह बिलासपुर से गिरफ्तार, छह सदस्य धरे गए

May 18, 2026

बिलासपुर में प्रेमिका से मिलने आए युवक ने रची थी खौफनाक साजिश, चलती गाड़ियों पर पत्थर मारकर ली थी जान, 2 गिरफ्तार

May 18, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13783/159
samvad add RO. Nu. 13783/159
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

070858
Views Today : 66
Views Last 7 days : 1635
Views Last 30 days : 4005
Total views : 92597
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.