Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » CG में अब आग उगलेगा आसमान, IMD ने दी प्रचंड गर्मी और लू की चेतावनी; अगले दो दिनों में 45 डिग्री पार होगा तापमान
Breaking News

CG में अब आग उगलेगा आसमान, IMD ने दी प्रचंड गर्मी और लू की चेतावनी; अगले दो दिनों में 45 डिग्री पार होगा तापमान

By adminApril 12, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
11 04 2026 bilaspur mausam update imd alert
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर: शहर में मौसम (CG Weather Udpate) ने अब पूरी तरह करवट ले ली है और राहत भरे दिन खत्म होने की ओर हैं। शुक्रवार को दिनभर शुष्क मौसम और तेज धूप ने साफ संकेत दे दिए कि आने वाले दिनों में गर्मी तेजी (Heat Waves) से बढ़ेगी। मौसम विभाग (IMD ALert) ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि 11 अप्रैल से तापमान में लगातार वृद्धि शुरू होगी और 13 अप्रैल के बाद गर्मी प्रचंड रूप ले सकती है।

तेज धूप और गर्म हवाओं से बढ़ी परेशानी

शुक्रवार को बिलासपुर में मौसम (Aaj Ka Mausam) पूरी तरह बदला हुआ नजर आया। आसमान साफ रहा और सूर्य की तेज किरणों ने गर्मी का असर बढ़ा दिया। दोपहर के समय गर्म हवा और तेज धूप के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। अधिकांश लोग छाता, स्कार्फ और पानी की बोतल लेकर ही घर से बाहर निकले।

शहर के चौक-चौराहों पर शीतल पेय, जूस और ठंडे पानी की दुकानों पर भीड़ बढ़ गई, जबकि दोपहर के समय सड़कों पर आवाजाही कम दिखाई दी। रात में भी गर्मी का असर बना रहा, जिससे लोग छत, बालकनी और सड़कों पर टहलते नजर आए।

11 अप्रैल से बढ़ेगा तापमान, 45 डिग्री तक पहुंचेगा पारा

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का असर अब कमजोर पड़ रहा है, जिससे शुष्क और गर्म हवाएं सक्रिय हो रही हैं। 11 अप्रैल से तापमान में तीन से पांच डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है। अगले पांच दिनों में तापमान में लगातार वृद्धि दर्ज की जाएगी।

13 अप्रैल के बाद गर्मी और तीखी हो जाएगी, जिससे लू जैसे हालात बनने की संभावना है। बिलासपुर में तापमान 42 से 45 डिग्री तक पहुंच सकता है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने सतर्क रहने की सलाह दी है।

बदल रही है शहर की दिनचर्या

तेज गर्मी का असर अब शहर की दिनचर्या पर भी दिखने लगा है। दोपहर के समय बाजारों में भीड़ कम हो रही है, जबकि सुबह और शाम को लोगों की आवाजाही बढ़ गई है। छाता, स्कार्फ और पानी की बोतल अब लोगों के लिए जरूरी सामान बन गए हैं।

जूस और शीतल पेय की दुकानों पर ग्राहकों की संख्या बढ़ रही है। वहीं, रात के समय लोग घरों से बाहर निकलकर ठंडक तलाशते नजर आ रहे हैं।

ऐसे रखें खुद को सुरक्षित

विशेषज्ञों ने गर्मी और लू से बचाव के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी है। दोपहर 12 से 3 बजे के बीच घर से बाहर निकलने से बचें। पर्याप्त मात्रा में पानी, छाछ और नींबू पानी का सेवन करें। हल्के और ढीले कपड़े पहनें तथा सिर को ढककर रखें।

धूप में लंबे समय तक रहने से बचें और विशेष रूप से बच्चों और बुजुर्गों का ध्यान रखें, ताकि लू और डिहाइड्रेशन से बचा जा सके।

प्रमुख शहरों का तापमान (डिग्री सेल्सियस)

शहर अधिकतम तापमान (°C) न्यूनतम तापमान (°C)
बिलासपुर 36.6 22.2
पेंड्रारोड 33.8 18.4
अंबिकापुर 32.6 15.8
माना 36.8 23.0
जगदलपुर 37.3 22.2



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

Nawa Raipur Textile Park: 235 Cr Investment, 4600 Jobs

June 27, 2026

स्कूलों के बाहर बिक रहा था तंबाकू-गुटखा:खमतराई, भनपुरी और गोगांव स्कूल के आसपास छापा,25 ठेले हटाए गए

June 27, 2026

बिलासपुर में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का अनोखा मॉडल:इस गांव में है चलती-फिरती पाठशाला, दीवारें बनीं 'ओपन क्लासरूम', बिना कोचिंग और किताबों के हो रही तैयारी

June 27, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

076694
Views Today : 650
Views Last 7 days : 4060
Views Last 30 days : 11865
Total views : 106865
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.