छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर में सेंट्रल जीएसटी (CGST) की टीम ने एमजी रोड स्थित ‘नवीन इंजीनियरिंग’ प्रतिष्ठान पर छापा मारा। सेंट्रल जीएसटी की टीम बुधवार को रायपुर से यहां पहुंची और नवीन इंजीनियरिंग में जांच शुरू की। गुरुवार को भी CGST
.
नवीन इंजीनियरिंग सरगुजा संभाग के सबसे प्रतिष्ठित और बड़े हैवी मशीन मैन्युफैक्चरिंग प्लांटों में से एक है। नवीन इंजीनियरिंग हैवी मशीनों का निर्माण करता है। साथ ही सरकारी विभागों को उपकरणों की सप्लाई भी की जाती है। कंपनी द्वारा “ज्वाय” इलेक्ट्रिक बाइक का भी निर्माण किया जाता है। कंपनी के द्वारा एग्रीकल्चर में उपयोग की जाने वाली मशीनें भी बनाई एवं बेची जाती हैं।

देर रात तक जारी रही जांच, दूसरे दिन भी खंगाले जा रहे दस्तावेज
टैक्स चोरी की आशंका पर छापेमारी जानकारी के मुताबिक, जीएसटी विभाग को लंबे समय से संस्थान में निर्मित होने वाली मशीनों की उत्पादन लागत को कागजों पर कम करके दिखाने की जानकारी मिली थी। आरोप है कि इस तकनीक के जरिए टैक्स चोरी की जा रही थी। बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी की आशंका पर छापेमारी की गई है। दूसरे दिन भी जीएसटी विभाग की जांच जारी है।
छापेमारी के दौरान जब मीडिया कर्मियों ने जीएसटी विभाग के अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश की, तो उन्होंने इसे एक “सामान्य प्रक्रिया” करार दिया। अधिकारियों का कहना है कि वे केवल टैक्स से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जानकारी एकत्र कर रहे हैं। हालांकि, जिस तरह से यह कार्रवाई घंटों तक चलती रही और रिकॉर्ड खंगाले गए हैं। फिलहाल दस्तावेजों का मिलान किया जा रहा है। जांच पूरी होने के बाद ही वे इस संबंध में कुछ बता सकेंगे।
<
