Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » CBSE National Basketball Championship concludes | सीबीएसई नेशनल बास्केटबॉल स्पर्धा संपन्न: तीन स्कूलों ने जीते खिताब; अंडर-14 सेंट्रल एकेडमी, अंडर-17 डीपीएस, अंडर-19 युगांतर स्कूल विजेता – Rajnandgaon News
Breaking News

CBSE National Basketball Championship concludes | सीबीएसई नेशनल बास्केटबॉल स्पर्धा संपन्न: तीन स्कूलों ने जीते खिताब; अंडर-14 सेंट्रल एकेडमी, अंडर-17 डीपीएस, अंडर-19 युगांतर स्कूल विजेता – Rajnandgaon News

By adminOctober 12, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
108b3039 35f0 4165 9a11 ebce7b72c00d 1760233487457
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


राजनांदगांव में आयोजित सीबीएसई नेशनल बास्केटबॉल स्पर्धा का समापन हो गया है। इसमें अंडर-14 वर्ग में सेंट्रल एकेडमी राजस्थान, अंडर-17 में दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) राजनांदगांव और अंडर-19 में युगांतर स्कूल राजनांदगांव ने खिताब जीते। यह स्पर्धा 5 से 1

.

अंडर-17 बालक वर्ग के फाइनल में दिल्ली पब्लिक स्कूल राजनांदगांव ने द वेलामल इंटरनेशनल स्कूल तमिलनाडु को 50-40 अंकों से हराकर खिताब अपने नाम किया। इस वर्ग में दिल्ली पब्लिक स्कूल बेंगलुरु फर्स्ट रनरअप और नेहरू वर्ल्ड स्कूल गाजियाबाद यूपी सेकेंड रनरअप रहा।

cb03dec2 86cd 43da a005 015704426443 1760233487456

अलग-अलग वर्ग में खेले गए खिलाड़ियों का चयन

व्यक्तिगत पुरस्कारों में हिमांशु सिंह (डीपीएस राजनांदगांव) को मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर, कलवा राव (डीपीएस राजनांदगांव) को बेस्ट स्कोरर, कनिस्कर (द वेलामल इंटरनेशनल स्कूल तमिलनाडु) को बेस्ट डिफेंडर, अंश भाटिया को बेस्ट रिबाउंडर और शौर्य पांडेय (नेहरू वर्ल्ड स्कूल गाजियाबाद यूपी) को बेस्ट प्लेयर चुना गया।

अंडर-19 बालक वर्ग में युगांतर पब्लिक स्कूल राजनांदगांव ने दिल्ली पब्लिक स्कूल बेंगलुरु को 50-23 अंकों से हराकर खिताब जीता। इस वर्ग में सेंट अतुलानंद कॉन्वेंट स्कूल वाराणसी फर्स्ट रनरअप और द मान स्कूल दिल्ली सेकेंड रनरअप रहा। शुभम सिंह को मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर का पुरस्कार मिला।

38feb4d1 c6e2 4f63 9335 49faace89523 1760233487455

नए केंद्र के रूप में स्थापित हुआ DPS

इस सफल आयोजन के साथ डीपीएस राजनांदगांव ने खुद को खेल प्रतिभागियों के लिए एक नए केंद्र के रूप में स्थापित किया है। समापन समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व महापौर नरेश डाकलिया, सीबीएसई ऑब्जर्वर शैलेंद्र मोहन उपाध्याय, विनोद नायर, सीबीएसई टेक्निकल डेलिगेट कुलदीप हांडिया और अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव थे।

शाला के निदेशक सुनील जैन और प्राचार्या निर्मला सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की पूजा-अर्चना से हुआ। मुख्य अतिथि नरेश डाकलिया ने डीपीएस राजनांदगांव की शिक्षा और खेल के समन्वय की सराहना की।

उन्होंने कहा कि खेल केवल जीत-हार नहीं, बल्कि अनुशासन, परिश्रम और टीम भावना सिखाते हैं। प्राचार्या निर्मला सिंह ने खेलों को आधुनिक शिक्षा प्रणाली में समग्र व्यक्तित्व विकास का महत्वपूर्ण अंग बताया। विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। सीबीएसई ऑब्जर्वर का आभार व्यक्त किया गया।

ddbf7e6f 4ac3 40eb 8671 6e346ffe6df9 1760233487456



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

डॉक्टर पर मरीज के परिजनों से दुर्व्यवहार का लगा आरोप

April 26, 2026

मंडी उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा…7 हजार कैडिडेंट्स एब्सेंट रहे:रायगढ़ में 70 एग्जाम सेंटर, समय पर नहीं पहुंचने वालों को नहीं मिली एंट्री

April 26, 2026

राजनांदगांव में बर्थडे पार्टी में चाकू से हमला, युवक घायल:केक काटने के बाद पुरानी रंजिश को लेकर हुआ विवाद, लाठी-डंडों से पीटा, तीन गिरफ्तार

April 26, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13766/133
samvad add RO. Nu. 13766/133
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

068807
Views Today : 71
Views Last 7 days : 1023
Views Last 30 days : 4179
Total views : 89788
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.