Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Case filed against Chhattisgarh Kranti Sena officials and workers | छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के पदाधिकारी-कार्यकर्ताओं के खिलाफ केस दर्ज: अमित बघेल की गिरफ्तारी के विरोध में किया था प्रदर्शन, पुलिस करेगी मामले की जांच – Raipur News
Breaking News

Case filed against Chhattisgarh Kranti Sena officials and workers | छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के पदाधिकारी-कार्यकर्ताओं के खिलाफ केस दर्ज: अमित बघेल की गिरफ्तारी के विरोध में किया था प्रदर्शन, पुलिस करेगी मामले की जांच – Raipur News

By adminDecember 7, 2025No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
comp 321764928947 1765032802
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने एक और केस दर्ज किया है। बताया जा रहा है 5 दिसंबर को रायपुर में निकली छत्तीसगढ़ अस्मिता बचाव रैली की अनुमति नहीं ली गई थी। प्राइवेट कर्मी गणेश जायसवाल की शिकायत पर कार्रवाई हुई है।

.

शिकायत के बाद जोहार पार्टी के संचालक समेत कई कार्यकर्ताओं के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मामला आजाद थाना क्षेत्र का है। दरअसल रैली के दौरान पार्टी ने अमित बघेल की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन भी किया था। शिकायतकर्ता के मुताबिक, इस प्रदर्शन के कारण जाम की स्थिति बनी थी और राहगीरों को परेशानी हुई थी।

comp 301764925747 1765032819

अमित बघेल की गिरफ्तारी के बाद निकाली थी रैली

शिकायतकर्ता गणेश जायसवाल ने अपनी शिकायत में बताया कि 5 दिसंबर को पुलिस ने अमित बघेल को देवेंद्र नगर इलाके में हेट स्पीच के आरोप में गिरफ्तार किया था।

अमित बघेल की गिरफ्तार के बाद जय जोहार छत्तीसगढ पार्टी (छत्तीसगढिया सर्व समाज संगठन) के संचालक ललित बघेल, अनिल दुबे और अन्य लोगों ने छत्तीसगढ़ अस्मिता बचाव रैली का आयोजन किया।

इस आयोजन में छत्तीसगढिय़ा सर्व समाज संगठन के पदाधिकारी-कार्यकर्ता आजाद चौक स्थित गुरुघासीदास काम्पलेक्स आमापारा रायपुर मे इकट्ठा होकर राजभवन पहुंच कर ज्ञापन सौंपा जाना निर्धारित किया था।

लेकिन उक्त आयोजन की शासन प्रशासन से अनुमति नहीं ली गई और गुरुघासीदास काम्पलेक्स के पास इकट्‌ठा होकर राजभवन आने की कोशिश करने लगे। प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने रोका तो उन्होंने सड़कों में बैठकर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया।

comp 1 81764928458 1765032832

प्रदर्शन के कारण जाम की समस्या

प्रदर्शन के कारण दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक आजाद चौक से लेकर आमापारा तक पूरी तरह से जाम रहा और इस वजह राहगीरों को परेशानी का सामना उठाना पडा।

प्राइवेट कर्मी की शिकायत पर पुलिस ने जय जोहार छत्तीसगढ पार्टी (छत्तीसगढिय़ा सर्व समाज संगठन) के संचालक ललित बघेल, अनिल दुबे एवं अन्य के खिलाफ आजाद थाने में केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

comp 181764922855 1765032876

अब पढ़े अमित बघेल को क्यों किया गया गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति तोड़ने को लेकर 27 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के प्रमुख अमित बघेल ने अग्रसेन महाराज, सिंधी समाज के ईष्ट देवता झूलेलाल पर टिप्पणी की थी।

अमित बघेल के बयान के बाद अग्रवाल समाज और सिंधी समाज ने प्रदेशभर और देशभर में प्रदर्शन किया था।

10018793041762433477 1 1765032993

देशभर में अग्रवाल समाज और सिंधी समाज भड़का

अमित बघेल की आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद देशभर में अग्रवाल समाज और सिंधी समाज भड़क उठा था। रायपुर, रायगढ़ और सरगुजा समेत कई जिलों में समाज के लोगों ने विरोध जताते हुए FIR दर्ज करने की मांग की थी।

वहीं छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत के सलाहकार अनूप मसंद ने बताया था कि अमित बघेल के बयानों से समाज नाराज हुआ है। सिंधी समाज के पदाधिकारियों ने बैठक लेकर पुलिस से शिकायत करने की सहमति बनाई। सिटी कोतवाली थाने में अमित बघेल के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई थी।

cvub8o1762949206 1765033004

जानिए क्या है मूर्ति विवाद ?

दरअसल, 26 अक्टूबर 2025 को रायपुर के VIP चौक पर छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति से तोड़फोड़ की गई। अगले दिन छत्तीसगढिय़ा क्रांति सेना मौके पर पहुंची और जमकर हंगामा किया। इस दौरान क्रांति सेना और पुलिसकर्मियों के बीच झड़प भी देखने को मिली।

हंगामे के बाद, छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति दोबारा स्थापित कर दी गई। पुलिस ने अगले दिन सुबह राम मंदिर के पास से आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी मानसिक रूप से बीमार था और उसने नशे में मूर्ति तोड़ी थी।

31764049629 1765033055

अमित बघेल के खिलाफ 5 राज्यों में 12 FIR

24 नवंबर की सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने यह भी स्पष्ट कर दिया था कि, वह FIR क्लबिंग जैसे किसी मुद्दे पर हस्तक्षेप नहीं करेगा। कोर्ट ने टिप्पणी की थी कि, पुलिस आपको अलग-अलग राज्यों में ले जाएगी। पूरे देश की सैर का आनंद लीजिए। बता दें कि अमित बघेल पिछले 26 दिनों से फरार थे, उन पर 5 राज्यों में 12 FIR दर्ज है।

कई FIR होने के बाद अमित बघेल फरार चल रहे थे। पुलिस ने उनका पता बताने पर 5 हजार का इनाम भी रखा था। 5 दिसंबर को पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

comp 1 111761538905176163902817617283861761791068 1765033076
image 2025 11 22t18215152817638162901764918136 1765032919



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

20 आदिवासी परिवारों के घर ढहाए,महिलाओं से दुर्व्यवहार के आरोप:कोरबा के नोनबिर्रा में बिना नोटिस मकान तोड़ने का दावा,बारिश में बेघर हुए परिवार

June 16, 2026

Chhattisgarh Electricity Rates Hike | Bill Impact Explained July 2026

June 16, 2026

बिलासपुर में चापड़ से काटा पत्नी का गला:कैरेक्टर पर करता था शक, दूसरे लोगों से बातचीत करने को लेकर किया झगड़ा फिर कर दी हत्या

June 16, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

074342
Views Today : 961
Views Last 7 days : 5492
Views Last 30 days : 9818
Total views : 102018
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.