Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Businessman’s son dies in a road accident in Jashpur | जशपुर में सड़क हादसे में कारोबारी के बेटे की मौत: तीन दोस्त गंभीर, रांची रेफर; एम्बुलेंस में डीजल न होने से आक्रोश – Jashpur News
Breaking News

Businessman’s son dies in a road accident in Jashpur | जशपुर में सड़क हादसे में कारोबारी के बेटे की मौत: तीन दोस्त गंभीर, रांची रेफर; एम्बुलेंस में डीजल न होने से आक्रोश – Jashpur News

By adminOctober 18, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
0a11cbb1 6bff 4a31 9f14 a9217ee31a8f 1760791506599
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


जशपुरनगर में शनिवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे में कपड़ा कारोबारी कनक चिंडालिया के छोटे बेटे चेतन जैन की मौत हो गई। इस दुर्घटना में उनके तीन दोस्त प्रांजल दास, प्रिंशु ठाकुर और हिमांशु डनसेना गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची रेफ

.

यह हादसा जिला मुख्यालय जशपुर के बालाछापर मार्ग पर हुआ। चेतन जैन अपनी टाटा हैरियर कार (क्रमांक जेएच 01 एफएल 1818) चला रहे थे, जो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और चेतन की मौके पर ही मौत हो गई।

18d2c3f6 3b5c 40f8 b27d f34dab3ac8b6 1760791506597

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, चेतन जैन अपने दोस्तों के साथ शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे नगेरा पत्थर आरा की ओर गिट्टी खदान का निरीक्षण करने निकले थे। वापसी के दौरान बालाछापर स्थित कोरवा हॉस्टल के सामने यह दुर्घटना हुई।

हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीण और राहगीर तुरंत मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को जिला अस्पताल जशपुर पहुंचाया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने चेतन जैन को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल प्रांजल दास, प्रिंशु ठाकुर और हिमांशु डनसेना को प्राथमिक उपचार के बाद रांची रेफर किया गया।

ebd20952 6671 4643 bcc5 bdf7490b3505 1760791506597

बताया जा रहा है कि प्रांजल दास की हालत नाजुक बनी हुई है। अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही को लेकर शहरवासियों में गहरा रोष है, क्योंकि एंबुलेंस में डीजल न होने के कारण घायलों को रेफर करने में देरी हुई।

वहीं प्रिंशु ठाकुर और हिमांशु की हालत भी स्थिर नहीं बताई जा रही है। तीनों को उच्च उपचार के लिए रांची रेफर कर दिया गया है।

8dfc735a e0d0 4936 ab5e 2430c6d9aeba 1760791506600

जिला अस्पताल की लापरवाही से मचा हंगामा

सड़क हादसे में घायलों को रांची ले जाने के लिए एंबुलेंस समय पर नहीं मिल पाई। बताया गया कि एम्बुलेंस में डीजल नहीं था, जिसके चलते काफी समय बर्बाद हो गया। इस लापरवाही को लेकर अस्पताल परिसर में मौजूद लोगों और परिजनों ने नाराजगी जताई।

2e030a8d 5694 4776 9cca 222c973faf3d 1760791506601

सिविल सर्जन बोले-एम्बुलेंस में डीजल था

जब इस लापरवाही के बारे में सिविल सर्जन डॉ. विपिन इंदवार से पूछा गया, तो उन्होंने बताया कि “एम्बुलेंस में डीजल था, लेकिन तीनों घायलों को एक साथ रांची रेफर करना था। इसलिए हमें एक और एम्बुलेंस की जरूरत पड़ी, जो मनोरा स्वास्थ्य केंद्र से मंगाई गई। इसी वजह से थोड़ी देरी हुई।”

cd05756c 5404 4d1e a300 3aafb1b8be04 1760791506614
376fd93b 3579 4533 b183 08b6377997eb 1760791506603

अधिकारियों ने लिया मामले का संज्ञान

घटना की जानकारी मिलते ही कई जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी जिला अस्पताल पहुंचे। इनमें विधायक रायमुनि भगत, नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद भगत, एसडीएम विश्वास राव मास्के, सिविल सर्जन डॉ. विपिन इंदवार और कोतवाली थाना प्रभारी आशीष तिवारी शामिल थे।अधिकारियों ने घायलों का हाल जाना और परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा दिया।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बस रोककर ड्राइवर-कंडक्टर से मारपीट और लूटपाट, 4 गिरफ्तार:बलरामपुर में हुई वारदात, बोलेरो वाहन जब्त, रिमांड पर जेल भेजे गए

June 13, 2026

12 सालों में 25 करोड़ लोगों को गरीबी से निकाला:गिरिराज सिंह बोले – गरीबी समझने कलावती के घर गए थे युवराज, मोदी ने उसे जिया है

June 13, 2026

Chhattisgarh Kanya Vivah Yojana Fake Mangalsutra Controversy VIDEO

June 13, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

073849
Views Today : 383
Views Last 7 days : 1271
Views Last 30 days : 6133
Total views : 97695
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.