दुर्ग जिले के उतई थाना अंतर्गत करगाडीह रोड पर पुरई में सोमवार सुबह एक युवती की जली हुई लाश मिली है। सुबह- सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने लाश को नहर के पास पड़े हुए देखा। इसे पूरे गांव में सनसनी फैल गई।
.

सुबह-सुबह मैदान में मिली हुई लड़की की जली हुई लाश।
आग से झुलसा है पूरा शव सुबह टहलने निकले ग्रामीणों ने सड़क किनारे झाड़ियों के पास आग से झुलसे शव को देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना पर उतई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल को घेराबंद कर जांच शुरू कर दी।

घटनास्थल पर लोगों की भीड़ हुई जमा।
धारदार हथियार से हत्या की आशंका प्राथमिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि युवती की पहले धारदार हथियार से हत्या की गई होगी, उसके बाद सबूत मिटाने के इरादे से शव को आग के हवाले किया गया। मौके पर फॉरेंसिक टीम भी पहुंची है, जो घटनास्थल से सबूत जुटाने में जुटी हुई है। पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है, वहीं युवती की पहचान की कोशिश की जा रही है।

आस-पास गांव के लोग भी जानकारी मिलने के बाद पहुंचे।
आस-पास के गांव के लोगों की जमा हुई भीड़ घटना पउवारा मुख्य मार्ग के पास होने से आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है। जल्द ही मामले का खुलासा करने का दावा भी किया गया है। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। खबर अपडेट की जा रही है…
<
