Facebook Twitter Youtube
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
  • अपराध
  • खेल
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • न्याय
  • राजनीति
  • साहित्य
  • धर्म-समाज
  • वीडियो
Home » Burning of 40 feet tall Ravana in Dhamtari | धमतरी में 40 फीट रावण का दहन: रामलीला के बाद नाभिचक्र से जला, गूंजे जय श्री राम के नारे – Dhamtari News
Breaking News

Burning of 40 feet tall Ravana in Dhamtari | धमतरी में 40 फीट रावण का दहन: रामलीला के बाद नाभिचक्र से जला, गूंजे जय श्री राम के नारे – Dhamtari News

By adminOctober 2, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
602d646c 44b6 43c1 aa2b 1fdcce28e2a2 1759425452550
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


धमतरी के गौशाला मैदान में 40 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और ‘जय श्री राम’ के नारे लगाए। यह आयोजन रामलीला मंचन के बाद हुआ, जिसकी प्रस्तुति 25 वर्षों से रामलीला मंडली द्वारा दी जा रही है।

.

यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में धूमधाम से मनाया गया। धमतरी नगर निगम द्वारा प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी गौशाला मैदान में रावण दहन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी, शहर के गणमान्य नागरिक और आसपास के क्षेत्रों से लोग शामिल हुए।

गौशाला मैदान में लगभग एक घंटे तक रामलीला का मंचन हुआ। धमतरी से सटे ग्राम अछोटा के रामलीला समूह ने भगवान श्री राम और रावण के बीच युद्ध का मंचन किया। कार्यक्रम के अंत में भगवान श्री राम की आरती की गई, जिसके बाद नाभि चक्र से रावण के पुतले का दहन किया गया।

6caa01cb a91b 40d4 bcb6 71fc354149df 1759425452547

रावण दहन देखने आए लोगों ने अछोटा के रामलीला समूह की प्रस्तुति की सराहना की। उन्होंने बताया कि यह दिन असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है, जिसे धमतरी के नागरिक धर्म की नगरी के रूप में मनाते हैं। लोगों ने इस दिन सभी को बुराई छोड़कर अच्छाई के मार्ग पर चलने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

उपस्थित लोगों ने यह भी बताया कि इस वर्ष रावण का पुतला काफी ऊंचा बनाया गया था। कई लोगों ने कहा कि इस सांस्कृतिक आयोजन को हर किसी को जानना चाहिए और प्रतिवर्ष रामलीला तथा रावण दहन कार्यक्रम में शामिल होकर इसका लाभ उठाना चाहिए।

41425c9d e931 434e a361 14ad62b7d5ce 1759425452551

रामलीला समूह में भगवान राम की भूमिका निभाने वाले कलाकार ने कहा कि वे अहंकारी रावण को जलाने के लिए उपस्थित हुए थे। उन्होंने बताया कि उनका समूह प्रतिवर्ष यह प्रस्तुति देता है और सभी मनुष्यों को एक साथ मिलकर अपने भीतर के अहंकार रूपी रावण को जलाने का प्रयास करना चाहिए।

महापौर रामु रोहरा ने बताया कि लोग साल भर से इस अहंकारी और अधर्मी रावण के खात्मे का इंतजार कर रहे थे, जो समय पर पूरा हुआ। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि 15 साल बाद इस बार रावण का पुतला स्थानीय स्तर पर बनवाया गया था, जिसकी जनता ने काफी सराहना की है।



<



Advertisement Carousel

theblazeenews.com (R.O. No. 13229/12)

×
Popup Image



Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
admin
  • Website

Related Posts

बिलासपुर में कल सुशासन तिहार में होंगे शामिल मुख्यमंत्री साय:27 करोड़ के एजुकेशन हब, नालंदा परिसर का करेंगे निरीक्षण, लेंगे समीक्षा बैठक

June 3, 2026

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 11 वाहन जब्त:अवैध रेत-गिट्टी परिवहन पर खनिज विभाग की दो बड़ी कार्रवाई

June 3, 2026

तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को मारी टक्कर; VIDEO:स्कूटी सवार भी चपेट में आया, 4 लोग घायल, रायगढ़ के छातामुड़ा बाईपास की घटना

June 3, 2026

Comments are closed.

samvad add RO. Nu. 13843/146
samvad add RO. Nu. 13843/146
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • YouTube
  • Telegram
Live Cricket Match

[covid-data]

Our Visitor

072799
Views Today : 31
Views Last 7 days : 1520
Views Last 30 days : 5686
Total views : 96325
Powered By WPS Visitor Counter
About Us
About Us

Your source for the Daily News in Hindi. News about current affairs, News about current affairs, Trending topics, sports, Entertainments, Lifestyle, India and Indian States.

Our Picks
Language
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • Home
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.